आसुस के लेटेस्ट ROG Phone III और Zenfone 7 स्मार्टफोन जुलाई में होंगे लॉन्च: रिपोर्ट

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Mon, 25 May 2020 11:25 AM IST
सार

ROG Phone III और Zenfone 7 जल्द होंगे लॉन्चदोनों स्मार्टफोन में मिल सकते हैं खास फीचर्स

विज्ञापन
report reveals asus ROG Phone III and Zenfone 7 may launch in july know expected price and specs
Asus ROG Phone 3 - फोटो : demo pic

    विस्तार

    ताइवान की स्मार्टफोन मेकर कंपनी आसुस ने पिछले कई महीनों से एक भी नया स्मार्टफोन लॉन्च नहीं किया है। लेकिन अब कंपनी कथित तौर पर दो नए स्मार्टफोन रॉग फोन 3 और जेनफोन 7 को जुलाई में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस बात की जानकारी Commercial Times की एक रिपोर्ट से मिली है। हालांकि, कंपनी ने अब तक दोनों अगामी स्मार्टफोन की लॉन्चिंग को लेकर आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

    इसे भी पढ़ें: Redmi K30i 5G स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, फ्रंट में मिलेंगे दो कैमरे

    Commercial Times की रिपोर्ट के मुताबिक, आसुस रॉग फोन 3 और जेनफोन 7 फ्लैगशिप स्मार्टफोन को खास फीचर्स के साथ बाजार में उतारेगी। साथ ही यूजर्स को दोनों डिवाइस में 5जी कनेक्टिविटी मिल सकती है। वहीं, इस रिपोर्ट के आने से पहले रॉग फोन 3 को सर्टिफिकेशन की साइट पर स्पॉट किया गया था।

    विज्ञापन

    रॉग फोन 3 की संभावित स्पेसिफिकेशन

    लिस्टिंग के अनुसार, कंपनी रॉग फोन 3 स्मार्टफोन में 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज का सपोर्ट देगी। इसके साथ ही यूजर्स को इस स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट, 6,000 एमएएच की बैटरी, एचडी प्लस डिस्प्ले और 48 मेगापिक्सल का कैमरा मिल सकता है। हालांकि, इस फोन के अन्य फीचर्स की जानकारी अभी तक नहीं मिली हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    रॉग फोन 3 की संभावित कीमत

    लीक रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी इस स्मार्टफोन की कीमत प्रीमियम रेंज में रखेगी। हालांकि, इस फोन की असल कीमत और फीचर की जानकारी लॉन्चिंग कार्यक्रम के बाद ही मिलेगी।

    जेनफोन 7 स्मार्टफोन की जानकारी

    आसुस के अगामी जेनफोन 7 स्मार्टफोन के फीचर्स और कीमत की जानकारी अभी तक नहीं मिली है। आपको बता दें कि कंपनी ने इससे पहले जेनफोन 6 जेड को भारत समेत कई देशों में लॉन्च किया था।

    इसे भी पढ़ें: Realme Narzo से लेकर Redmi Note 9 Pro तक, लॉकडाउन के दौरान ये मोबाइल हुए लॉन्च

    आसुस जेनफोन 6जेड स्मार्टफोन

    कंपनी ने इस स्मार्टफोन को पिछले साल मई में लॉन्च किया था। फीचर्स की बात करें तो इसमें एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित Zen UI 6 मिलेगा। इसके अलावा इस फोन में 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है। इसके साथ ही इस स्मार्टफोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए 640 जीपीयू और 8GB रैम के साथ 256 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें