यह कंपनी सिर्फ 143रु. में दे रही है अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 4G डाटा

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Sat, 28 Oct 2017 01:23 PM IST
विज्ञापन
Telenor offers Rs 143 Tariff Plan With Benefits of 2GB Data and Unlimited Voice Calls
Telenor

    अगर आप भी किसी सस्ते प्लान की तलाश में हैं और आपके पास टेलीनॉर का सिम कार्ड है तो यह खबर आपके लिए है।

    टेलीनॉर इंडिया ने 143 रुपये का प्लान पेश किया है जिसके तहत ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 4जी डाटा मिल रहा है, हालांकि यह प्लान फिलहाल सिर्फ आंध्र-प्रदेश और तेलंगाना सर्किल के लिए ही है।

    विज्ञापन

    143 रुपये वाले प्लान की बात करें तो इसके तहत मौजूदा ग्राहकों को 2 जीबी 4जी डाटा और अनलिमिटेड लोकल-एसटीडी कॉलिंग मिलेगी। प्लान की वैधता 28 दिनों की होगी। इसके अलावा कंपनी ने नए ग्राहकों के लिए 148 रुपये और 448 रुपये का प्लान लॉन्च किया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    नए ग्राहकों को 148 रुपये वाले प्लान में 143 रुपये वाले प्लान जैसी ही सुविधा मिलेगी। वहीं 448 रुपये वाले प्लान में 84 दिनों तक रोज 1 जीबी डाटा और अनलिमिटेड लोकल-एसटीडी कॉलिंग मिलेगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें