लाखों फेसबुक यूजर्स का डाटा लीक, पासवर्ड से लेकर लाइक्स तक अमेजन के सर्वर पर हुए स्टोर

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Thu, 04 Apr 2019 04:12 PM IST
विज्ञापन
540 million Facebook user records on exposed, data stored on amazon servers
facebook

    पिछले 2 सालों से फेसबुक के यूजर्स का डाटा लीक होना आम बात हो गई है। आए दिन फेसबुक के यूजर्स का डाटा लीक हो रहा है। अब सिक्योरिटी रिसर्चर्स ने फेसबुक के करोड़ों यूजर्स के डाटा लीक का खुलासा किया है। सिक्योरिटी फर्म अपगार्ड ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि फेसबुक यूजर्स के करीब 54 करोड़ रिकॉर्ड्स (डाटा) थर्ड पार्टी पब्लिक सर्वर पर अपलोड किए गए हैं

    अपगार्ड की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि फेसबुक के 54 करोड़ डाटा दो थर्ड पार्टी कंपनियों ने अमेजन के सर्वर पर अपलोड कर दिए हैं। अमेजन के सर्वर पर अपलोड डाटा में फेसबुक के यूजर्स की पूरी प्रोफाइल की जानकारी है। गौर करने वाली बात यह है कि सर्वर पर यूजर्स के लाइक, कॉमेंट और पासवर्ड भी स्टोर किया गया है और यह पब्लिक सर्वर है जिसे कोई भी आसानी से डाउनलोड कर सकता है।

    विज्ञापन

    रिपोर्ट के मुताबिक एक कंपनी ने 146 जीबी डाटा स्टोर किया है जिनमें यूजर्स के नाम, लाइक्स और कॉमेंट्स समेत कई जानकारियां शामिल हैं। वहीं दूसरी कंपनी ने 22 हजार लोगों का डाटा स्टोर किया है। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि इस डाटा लीक से कितने फेसबुक यूजर्स की जानकारी लीक हुई है। लीक हुई जानकारी में फेसबुक यूजर्स के फ्रेंड्स की लिस्ट भी है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    वहीं अपगार्ड ने यह भी कहा है कि डाटा लीक करने वाली कंपनियों ने इस पर कोई बयान नहीं दिया है और ना ही डाटा को सर्वर से हटाया है, हालांकि टेक क्रंच की रिपोर्ट के मुताबिक फेसबुक ने अमेजन से अपने सर्वर से डाटा हटाने को कहा है। वहीं फेसबुक ने यह भी कहा है कि डाटा लीक होने का कोई सबूत अभी तक सामने नहीं आया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें