Realme टीवी, वॉच और एयर बड्स निओ आज होंगे लॉन्च, जानें तीनों डिवाइस की संभावित कीमत

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Mon, 25 May 2020 09:44 AM IST
सार

रियलमी टीवी, वॉच और एयर बड्स निओ आज भारत में होंगे लॉन्चतीनों अगामी डिवाइस में मिल सकते हैं खास फीचर्सतीनों डिवाइस की अलग-अलग रेंज में होगी कीमत

realme tv watch and air buds neo set to launch in india today know price and specification
Realme tv - फोटो : TechTipster_

    विस्तार

    चीनी टेक कंपनी रियलमी (Realme) आज स्मार्टफोन की बजाय स्मार्ट टीवी, स्मार्ट वॉच और एयर बड्स निओ को भारत में लॉन्च करने वाली है। लॉन्चिंग से पहले कंपनी के तीनों डिवाइस की कई रिपोर्ट्स लीक हो चुकी हैं, जिनसे संभावित कीमत और स्पेसिफिकेशन की जानकारी मिली हैं। इसके अलावा कंपनी ने पिछले दिनों तीनों अगामी डिवाइसेज को सोशल मीडिया पर टीज भी किया था। तो आइए जानते हैं रियलमी टीवी, वॉच और एयर बड्स निओ की संभावित कीमत के बारे में विस्तार से...

    इसे भी पढ़ें: शाओमी ने Mi TV E43K स्मार्ट टीवी किया लॉन्च, मिलेगा दमदार साउंड क्वालिटी का सपोर्ट

    ऐसे देखें लॉन्चिंग कार्यक्रम लाइव

    रियलमी का लॉन्चिंग कार्यक्रम आज दोपहर 12 बजे से शुरू होगा। इस कार्यक्रम को कंपनी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल और फेसबुक पर लाइव देखा जा सकेगा।

    Realme टीवी की संभावित जानकारी

    रियलमी का स्मार्ट टीवी काफी दिनों से चर्चा में बना हुआ है। इस स्मार्ट टीवी की कीमत को लेकर कई रिपोर्ट सामने आई हैं, जिनसे जानकारी मिली है कि कंपनी इसकी कीमत मिड-प्रीमियम रेंज में रखेगी। साथ ही इसे दो स्क्रीन साइज के साथ बाजार में उतारा जाएगा। दूसरी तरफ फीचर्स की बात करें तो यूजर्स को इस स्मार्ट टीवी में पतले बेजल, मीडियाटेक प्रोसेसर, एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम, गूगल असिस्टेंट, प्रीमियम एप्स और डॉल्बी साउंड सिस्टम का सपोर्ट मिल सकता है। हालांकि, इस स्मार्ट टीवी की असल कीमत और फीचर्स की जानकारी लॉन्चिंग कार्यक्रम के बाद ही मिलेगी।

    Realme वॉच

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी अपनी पहली स्मार्ट वॉच की कीमत 10,000 से 15,000 रुपये के बीच रखेगी। इसके अलावा यूजर्स को इस स्मार्ट वॉच में 1.4 इंच का कलर डिस्प्ले, 14 स्पोर्ट्स मोड और एक्टिविटी ट्रैकिंग सिस्टम का सपोर्ट मिल सकता है। साथ ही कंपनी इस वॉच में हार्ट रेट सेंसर और SpO2 सेंसर भी दे सकती है।

    Realme एयर बड्स निओ

    लीक रिपोर्ट के अनुसार, रियलमी के अगामी एयर बड्स निओ की कीमत कम होगी। इसके अलावा यूजर्स को इन बड्स में 13 एमएम के ड्राइवर, डुअल चैनल सपोर्ट, गेमिंग मोड और सुपर लेटेंसी मोड मिल सकता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें