एयरटेल करने वाला है एक और धमाका, लाएगा 1,699 रुपये में स्मार्टफोन

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Wed, 25 Oct 2017 05:01 PM IST
विज्ञापन
Airtel may launch 4G VoLTE Smartphone with Lava at Rs 1699 to counter jio phone
Airtel

    एयरटेल रिलायंस जियो से चल रहे मुकाबले में किसी भी मायने में पीछे नहीं हटना चाहता है।

    जियो फोन की टक्कर में हाल ही में कार्बन के साथ मिलकर 4जी स्मार्टफोन Karbonn A40 लॉन्च किया और उसके बाद अब एयरटेल 1,699 रुपये की इफेक्टिव प्राइस पर स्मार्टफोन लाने की तैयारी कर रही है।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः जियो फोन Vs BSNL भारत-1 Vs एयरटेल ए40 फोन

    91mobiles की रिपोर्ट्स के मुताबकि सस्ते स्मार्टफोन के लिए एयरटेल घरेलू मोबाइल निर्माता कंपनी लावा के साथ बातचीत कर रही है। बताया जा रहा है कि लावा के सस्ते 4जी वीओएलटीई स्मार्टफोन के साथ डाटा और कॉलिंग की भी सुविधा मिलेगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    एयरटेल और लावा के 1,699 रुपये वाले फोन की शर्तें

    एयरटेल करने वाला है एक और धमाका, लाएगा 1,699 रुपये में स्मार्टफोन

    रिपोर्ट के मुताबिक लावा के इस फोन की वास्तविक कीमत 3,500 रुपये के करीब होगी, लेकिन एयरटेल के इस फोन को 1,699 रुपये की इफेक्टिव प्राइस पर बेचेगा। इस फोन पर कार्बन के फोन की तरह कैशबैक के जरिए ग्राहकों को पैसा वापस मिलेगा।

    ये भी पढे़ंः 1,399 रुपये वाले एयरटेल स्मार्टफोन खरीदने से पहले जान लें ये शर्तें​

    लावा के फोन की स्पेसिफिकेशन

    इस फोन में 4.5 या 5 इंच की डिस्प्ले, एंड्रॉयड नूगट 7.0, 1.3GHz का क्वॉडकोर प्रोसेसर, 1GB रैम और 8 जीबी स्टोरेज होगी जिसे बढ़ाया जा सकेगा। फोन में 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और फ्रंट में VGA कैमरा होगा। इसके अलावा फोन में 1,400mAh की बैटरी होगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें