Netflix पर सिर्फ 250 रुपये में मिलेगा अनलिमिटेड मजा, हो रही है नए प्लान की टेस्टिंग

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Thu, 04 Apr 2019 02:41 PM IST
विज्ञापन
Netflix cheapest monthly plan launched in India at Rs 250, Know details
Netflix

    भारत में ऑनडिमांड ऑनलाइन वीडियो सेवा देने वाले नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम वीडियो की काफी मांग है। इन दोनों प्लेटफॉर्म पर एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट उपलब्ध कराए जा रहे हैं। अभी तक भारत में नेटफ्लिक्स की सब्सक्रिप्शन सबसे महंगी मानी जाती थी, लेकिन इस टैग को हटाने के लिए नेटफ्लिक्स ने सिर्फ 250 रुपये के सब्सक्रिप्शन प्लान की टेस्टिंग कर रही है। बता दें कि यदि ऐसा होता है कि नेटफ्लिक्स का यह प्लान पूरी दुनिया में सबसे सस्ता प्लान होगा। आइए जानते हैं विस्तार से।

    Netflix
    Netflix

    दरअसल महंगा सब्सक्रिप्शन प्लान होने के कारण अधिकतर लोग नेटफ्लिक्स पर वीडियो सीरीज नहीं देख पा रहे थे, वहीं अब कंपनी ने लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 250 रुपये के मासिक प्लान की टेस्टिंग शुरू कर दी है। इस संबंध में हमने नेटफ्लिक्स से बात कि तो कंपनी ने कहा कि इस प्लान को अभी जारी नहीं किया गया है। यह प्लान फिलहाल टेस्टिंग मोड में है।

    Netflix
    Netflix

    नेटफ्लिक्स का यह प्लान सिर्फ मोबाइल/टैबलेट के लिए ही होगा। इस प्लान के तहत आप डेस्कटॉप या टीवी पर कंटेंट नहीं देख पाएंगे। नेटफ्लिक्स की आधिकारिक वेबसाइट पर इस प्लान को 500, 650 और 800 रुपये वाले प्लान के साथ लिस्ट भी किया गया था लेकिन अब इसे हटा लिया गया है। इस प्लान के तहत भी पहले महीने आप फ्री में नेटफ्लिक्स का इस्तेमाल कर सकेंगे। इस प्लान के तहत एचडी, अल्ट्रा एचडी कंटेंट नहीं मिलेंगे। इसके तहत आप सिर्फ एसडी कंटेंट ही देख पाएंगे। इसके अलावा आप इस प्लान के तहत एक ही डिवाइस पर नेटफ्लिक्स का इस्तेमाल कर सकेंगे। इसके तहत आपको अनलिमिटेड फिल्म्स और टीवी प्रोग्राम्स देख सकेंगे।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें