Vivo V15 Pro Review: शानदार डिस्प्ले, पॉपअप फ्रंट कैमरे के साथ स्मार्टफोन मार्केट का नया सितारा

Gaurav Pandey
गौरव पाण्डेय, अमर उजाला, नोएडाGaurav Pandey
Thu, 04 Apr 2019 04:15 PM IST
विज्ञापन
Vivo V15 Pro Review in Hindi and camera performance
Vivo V15 Pro - फोटो : amar ujala

    शानदार डिस्प्ले, बेहतर बैटरी बैकअप, इनडिस्प्ले फिंगर प्रिंट सेंसर और पॉपअप फ्रंट कैमरा के साथ वीवो ने अपना फ्लैगशिप फोन Vivo V15 Pro के साथ बाजार में धमाकेदार एंट्री की है। फोन की बातें तो होंगी ही, आपको बता दें कि यह पहला ऐसा फोन है जिसमें स्नैपड्रैगन 675 चिपसेट के साथ उतारा गया है। आइए जानते हैं क्या हैं फोन की खासियतें और क्या रह गईं कमियां...

    Vivo V15 Pro Review: शानदार डिस्प्ले, पॉपअप फ्रंट कैमरे के साथ स्मार्टफोन मार्केट का नया सितारा

    डिजाइन

    सबसे पहले बात करते हैं Vivo V15 Pro के डिजाइन की। तारीफ करनी होगी पॉपअप कैमरा की जिसने फोन में लगभग बेजललेस डिस्प्ले दे दी है। फोन में रियर में एक पट्टी दी गई है जिसमें तीन कैमरे और फ्लैश को जगह दी गई है। फोन के बैक में प्लास्टिक का इस्तेमाल किया गया है, लेकिन टेक्सचर के चलते फोन प्रीमियम लुक देता है। फोन के अपर पैनल में इयरफोन जैक और पॉपअप कैमरा दिया गया है।

    विज्ञापन
    Vivo V15 Pro Review: शानदार डिस्प्ले, पॉपअप फ्रंट कैमरे के साथ स्मार्टफोन मार्केट का नया सितारा

    फोन के निचले पैनल में चार्जिंग के लिए माइक्रो यूएसबी पोर्ट, सिम 1 व मेमोरी कार्ड स्लॉट और स्पीकर दिया गया है। फोन के दाहिने पैनल में पॉवर और वॉल्यूम रॉकर कीज और बाईं ओर एक स्पेशल जोवी बटन दिया गया है, जिसकी सहायता से आप सिंगल क्लिक पर गूगल असिस्टेंट का प्रयोग कर पाएंगे। कुल मिलाकर कहें को फोन देखने में आकर्षक है। हालांकि, एक हाथ से फोन इस्तेमाल करने वालों को शुरुआत में थोड़ी समस्या हो सकती है। फोन की प्लास्टिक बॉडी मेटल और ग्लास बॉडी फोन्स की तुलना में थोड़ी कम अच्छी लगती है। लेकिन फोन के साथ मिलने वाला कवर आपके फोन को पूरी सुरक्षा देगा। पॉपअप कैमरा बहुत इंट्रेस्टिंग है। शुरुआती कुछ दिन तो आपके कैमरे के साथ ही बीतेंगे, जैसा कि हमारे साथ भी हुआ।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Vivo V15 Pro Review: शानदार डिस्प्ले, पॉपअप फ्रंट कैमरे के साथ स्मार्टफोन मार्केट का नया सितारा

    बैटरी

    किसी भी फोन के लिए बेहतर बैटरी बैकअप बहुत जरूरी होता है। Vivo V15 Pro इस मामले में अच्छी परफॉरमेंस देता है। फोन में 3700 एमएएच की बैटरी का इस्तेमाल किया गया है। फोन की स्क्रीन का साइज देखते हुए बैटरी कम लगती है, लेकिन परफॉरमेंस के बारे में फोन बढ़िया है। एक बार पूरा चार्ज करने के बाद फोन पूरा दिन आराम से निकाल सकता है। हालांकि चार्जिंग के मामले में वीवो ने अभी भी इस फोन में माइक्रो यूएसबी का इस्तेमाल किया है, जो कि बीते जमाने की टेक्नोलॉजी है। इस प्राइस रेंज में हमें टाइप सी चार्जिंग पोर्ट की उम्मीद थी। कंपनी ने क्विक चार्जिंग का दावा किया है, लेकिन हमें क्विक चार्जिंग उस स्तर की नहीं दिखी जिसकी हमें उम्मीद थी।

    Vivo V15 Pro Review: शानदार डिस्प्ले, पॉपअप फ्रंट कैमरे के साथ स्मार्टफोन मार्केट का नया सितारा

    यह फोटो वीवो वी15 प्रो से क्लिक की गई है

    कैमरा

    कैमरा इस फोन की यूएसपी है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा और एक पॉपअप फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन के कैमरे की परफॉर्मेंस लाजवाब है। फोन में 32 मेगापिक्सल का पॉपअप फ्रंट कैमरा है। फोन में 48, 8 और 5 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअफ दिया गया है। कैमरे के मामले में फोन काफी आगे है। कैमरा में कई सेटिंग्स दी गई हैं, जिनकी सहायता से आप और बेहतर मोबाइल फोटोग्राफी एक्सपीरियंस ले सकते हैं। लो-लाइट कंडीशन में भी कैमरे का प्रदर्शन बढ़िया रहा। हालांकि, कैमरे में दिए गए ब्यूटी मोड निराश करता है। ब्यूटी मोड आपको किसी एनीमेटेड कार्टून जैसा बना देता है। फोन का बोकेह मोड काफी हद तक प्रभावी है। कुल मिलाकर Vivo V15 Pro का प्रदर्शन प्रभावशाली है।

    Vivo V15 Pro Review: शानदार डिस्प्ले, पॉपअप फ्रंट कैमरे के साथ स्मार्टफोन मार्केट का नया सितारा

    स्क्रीन और डिस्प्ले

    फोन में 6.39 इंच की सुपर एमोल्ड डिस्प्ले दी गई है, जो कि बेहद आकर्षक है। फोन में वीडियो देखते वक्त अलग ही अनुभव होता है। फोन में 19:5:9 का एस्पेक्ट रेशियो है। फोन में इनस्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर दिया हुआ है। फिंगरप्रिंट सेंसर का रिस्पांस तेज है, लेकिन अभी तक आप फोन के बैक साइड में फिंगरप्रिंट सेंसर का प्रयोग करते आए हैं तो यह शुरुआत में आपको कुछ अटपटा लग सकता है।

    Vivo V15 Pro Review: शानदार डिस्प्ले, पॉपअप फ्रंट कैमरे के साथ स्मार्टफोन मार्केट का नया सितारा

    यह फोटो वीवो वी15 प्रो से क्लिक की गई है

    ऑपरेटिंग सिस्टम और परफॉरमेंस

    फोन में वीवो ने एंड्राइड 9.0 (पाई) फनटच ओएस (ऑपरेटिंग सिस्टम) के साथ दिया गया है। फनटच ओएस थोड़ा परेशान करता है। कंपनी को अब स्टॉक एंड्राइड पर फोकस करना चाहिए। फोन में स्नैपड्रैगन 675 चिपसेट का प्रयोग किया गया है। यह पहला फोन है जिसमें इस चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। फोन की परफॉरमेंस स्मूथ है। फोन लैग नहीं करता है। हमने फोन में पबजी, ब्रदन इन आर्म्स-3 जैसे हैवी गेम खेले। गेमिंग के दौरान फोन की परफॉरमेंस लाजवाब रही। फोन में गेमिंग के शौकीनों के लिए यह फोन बेहतर ऑप्शन साबित हो सकता है। फोन में दिए गए गेमिंग मोड की सहायता से आप गेमिंग परफॉरमेंस का बढ़िया अनुभव ले सकते हैं। रोजमर्रा के कार्यों के लिए फोन बहुत अच्छी परफॉरमेंस देता है।

    Vivo V15 Pro Review: शानदार डिस्प्ले, पॉपअप फ्रंट कैमरे के साथ स्मार्टफोन मार्केट का नया सितारा

    यह फोटो वीवो वी15 प्रो से क्लिक की गई है

    रैम व स्टोरेज

    फोन में 6 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज दी गई है, जिसमें लगभग 113 जीबी आपको इस्तेमाल के लिए मिलती है। अगर इतनी स्टोरेज भी आपके लिए कम पड़ती है तो माइक्रो एसडी स्लॉट भी दिया गया है जिसकी सहायता से आप फोन की स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ा सकते हैं।

    Vivo V15 Pro Review: शानदार डिस्प्ले, पॉपअप फ्रंट कैमरे के साथ स्मार्टफोन मार्केट का नया सितारा
    Vivo V15 Pro Review: शानदार डिस्प्ले, पॉपअप फ्रंट कैमरे के साथ स्मार्टफोन मार्केट का नया सितारा

    ऊपर की दोनों फोटोज वीवो वी15 प्रो से क्लिक की गई है

    निष्कर्ष

    फोन की यूएसपी पॉपअप कैमरा का प्रदर्शन कमाल का है, वहीं रियर कैमरा भी बेजोड़ परफॉरमेंस देता है। इनडिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तेज और एक्यूरेट काम करता है। ओवरऑल परफॉरमेंस कमाल की है। फोन में कमियों की बात करें तो फनटच ओएस ने थोड़ा सा निराश किया। इसके अलावा फोन में टाइप सी पोर्ट की अपेक्षा थी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें