Huawei Enjoy Z 5G स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, मिलेगी 4,000mAH की बैटरी

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Mon, 25 May 2020 12:57 PM IST
सार
विज्ञापन
Huawei Enjoy Z 5G smartphone launched in china know price and specs
Huawei Enjoy Z 5G - फोटो : TechTipster_

    विस्तार

    टेक कंपनी हुवावे (Huawei) ने लेटेस्ट एन्जॉय जेड 5जी (Huawei Enjoy Z 5G) स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च कर दिया है। हुवावे एन्जॉय जेड 5जी स्मार्टफोन में तीन रियर कैमरे, 5जी कनेक्टिविटी और दमदार डिस्प्ले का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा यूजर्स को इस फोन के साइड पैनल में फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिला है। आपको बता दें कि कंपनी ने इससे पहले मई की शुरुआत में हुवावे वाय8एस स्मार्टफोन को ग्लोबल बाजार में उतारा था।

    इसे भी पढ़ें: Redmi K30i 5G स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, फ्रंट में मिलेंगे दो कैमरे

    Huawei Enjoy Z 5G स्मार्टफोन की कीमत

    यह स्मार्टफोन 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज, 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में मिलेगा, जिनकी कीमत क्रमश: 1,699 चीनी युआन (करीब 18,900 रुपये), 1,899 चीनी युआन (करीब 20,200 रुपये) और 2,199 चीनी युआन (करीब 23,400 रुपये) है। इस स्मार्टफोन को मिडनाइट ब्लैक, स्काई ब्लू और पिंक कलर ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकता है।

    विज्ञापन

    Huawei Enjoy Z 5G स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन

    हुवावे एन्जॉय जेड 5जी स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित ईएमयूआई 10.1 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस स्मार्टफोन 6.57 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। साथ ही इस स्मार्टफोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए मीडियाटेक Dimensity 800 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Huawei Enjoy Z 5G स्मार्टफोन का कैमरा

    यूजर्स को इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा का सपोर्ट मिला है, जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस मौजूद है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

    इसे भी पढ़ें: शाओमी ने Mi TV E43K स्मार्ट टीवी किया लॉन्च, मिलेगा दमदार साउंड क्वालिटी का सपोर्ट

    Huawei Enjoy Z 5G स्मार्टफोन की बैटरी

    हुवावे ने इस स्मार्टफोन में वाई-फाई, जीपीएस, 5जी कनेक्टिविटी, ब्लूटूथ और यूएसबी पोर्ट टाइप-सी जैसे फीचर्स दिए हैं। इसके अलावा यूजर्स को इस डिवाइस में 22.5 वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ 4,000 एमएएच की बैटरी मिली है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें