Google Store में जुड़ा नया सेक्शन, यूजर्स वीडियो देखकर प्रोडक्ट की जानकारी कर सकेंगे हासिल

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Mon, 29 Jun 2020 01:05 PM IST
सार

गूगल ने गूगल स्टोर के लिए जारी किया वीडियो कैटेगरी सेक्शनयूजर्स को वीडियो में मिलेगी प्रोडक्ट की जानकारीभारतीय यूजर्स के लिए जल्द होगा यह फीचर लॉन्च

विज्ञापन
Google add video category section in google store know about it
Google - फोटो : पेक्सेल्स

    विस्तार

    दिग्गज सर्च इंजन कंपनी गूगल (Google) ने अपने यूजर्स की सुविधा के लिए गूगल स्टोर में नया वीडियो कैटेगरी सेक्शन जोड़ा है। यूजर्स इस सेक्शन के जरिए प्रोडक्ट से जुड़ी जानकारी, सेटअप और इंस्टॉलेशन और टिप्स-ट्रिक्स की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। इस बात की जानकारी 9टू5 गूगल की रिपोर्ट से मिली है।

    रिपोर्ट के मुताबिक, गूगल स्टोर पर ट्यूटोरियल वीडियो नई नहीं हैं। इससे पहले प्रोडक्ट की वीडियो यूट्यूब के प्लेटफॉर्म पर अपलोड की जाती थी। फिलहाल, भारतीय यूजर्स को गूगल स्टोर पर वीडियो सेक्शन नहीं मिला है। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी जल्द इस फीचर को भारतीय यूजर्स के लिए पेश करेगी।

    विज्ञापन

    गूगल के लेटेस्ट डिवाइस पिक्सल 4ए स्मार्टफोन को हाल ही में एफसीसी सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट किया गया था, जहां से इसके कुछ फीचर्स की जानकारी मिली थी। एफसीसी साइट के मुताबिक, गूगल पिक्सल 4ए स्मार्टफोन एफसीसी साइट पर G025 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। यूजर्स को इस स्मार्टफोन में एंड्रॉयड 11 ऑपरेटिंग सिस्टम का सपोर्ट मिल सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    गूगल पिक्सल 4ए की संभावित स्पेसिफिकेशन

    सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी गूगल पिक्सल 4ए स्मार्टफोन में पंचहोल डिस्प्ले, रियर में तीन कैमरे, 4 जीबी रैम, 64 जीबी स्टोरेज, स्नैपड्रैगन 730 या 765 चिपसेट दे सकती है। इसके अलावा यूजर्स को इस डिवाइस में 5जी कनेक्टिविटी, वाई-फाई, जीपीएस, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और दमदार बैटरी का सपोर्ट मिल सकता है। हालांकि, इस स्मार्टफोन के अन्य फीचर्स की जानकारी अभी तक नहीं मिली है।

    गूगल पिक्सल 4ए की संभावित कीमत

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी गूगल पिक्सल 4ए स्मार्टफोन की कीमत 30,000 से 40,000 रुपये के बीच रख सकती है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इस स्मार्टफोन की लॉन्चिंग तारीख और कीमत का खुलासा नहीं किया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें