30 अप्रैल के बाद इन फोन में नहीं चलेंगे फेसबुक, इंस्टाग्राम और मैसेंजर

फेसबुक ने कुछ विंडोज फोन को रिटायर करने की प्लानिंग की है। माइक्रोसॉफ्ट के एक अधिकारी के बयान के मुताबिक 30 अप्रैल 2019 से कुछ विंडोज स्मार्टफोन में फेसबुक मैसेंजर, इंस्टाग्राम और फेसबुक ऐप का सपोर्ट बंद हो जाएगा, हालांकि व्हाट्सऐप को लेकर अभी कुछ साफ नहीं है। बता दें कि व्हाट्सऐप पहले से ही विंडोज 8.1 से नीचे के वर्जन पर काम नहीं कर रहा है।
ऐसे में कहा जा सकता है कि इस शटिंग डाउन सीजन में माइक्रोसॉफ्ट और फेसबुक भी शामिल हो गए हैं। अभी हाल ही में गूगल ने गूगल प्लस, इनबॉक्स बाय जीमेल और Allo को बंद कर दिया है। वैसे सपोर्ट विंडोज 8.1 और 10 में फेसबुक, इंस्टाग्राम और मैसेंजर का वेब वर्जन काम करेगा। इस रिपोर्ट को सबसे पहले Engadget ने माइक्रोसॉफ्ट के हवाले से पब्लिश की है। फेसबुक का यह फैसला इस बात की पुष्टि करता है कि फेसबुक विंडोज फोन में अपना सपोर्ट पूरी तरह से बंद करने की तैयारी कर रहा है।
गौरतलब है कि हाल ही में सिक्योरिटी रिसर्चर्स ने फेसबुक के करोड़ों यूजर्स के डाटा लीक का खुलासा किया है। सिक्योरिटी फर्म अपगार्ड ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि फेसबुक यूजर्स के करीब 54 करोड़ रिकॉर्ड्स (डाटा) थर्ड पार्टी पब्लिक सर्वर पर अपलोड किए गए हैं।
अपगार्ड की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि फेसबुक के 54 करोड़ डाटा दो थर्ड पार्टी कंपनियों ने अमेजन के सर्वर पर अपलोड कर दिए हैं। अमेजन के सर्वर पर अपलोड डाटा में फेसबुक के यूजर्स की पूरी प्रोफाइल की जानकारी है।
- Vivo V15 Pro Review: शानदार डिस्प्ले, पॉपअप फ्रंट कैमरे के साथ स्मार्टफोन मार्केट का नया सितारा
- लाखों फेसबुक यूजर्स का डाटा लीक, पासवर्ड से लेकर लाइक्स तक अमेजन के सर्वर पर हुए स्टोर
- Netflix पर सिर्फ 250 रुपये में मिलेगा अनलिमिटेड मजा, हो रही है नए प्लान की टेस्टिंग
- 17,000 रुपये सस्ता मिल रहा है iPhone XR, जानें क्या है ऑफर