5जी नेटवर्क समाधान: एयरटेल और टाटा समूह ने मिलाया हाथ, भागीदारी का किया एलान

गौरव पाण्डेय
पीटीआई, नई दिल्लीगौरव पाण्डेय
Mon, 21 Jun 2021 09:51 PM IST
सार

भारती एयरटेल और टाटा समूह ने भारत में 5जी नेटवर्क समाधान की शुरुआत के लिए सोमवार को सामरिक भागीदारी की घोषणा की।

विज्ञापन
Airtel and TATA group join hands together for 5G network solution
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

    विस्तार

    5जी नेटवर्क समाधान के लिए भारती एयरटेल और टाटा समूह ने हाथ मिलाया है। इस संबंध में दोनों कंपंनियों की तरफ से जारी संयुक्त बयान में कहा गया कि टाटा समूह ने 'ओ-आरएएन (ओपन रेडियो एक्सेस नेटवर्क) आधारित रेडियो और एनएसए/एसए (नॉन-स्टैंडअलोन/स्टैंडअलोन) कोर विकसित किया है। समूह ने भागीदारों की क्षमताओं का लाभ उठाते हुए एक पूरी तरह से स्वदेशी दूरसंचार एकीकृत किया है।'

    यह जनवरी 2022 से व्यावसायिक इस्तेमाल के लिए उपलब्ध होगा।

    विज्ञापन

    बयान में कहा गया, 'टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) की वैश्विक प्रणाली एकीकरण विशेषज्ञता प्रदान करेगी। 3जीपीपी तथा ओ-आरएएन दोनों मानकों के लिए एंड-टू-एंड समाधान को संरेखित करने में मदद मिलती है। जिससे नेटवर्क और उपकरण तेजी से सॉफ्टवेयर में तब्दील हो रहे हैं।' एयरटेल भारत में अपनी 5जी योजनाओं के हिस्से के रूप में स्वदेशी समाधान की परियोजनाएं जनवरी 2022 में शुरू करेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें