Airtel फिर ला रहा है 1,699रु. में स्मार्टफोन, पढ़ें इस सप्ताह टेक्नोलॉजी जगत की बड़ी खबरें

Airtel फिर ला रहा है 1,699रु. में स्मार्टफोन
जियो फोन की टक्कर में हाल ही में कार्बन के साथ मिलकर 4जी स्मार्टफोन Karbonn A40 लॉन्च किया और उसके बाद अब एयरटेल 1,699 रुपये की इफेक्टिव प्राइस पर स्मार्टफोन लाने की तैयारी कर रही है। फोन अगले सप्ताह लॉन्च हो सकता है।

जियो हर महीने बढ़ा सकता है टैरिफ प्लान की कीमत
मेरिका की ब्रोकेज फर्म Goldman Sachs का ऐसा कहना है। फर्म ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि रिलायंस जियो जनवरी 2018 में एक बार से टैरिफ प्लान कीमतों में इजाफा कर सकता है, क्योंकि 4जी टेलीकॉम सेक्टर को काफी घाटा हो रहा है।

आपकी निजी तस्वीरों को खुद ही लॉक कर देगा यह ऐप
अमेरिकी वेब डेवलपर हेक्सा ने न्यूड नाम से ऐप तैयार किया है जो फोन के फोटो गैलरी से निजी तस्वीरों की पहचान कर उसे लॉक कर देता है। लॉक करने के लिए ऐप पिन या फिंगरप्रिंट का इस्तेमाल करता है। यह ऐप फिलहाल iOS पर उपलब्ध है, जल्द ही इसे एंड्रॉयड के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।