आपकी निजी तस्वीरों को खुद ही लॉक कर देगा यह ऐप

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Tue, 24 Oct 2017 02:51 PM IST
Nude is a app that uses AI to hide your sensitive photos
Nude The Sexiest App Ever

    आजकल मोबाइल ही सबकुछ हो गया है। मोबाइल से ही लोग सारे काम कर रहे हैं और उसी में लोगों की प्राइवेट फोटो से लेकर तमाम तरह के डाटा भी हैं।

    ऐसे में कई लोग फोन में पड़े प्राइवेट फोटो को लेकर परेशान रहते हैं। उनके लिए अमेरिकी वेब डेवलपर हेक्सा ने न्यूड नाम से ऐप तैयार किया है जो फोन के फोटो गैलरी से निजी तस्वीरों की पहचान कर उसे लॉक कर देता है।

    लॉक करने के लिए ऐप पिन या फिंगरप्रिंट का इस्तेमाल करता है। यह ऐप फिलहाल iOS पर उपलब्ध है, जल्द ही इसे एंड्रॉयड के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

    कैसे काम करता है न्यूड ऐप?

    यह ऐप आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के आधार पर काम करता है। यह ऐप आपके फोन की गैलरी को लगातार स्कैन करता है और जैसे ही इस लगता है कि गैलरी में कोई निजी या न्यू़ड फोटो है तो उसे यह लॉक कर देता है और एक फोल्डर में डाल देता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें