फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

80 साल 80 किस्से: फिल्मी ककहरा सीखने से महानायक बनने तक, अमिताभ बच्चन के शहंशाह बनने का हर किस्सा यहां पढ़ें

Tue, 11 Oct 2022 06:51 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 80
अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला

80 साल-80 किस्से: महानायक, मेगास्टार या शहंशाह कुछ भी कह दीजिए, सब समझ जाएंगे कि आप बच्चन साहब की बात कर रहे हैं। अमिताभ बच्चन को यह मुकाम इतनी आसानी से नहीं मिला। वह कई दिक्कतों से गुजरे और कई कुर्बानियां भी देनी पड़ीं। कभी सफलता की ऊंचाइयों पर पहुंचे तो कभी एकदम धड़ाम हो गए। हालांकि, 80 साल की उम्र में वह आज भी उतना काम कर रहे हैं, जितना अपनी यंग एज में करते थे। उनके इस संघर्ष को सेलिब्रेट करने के लिए अमर उजाला ने 'बॉलीवुड का शहंशाह...80 साल 80 किस्से' की सीरीज चलाई, जिसमें हमने 80 खबरों से उनकी जिंदगी के हर पहलू को आप तक पहुंचाने की कोशिश की। यहां पढ़िए अभिनेता के 80 साल के 80 किस्से...

विज्ञापन

2 of 80
अमिताभ के साथ माता-पिता, भाई और पत्नी जया - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन आज अपना 80 वां जन्मदिन मना रहे हैं। 11 अक्तूबर 1942 को इलाहाबाद (आज का प्रयागराज) में जन्मे अमिताभ ने बॉलीवुड में कई हिट फिल्में दी हैं। उन्होंने अपनी शुरुआत साल 1969 में रिलीज हुई फिल्म 'सात हिंदुस्तान' से की थी। इस फिल्म में अमिताभ के काम को पसंद किया गया और फिर उन्होंने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा। अब तक के करियर में अमिताभ ने कई उतार-चढ़ाव का सामना किया, लेकिन वह हमेशा सिनेमा जगत का चमकता हुआ सितारा रहे। अमिताभ अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने परिवार पर भी पूरा ध्यान देते हैं। परिवार के लिए उनका प्यार किसी से छिपा नहीं है। उनकी पत्नी जया, बेटे अभिषेक या फिर बहू ऐश्वर्या के बारे में सब जानते हैं। लेकिन इनके अलावा भी अमिताभ के परिवार में कई सदस्य हैं, जिन्हें आप नहीं जानते होंगे। आज हम आपको उनका फैमिली ट्री दिखाने जा रहे हैं। 

अमिताभ के परिवार में इन लोगों को नहीं जानते होंगे आप, देखें बच्चन का 'फैमिली ट्री'

विज्ञापन

3 of 80
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी सिनेमा के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन अपनी दमदार आवाज और फिल्मों के लिए लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। अभिनेता पिछले कई दशकों के सिनेमा जगत का हिस्सा हैं और लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं। आज 11 अक्तूबर को अभिनेता 80 साल के हो गए हैं। ऐसे में आज हम आपको अभिनेता के कोलकाता कनेक्शन के बारे में बताने जा रहे हैं। मायानगरी में अपना नाम कमाने से पहले कोलकाता ही वो जगह थी, जहां से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी। तो चलिए अमिताभ के 80वें जन्मदिन पर 'बॉलीवुड का शहंशाह, 80 साल-80 किस्से' सीरीज के तहत जानते हैं इस बारे में..

‘शहंशाह’ बनने से पहले कोयले की खान में नौकरी करते थे अमिताभ, आज भी है कोलकाता से गहरा नाता

4 of 80
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन उम्र की उस दहलीज पर हैं, जिसे रिटायरमेंट की उम्र माना जाता है और अधिकांश लोग घर बैठकर आराम करना पसंद करते हैं। मगर, अमिताभ बच्चन ने काम करने के अपने जुनून से यह साबित कर दिया है कि अगर इच्छाशक्ति मजबूत हो तो उम्र बाधा नहीं बन सकती। बता दें कि 11 अक्तूबर को बिग बी अपना 80 वां जन्मदिन मनाएंगे। लेकिन, आज भी मेहनत करने की जहां बात आती है तो अमिताभ बच्चन आज के दौर के एक्टर्स को टक्कर देते नजर आते हैं। यही वजह है कि पर्दे पर उनका जादू बरकरार है। अमिताभ बच्चन अपने फिल्मी किरदारों को निभाने के लिए किस हद तक मेहनत करते हैं, इसका एक बेहद दिलचस्प किस्सा है। तो चलिए अमिताभ के 80वें जन्मदिन पर 'बॉलीवुड का शहंशाह, 80 साल-80 किस्से' सीरीज के तहत जानते हैं इसके बारे में-

जब सात दिन बिना नहाए रहे थे बिग बी, वजह जानकर आप भी देंगे शाबाशी

विज्ञापन

5 of 80
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ बच्चन की फिल्मी यात्रा बेहद प्रेरक है। फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने के बाद शुरुआत में उन्हें काफी रिजेक्शन का सामना करना पड़ा। मौके मिले तो सफलता हाथ नहीं लगी। किसी ने आवाज में कमी निकाली तो किसी ने लंबाई में नुक्स निकाला। लेकिन, बिग बी डटे रहे। उन्होंने सब्र रखा,  निरंतर मेहनत करते रहे और आज नतीजा सबके सामने है। इस उम्र में भी अमिताभ बच्चन सक्रिय हैं। बड़े पर्दे पर तो उनके अभिनय का जलवा रहा ही है, साथ ही छोटे पर्दे पर भी उन्होंने अपनी धाक जमाई है। तो चलिए अमिताभ के 80वें जन्मदिन पर 'बॉलीवुड का शहंशाह, 80 साल-80 किस्से' सीरीज के तहत जानते हैं इस बारे में-

छोटे पर्दे पर भी सिक्का जमा चुके हैं बिग बी, केबीसी के अलावा इन शो में भी आए नजर

विज्ञापन

6 of 80
रेखा-अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ बच्चन और रेखा की प्रेम कहानी से दुनिया वाकिफ है। बेशक इस खूबसूरत कहानी को खूबसूरत मुकाम नहीं मिला, लेकिन एक वक्त ऐसा था दोनों एक-दूसरे पर जान लुटाते थे! दोनों को एक-दूजे का साथ पसंद था और दर्शकों को पर्दे पर इनकी जोड़ी। निर्माता-निर्देशकों ने भी यह बात बखूबी समझी और इन्हें एक साथ फिल्मों में साइन किया जाने लगा। रेखा को खूब पसंद करने के बावजूद अमिताभ बच्चन को उनकी एक बात बिल्कुल नहीं भाती थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक रेखा की इस आदत से बिग बी इतना परेशान हो गए थे कि उन्हें हिदायत दे डाली थी। तो चलिए अमिताभ के 80वें जन्मदिन पर 'बॉलीवुड का शहंशाह, 80 साल-80 किस्से' सीरीज के तहत जानते हैं इस बारे में...

रेखा की इस आदत से तंग आ गए थे अमिताभ बच्चन, एक्ट्रेस को दे डाली थी हिदायत

विज्ञापन

7 of 80
जंजीर - फोटो : सोशल मीडिया

कभी फिल्मी किरदारों के चलते अमिताभ बच्चन की छवि 'एंग्री यंग मैन' वाली बन गई थी। फिल्मों में उनका गुस्सैल स्वभाव और एक्शन वाला अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आया। लेकिन, रियल लाइफ की बात करें तो वह अक्सर शांत और सौम्य स्वभाव वाले शख्स माने जाते हैं। उन्हें कम ही मौकों पर गुस्सा होते देखा जाता है। एक बातचीत के दौरान अमिताभ बच्चन ने खुद भी यह कहा था कि उन्हें गुस्सा आता है, लेकिन वह इसे बाहर नहीं निकालते। इसके बावजूद ऐसे कई मौके हैं, जब रियल लाइफ में भी अमिताभ बच्चन का गुस्सा बाहर आया। एक बार तो वह अपनी पत्नी जया बच्चन पर भी बुरी तरह भड़क गए थे। तो चलिए अमिताभ के 80वें जन्मदिन पर 'बॉलीवुड का शहंशाह, 80 साल-80 किस्से' सीरीज के तहत जानते हैं उनके इस किस्से के बारे में...

 जब जया पर निकला था अमिताभ बच्चन का गुस्सा, इतनी सी बात को बना बैठे थे मुद्दा

8 of 80
अमिताभ बच्चन - फोटो : social media
इस उम्र में भी अमिताभ बच्चन की फुर्ती फैंस को हैरान करती है। अमिताभ बच्चन कई-कई घंटे काम करते हैं। एक तरफ पर्दे पर उनकी फिल्में लगातार रिलीज हो रही हैं तो दूसरी तरफ वह छोटे पर्दे पर भी सक्रिय हैं और 'केबीसी 14' को होस्ट कर रहे हैं। अमिताभ बच्चन कई बीमारियों से जूझ रहे हैं, इसके बावजूद वह अपने काम पर इसका असर नहीं होने देते। बिग बी अनुशासन के पक्के हैं और सेहत के मामले में भी वह इसे अपनाते हैं। तो चलिए अमिताभ के 80वें जन्मदिन पर 'बॉलीवुड का शहंशाह, 80 साल-80 किस्से' सीरीज के तहत जानते हैं उनके फिटनेस रुटीन के बारे में...

जानिए 80 की उम्र में भी इतने फिट कैसे हैं बिग बी, अपनाते हैं यह रुटीन और डाइट प्लान

9 of 80
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता अमिताभ बच्चन के अभिनय से दुनिया परिचित है। अपने अब तक के करियर में उन्होंने एक से बढ़कर एक किरदार निभाए हैं। मगर, बिग बी सिर्फ अभिनय तक सीमित नहीं हैं। वह प्रतिभा की खान हैं। अभिनय के अलावा संगीत की दुनिया में भी उनका सिक्का खूब चला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने बीते महीने रिलीज हुई फिल्म 'चुप: द रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट' में म्यूजिक कंपोजर का काम किया है। इसके अलावा उन्होंने कई फिल्मों में गाने भी गाए हैं। संगीत से अमिताभ बच्चन का कैसा रिश्ता है, आइए जानते हैं अमिताभ के 80वें जन्मदिन पर 'बॉलीवुड का शहंशाह, 80 साल-80 किस्से' सीरीज के तहत...

अभिनय ही नहीं गायिकी के भी शहंशाह हैं बिग बी, घर में है एक मिनी म्यूजिक स्टूडियो

10 of 80
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता अमिताभ बच्चन हिंदी सिनेमा के मजबूत स्तंभ हैं। वह दुनियाभर में बॉलीवुड की आभा बिखेर रहे हैं। उनकी आवाज, अभिनय का अंदाज, कद-काठी हर चीज उन्हें खास बनाती है। वह जिस किरदार को निभाते हैं, उसमें रच-बस जाते हैं। अभिनय के अलावा अमिताभ बच्चन अपनी एक और खूबी के लिए जाने जाते हैं और वह है अनुशासन। अपने व्यक्तिगत जीवन में बिग बी बेहद अनुशासित हैं। समय की कद्र कैसे की जाती है, यह अमिताभ बच्चन से बखूबी सीखा जा सकता है। वे समय के पाबंद हैं और इतने ज्यादा पाबंद हैं कि कई दफा फिल्म के सेट पर वह वॉचमैन से पहले पहुंचे हैं। ऐसे और भी कई किस्से हैं, तो चलिए अमिताभ के 80वें जन्मदिन पर 'बॉलीवुड का शहंशाह, 80 साल-80 किस्से' सीरीज के तहत जानते हैं उनके ऐसे ही दिलचस्प किस्सों के बारे में...

वक्त के पाबंद है अमिताभ बच्चन, कई दफा वॉचमैन से भी पहले पहुंचे सेट पर

11 of 80
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन को चाहने वालों की कमी नहीं है। दुनियाभर में उनके लाखों फैंस हैं। अमिताभ बच्चन को उनके शांत स्वभाव और सौम्य व्यवहार के लिए जाना जाता है। कभी उन्हें किसी के खिलाफ आपत्तिजनक बात करते या व्यवहार करते नहीं देखा गया। अक्सर को-स्टार्स भी अमिताभ बच्चन के व्यवहार की खूब तारीफें करते हैं। इसके बावजूद इंडस्ट्री और इंडस्ट्री के बाहर कुछ ऐसे भी लोग हैं, जिनसे अमिताभ बच्चन के रिश्तों में खटास पड़ गई। इसका दोष वक्त को दिया जाए या हालातों को यह तय करना तो थोड़ा मुश्किल है, लेकिन जिन लोगों से अमिताभ बच्चन की दूरियां बढ़ीं, वे कभी उनके सबसे करीबी और भरोसेमंद रहे। तो चलिए अमिताभ के 80वें जन्मदिन पर 'बॉलीवुड का शहंशाह, 80 साल-80 किस्से' सीरीज के तहत जानते हैं बिग बी के दोस्त से दुश्मन बने लोगों के बारे में...

जब दोस्तों और करीबियों से बिगड़ गए थे बिग बी के रिश्ते, एक ने तो खोल दी थी परिवार की कलई

 

12 of 80
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन अभिनय का स्कूल माने जाते हैं। बिग बी ने हिंदी सिनेमा को विश्व पटल पर अलग पहचान दिलाई है। वर्ष 1969 में पहली फिल्म 'सात हिंदुस्तानी' से अब तक उन्होंने फिल्मों में अलग-अलग किस्म के रोल प्ले किए हैं। सैकड़ों फिल्मों में बिग बी ने मुख्य भूमिकाएं अदा की हैं। मगर, कुछ फिल्मों में उन्होंने सपोर्टिंग रोल भी किए हैं। लेकिन, अपने शानदार अभिनय से उन्होंने सपोर्टिंग रोल भी इस संजीदगी से अदा किए कि वे मुख्य किरदारों पर भारी पड़ गए। यह किरदार बिग बी के करियर के लिए टर्निंग पॉइंट साबित हुए। तो चलिए अमिताभ के 80वें जन्मदिन पर 'बॉलीवुड का शहंशाह, 80 साल-80 किस्से' सीरीज के तहत जानते हैं उनकी ऐसी फिल्मों के बारे में...

 सपोर्टिंग रोल में अमिताभ ने खींची नई लकीर, बिग बी के करियर को बुलंदी पर ले गईं ये फिल्में

13 of 80
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने 'सात हिंदुस्तानी' से फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। यह फिल्म सफल नहीं रही। इसके बाद उनकी कई और भी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर चल न सकीं, लेकिन अमिताभ ने हिम्मत नहीं हारी। इसका नतीजा यह रहा कि 70 के दशक में वह इंडस्ट्री के हिट मशीन के रूप में उभर कर सामने आए। 'बॉलीवुड का शहंशाह, 80 साल-80 किस्से' सीरीज के तहत आइए जानते हैं कि 70 के दशक में उन्होंने किन फिल्मों से तहलका मचा दिया था।

70 के दशक के हिट मशीन थे अमिताभ बच्चन, इन ब्लॉकबस्टर फिल्मों से बने बॉलीवुड के शहंशाह

14 of 80
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन को सदी का महानायक कहा जाता है। इसके पीछे बिग बी की मेहनत और लगन है। 80 वर्ष की उम्र में भी वह सक्रिय हैं। फिल्मों और छोटे पर्दे दोनों जगह उनकी उपस्थिति दर्ज है। प्रशंसक अमिताभ बच्चन की फिल्मी और निजी जिंदगी में खूब दिलचस्पी रखते हैं। उनसे जुड़ी हर सूचना, समाचार पर फैंस की नजर रहती है। मगर एक वक्त ऐसा था, जब बिग बी के प्रशंसक अखबार और पत्रिकाओं में उनसे जुड़ी खबरें और तस्वीरें पढ़ने-देखने को तरस गए थे। दरअसल, अमिताभ बच्चन और मीडिया के बीच 36 का आंकड़ा बन गया था। एक तरफ मीडिया ने उन पर बैन लगा दिया तो दूसरी ओर प्रतिक्रिया स्वरूप अमिताभ बच्चन ने भी मीडिया पर रोक लगा दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह सिलसिला करीब 15 वर्षों तक चला। आखिर में अमिताभ बच्चन को अपनी गलती का अहसास हुआ। लेकिन, सवाल यह है कि मीडिया और बिग बी के रिश्ते में यह तल्खी आई कैसै?

80 साल-80 किस्से: बिग बी की सिफारिश पर इंदिरा गांधी ने लगाया था प्रेस पर बैन? बिग बी ने दी थी यह सफाई

15 of 80
अमिताभ बच्चन, श्वेता बच्चन नंदा - फोटो : instagram:amitabhbachchan
सदी के महानायक के नाम से मशहूर अमिताभ बच्चन बॉलीवुड का वह सितारा हैं जिनकी चमक 50 साल के करियर के बाद भी फीकी नहीं पड़ी है। बिग बी आज भी फिल्मों में उतने ही सक्रिय हैं जितना 70-80 के दशक में हुआ करते थे। उनके 80वें जन्मदिन पर 'बॉलीवुड का शहंशाह, 80 साल-80 किस्से' सीरीज के तहत आइए जानते हैं अभिनेता के निजी जीवन से जुड़ी अहम बातें। 

80 साल-80 किस्से: 'श्वेता की शादी के बाद ज्यादा जिम्मेदार पिता बने अमिताभ..', जब नव्या से बोलीं जया बच्चन

16 of 80
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन 80 साल के हो गए हैं। आज वह अपना बर्थडे मना रहे हैं। बिग बी ने अपनी एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1969 में आई फिल्म सात हिदुस्तानी से की थी। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित नहीं हो सकी थी। अमिताभ को फिल्म इंडस्ट्री का एंग्री यंग मैन भी कहा जाता है। जिस दौर में फिल्म के हीरो अक्सर रोमांटिक फिल्में किया करते थे उस समय अमिताभ बच्चन ने अपनी फिल्मों से बॉलीवुड का ट्रेंड ही बदलकर रख दिया। 'बॉलीवुड का शहंशाह, 80 साल-80 किस्से' सीरीज के तहत आज हम आपको बिग बी की उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी वजह से उन्हें बॉलीवुड का एंग्री यंग मैन कहा गया।

बॉलीवुड में एंग्री यंग मैन के नाम से खूब मशहूर हुए अमिताभ, इन फिल्मों ने बनाया सुपरस्टार

17 of 80
अमिताभ बच्चन, राज कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन को उनके चाहने वाले अलग-अलग नामों से बुलाते हैं। कोई उन्हें महानायक कहता है तो कोई शहंशाह। 50 साल से ज्यादा के अपने एक्टिंग करियर में अमिताभ ने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दीं। हालांकि इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्हें काफी ज्यादा संघर्ष भी करना पड़ा। शुरुआती दौर में उनकी हाइट से लेकर आवाज तक का खूब मजाक उड़ाया गया। इस बीच इडस्ट्री में एक ऐसा भी शख्स तो जिसने इस नायाब हीरे को पहले ही पहचान लिया था। हम बात कर रहे हैं शो मैन के नाम से मशहूर राज कपूर की। 

राज कपूर ने की थी अमिताभ के सुपरस्टार बनने की भविष्यवाणी, कुछ ही दिन बाद ही सच हुई बात

18 of 80
अमिताभ बच्चन, राजेश खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया
बता उस समय की है जब अमिताभ फिल्म इंडस्ट्री में नए थे। तब राजेश खन्ना बॉलीवुड के सबसे बड़े स्टार हुआ करते थे। सुपरस्टार का तमगा मिलने के बाद उनके अंदर थोड़ा अहंकार आ गया जिसकी वजह से उन्होंने कई फिल्मों को रिजेक्ट कर दिया। स्टारडम का खुमार और मनमानियों के चलते मनमोहन देसाई, ऋषिकेश मुखर्जी और शक्ति सामंत जैसे नामी डायरेक्टर  ने उनसे दूरी बनानी शुरू कर दी। इसके बाद धीरे-धीरे राजेश खन्ना का स्टारडम कम होता चला गया। जहां एक ओर राजेश खन्ना का करियर ग्राफ नीचे जा रहा था। वहीं, अमिताभ बच्चन तेजी से लोगों के दिलों में अपनी जगह बना रहे थे। 

अमिताभ के कारण नीचे आ गया था राजेश खन्ना का करियर ग्राफ, एक्टर की बेइज्जती करना पड़ा था भारी

19 of 80
अमिताभ बच्चन, जया बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की वह शख्सियत हैं, जिनके नाम का डंका देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी बजता है। उम्र के इस पड़ाव पर जब बिग बी के लगभग सभी को-स्टार्स घर पर आराम करते हैं, तो वहीं अभिनेता अभी भी पूरे जोश और लगन से काम करते नजर आते हैं। सिर्फ अमिताभ ही नहीं, बल्कि उनकी पत्नी जया बच्चन भी पूरे जोश और उत्साह के साथ सार्वजनिक मौकों पर शामिल होती हैं। दरअसल जया और अमिताभ को इंडस्ट्री का आदर्श कपल माना जाता है। इतनी उम्र के बाद भी दोनों के बीच प्यार कम नहीं हुआ है। 

क्या सच में अमिताभ बच्चन को बूढ़ा मानती हैं जया? जानिए किस वजह से कही थी ऐसी बात

 

20 of 80
अमिताभ बच्चन-राजीव गांधी - फोटो : सोशल मीडिया
बच्चन परिवार का राजनीति से गहरा संबंध रहा है। वहीं अमिताभ बच्चन भी देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के काफी करीबी माने जाते हैं। अमिताभ बच्चन और नेहरू-गांधी परिवार की नजदीकियां इस कदर बढ़ गई थीं कि अमिताभ को इंदिरा गांधी का तीसरा बेटा तक कहा जाता था। बता दें कि इंदिरा गांधी की हत्या के बाद अपने दोस्त राजीव गांधी के कहने पर राजनीति में आए थे।

राजीव गांधी के कहने पर राजनीति में आए थे बिग बी, हैरान कर देगी संन्यास लेने की वजह

21 of 80
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। देशभर के अलावा विदेशों में भी उनकी फैन फॉलोइंग है। 50 साल से ज्यादा के लंबे करियर में अमिताभ ने एक से  बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। हालांकि 90 के दशक आते-आते नए सितारों की एंट्री के बाद बिग बी के करियर का ग्राफ नीचे जाने लगा था ऐसे मेंं उन्होंने अहम फैसला लेते हुए सहायक अभिनेता के तौर पर भी काम करने से भी गुरेज नहीं किया। आइए 'बॉलीवुड का शहंशाह, 80 साल-80 किस्से' सीरीज के तहत जानते हैं कि 90 के दशक में उन्होंने किन सितारों के साथ काम किया।

90 के दशक में नए कलाकारों के साथ खूब जमी बिग बी की जोड़ी, इन फिल्मों से किया मनोरंजन

22 of 80
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की एक ऐसी शख्सियत हैं जिनका नाम बड़े ही अदब के साथ लिया जाता है। अपने 50 साल से अधिक के करियर में उन्होंने हर तरह रोल निभाए हैं। चाहे वह गंभीर हो या फिर कॉमेडी बिग बी हर किरदार बिलकुल फिट नजर आए। ठीक इसी तरह दूसरे बॉलीवुड के सितारों के साथ उनकी जोड़ी भी खूब जमी। आइए आज 'बॉलीवुड का शहंशाह, 80 साल-80 किस्से' सीरीज के तहत आपको बताते हैं कि 80 के दशक में उन्होंने किन सितारों के साथ बेहतरीन फिल्में दीं।

80 के दशक में भी बरकरार रहा अमिताभ का जादू, इन सितारों के साथ दीं कई सुपरहिट फिल्में

23 of 80
अमिताभ बच्चन - फोटो : insta
हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन फिल्म इंडस्ट्री में अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए जाने जाते हैं। बीते आठ दशक से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे अमिताभ अपनी फिल्मों और अनोखे अंदाज के लिए आज भी लोगों के बीच लोकप्रिय हैं। फिल्मों और टीवी शोज के जरिए लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रहे अमिताभ कई ब्रांड के विज्ञापनों से भी जुड़े हुए हैं। अभिनेता ने अपने लंबे करियर में कई ब्रांड के लिए विज्ञापनों में काम किया है। लेकिन कई बार अभिनेता को अपने कुछ विज्ञापनों के लिए लोगों का भारी विरोध भी झेलना पड़ा।

विज्ञापनों को लेकर विवादों में भी रह चुके हैं अमिताभ, फैंस की नाराजगी के बाद बदला था फैसला

24 of 80
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन मंगलवार को अपना 80वां जन्मदिन मना रहे हैं। अपनी शानदार अदाकारी और अनोखे अंदाज से बिग बी आज भी दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। लंबे समय से अभिनय की दुनिया में सक्रिय अमिताभ आज उम्र के इस पड़ाव पर भी कई युवा फिल्मी सितारों को टक्कर देते हैं। समय और अनुशासन के पाबंद अमिताभ बच्चन की लोकप्रियता आज भी लोगों के बीच कायम है। बड़े पर्दे से लेकर छोटे पर्दे तक अमिताभ ने हर जगह खुद को बेहतर साबित किया है। अभिनेता के जन्मदिन के मौके पर 'बॉलीवुड का शहंशाह, 80 साल-80 किस्से' सीरीज के तहत जानते हैं उनकी ब्रांड वैल्यू के बारे में-

आज भी ब्रांड वैल्यू में बेताज बादशाह हैं बिग बी, एक फिल्म के लिए चार्ज करते हैं मोटी फीस

25 of 80
अमिताभ बच्चन
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को इंडस्ट्री में काम करते हुए पांच दशक से ज्यादा का समय बीत चुका है। उन्होंने इन पांच दशकों में अपने हुनर के दम पर बॉलीवुड में एक ऐसी पहचान बनाई है, जिसका मुकाबला कोई नहीं कर सकता है। अभिनेता ने अपनी अदायगी के आगे बड़े-बड़े सितारों को झुकने पर मजबूर किया है। लेकिन इतने समय से बॉलीवुड के महानायक बन अपने जीवन के स्वर्णिम साल बिताने वाले बिग बी हॉलीवुड में केवल एक ही फिल्म में नजर आए हैं। अमिताभ बच्चन आज अपना 80वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके 80 साल को सलाम करने के लिए 'बॉलीवुड का शहंशाह, 80 साल-80 किस्से' सीरीज के तहत हम आपको उनकी एकलौती हॉलीवुड फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं। चलिए जानते हैं बिग बी से जुड़ा यह किस्सा...
द लिविंग लेजेंड को हॉलीवुड में देख निराश हुए थे दर्शक, चंद सेकंड के रोल पर उठाए थे कई सवाल

26 of 80
तेजी बच्च्न और अमिताभ बच्चन - फोटो : फाइल फोटो
सही के महानायक अमिताभ बच्चन अपने अभिनय से भारत के बच्चों, युवा, बुजुगों और महिलाओं सभी पर अपने अभिनय की छाप छोड़ चुके हैं, इनका जन्म 11 अक्टूबर 1942 में प्रयागराज में था। अमिताभ बच्चन और उनके भाई अजिताभ बच्चन का बचपन प्रयागराज में बीता था। अमिताभ के पिता हरिवंश राय बच्चन को किसी भी परिचय की जरूरत नहीं है। वह एक प्रख्यात कवि थे, इसके साथ ही हरिवंश राय बच्चन इलाहाबाद विश्वविद्यालय में  अंग्रेजी के प्रवक्ता भी थे। हरिवंश राय का पैतृक घर प्रयागराज शहर के कटघर मोहल्ले में था। ऐसे में अमिताभ भी अपने पिता और माता तेजी बच्चन के साथ इलाहाबाद में ही रहते थे। इस तस्वीर में अमिताभ बच्चन ...

बचपन में ऐसे दिखते थे एंग्री यंग मैन कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन,मासूमियत पर हार बैठेंगे दिल

27 of 80
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अदायगी से लेकर खलनायकी में अपना हाथ आजमाने वाले अमिताभ आज के समय के अभिनेताओं को कड़ी टक्कर देते हैं। अमिताभ ने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है और समय के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने के लिए अपने अंदर काफी बदलाव भी किए हैं।  एक शानदार और बहुमुखी अभिनेता होने के साथ-साथ अमिताभ एक परफेक्ट सोशल मीडिया यूजर भी हैं। लोगों के पसंदीदा अभिनेता को पता है कि उन्हें अपने फैंस के बीच किस तरह से और किस हद तक सक्रिय रहना है। इसी कारण से वह बॉलीवुड के सुपरस्टार होने के साथ-साथ एक सोशल मीडिया स्टार भी हैं। 

फिल्मी पर्दे ही नहीं सोशल मीडिया के भी शहंशाह हैं बिग बी, कई यंग कलाकारों को देते हैं टक्कर

28 of 80
अमिताभ बच्चन - फोटो : Twitter
पिछले 10 साल का रिकॉर्ड देखें तो स्पेशल अपीयरेंस को छोड़ बिग बी ने सभी भाषाओं की 20 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। लेकिन इनमें से सिर्फ तीन फिल्में की हिट रहीं। उनकी फ्लॉप फिल्मों में दो तो ऐसी हैं, जिसका निर्माण 200 से 300 करोड़ रुपए तक के बजट में हुआ। दिलचस्प बात यह है कि अमिताभ की तीन हिट फ़िल्में भी वही हैं, जिनमें उन्होंने खुद लीड रोल किया है। जिन फिल्मों में वे को-स्टार बने, वह ज्यादातर फ्लॉप रहीं। आइए नजर डालते हैं बिग बी के 10 साल के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट कार्ड पर...
 

सदी के महानायक के बॉक्स ऑफिस पर पिछले 10 साल रहे फीके, 20 फिल्मों में से सिर्फ तीन रहीं हिट

29 of 80
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंटरव्यू
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का नाम आज इंडस्ट्री के दिग्गज सितारों की लिस्ट में लिया जाता है। अमिताभ बच्चन ने अपने शानदार अभिनय और एक एंग्री यंग मैन वाली इमेज से लोगों का दिल में अपने लिए एक खास जगह बनाई है। लेकिन एक समय ऐसा भी था जब अभिनेता की 12 फिल्में लगातार फ्लॉप साबित हुई थी और उन्हें फ्लॉप हीरो का तमगा मिल गया था। अभिनेता आज अपना 80वां जन्मदिन मना रहे हैं। ऐसे में हम आप तक उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ किस्से पहुंचा रहे हैं। 'बॉलीवुड का शहंशाह, 80 साल-80 किस्से' सीरीज के तहत हम आपको बताते हैं फ्लॉप हीरो से बॉलीवुड के शहंशाह बनने तक के सफर के बारे में...

12 फ्लॉप फिल्में देने के बाद बिग बी को मिला था ‘फ्लॉप हीरो’ का तमगा, फिर ऐसे बने शहंशाह

30 of 80
अमिताभ बच्चन - फोटो : social media
अमिताभ बच्चन को बचपन से ही एक्टिंग का शौक था। ऐसे में वह स्कूल और कॉलेज के दौरान नाटकों में हिस्सा लिया करते थे। एक बार वह बीमार पड़ गए और नाटक में हिस्सा नहीं ले पाए। ऐसे में उनका दिल टूट गया, जिसके बाद पिता हरिवंश राय बच्चन ने उन्हें हिम्मत दी। नाटकों में काम करने के साथ-साथ अब उनका मन फिल्मों में अपनी किस्मत आजमाने का करने लगा था। उन्होंने एक विज्ञापन को देखकर अपनी फोटो टैलेंट हंट प्रतियोगिता के लिए मुंबई भेज दी थी। जब इस बात का पता उनकी मां और बाबूजी को चला, तो....

आसान नहीं थी बिग बी की सात हिंदुस्तानी तक की राह, पिता से बात करने के बाद मिली थी पहली फिल्म

31 of 80
अरुणा ईरानी और अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड फिल्मों में डबल रोल वाला फिल्मी मसाला काफी हिट रहा है, जिससे दर्शकों के साथ साथ अभिनेता भी अपने आप को नहीं बचा सके थे। सदियों से फिल्मों में अपना योगदान देने वाले अमिताभ बच्चन भी अपने आप को इस मायाजाल से नहीं बचा पाए थे। अभिनेता ने एक दर्जन से ज्यादा  फिल्मों में डबल रोल प्ले करके लोगों का मनोरंजन किया है। यह भी अपने आप में एक बहुत बड़ी  उपलब्धि है, जो बिग बी के पास है। आज अमिताभ बच्चन 80 साल के हो गए हैं। उनके जन्मदिन को और भी खास बनाने के लिए 'बॉलीवुड का शहंशाह, 80 साल-80 किस्से' सीरीज के तहत हम आज आपको बिग बी की उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें अमिताभ ने डबल रोल प्ले किए हैं।

80 के दशक में डबल रोल कर छा गए थे बिग बी, कभी हीरो-विलेन तो कभी बाप-बेटा बन जीता दिल

32 of 80
अमिताभ बच्चन, रजनीकांत - फोटो : social media

बच्चन और रजनीकांत का कनेक्शन बताने जा रहे हैं। दोनों काफी समय से दोस्त हैं और साथ में कई फिल्मों में काम करते हुए भी नजर आ चुके हैं, लेकिन एक समय था जब आज सुपरस्टार बन चुके रजनीकांत इंडस्ट्री में स्ट्रगल कर रहे थे। उस समय साउथ सिनेमा के सबसे बड़े सुपरस्टार थलाइवा रजनीकांत का डूबता करियर भी कभी अमिताभ बच्चन की फिल्मों के रीमेक के कारण ही बच पाया था। एक दो नहीं, बल्कि 11 फिल्मों से, वो भी तब जब डूबते करियर से परेशान रजनीकांत ने लगभग तय कर लिया था कि वह सिनेमा की दुनिया ही छोड़ देंगे। इस आर्टिकल में हम आपको उन्हीं फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं...

 रजनीकांत के डूबते करियर को अमिताभ की फिल्मों ने दिया था सहारा, बिग बी की रीमेक कर बने थलाइवा

33 of 80
अमिताभ बच्चन, विनोद खन्ना

70-80 के दशक में एंग्री यंग मैन की छवि हासिल करने वाले अमिताभ, जब भी कैमरे के सामने खड़े होकर हैं.....कहते हैं तो वह मोमेंट किसी फिल्म से कम नहीं होता। बढ़ती उम्र के बाद भी उनका जज्बा और अभिनय का जुनून कहीं से कहीं तक कम नहीं हुआ है। आज हमारे महानायक यानी अमिताभ बच्चन 80 साल के हो गए हैं। इस खास दिन को और स्पेशल बनाने के लिए 'बॉलीवुड का शहंशाह, 80 साल-80 किस्से' सीरीज के तहत हम आपको बॉलीवुड के आइकॉन की 10 आइकॉनिक फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं...      
80 साल-80 किस्से: अपनी बेहतरीन अदाकारी के बल पर बॉलीवुड के महानायक बने शहंशाह, इन 10 फिल्मों को देख होगा यकीन

34 of 80
अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन को बॉलीवुड में सदी का महानायक कहा जाता है। वह एक लंबे अरसे से इस फिल्मी दुनिया में सक्रिय हैं और उन्होंने यहां रहते हुए जो पाया है वो शायद ही कोई पा सका है। अमिताभ की दीवानी सिर्फ फैंस में ही नहीं बल्कि सितारों के बीच भी देखने को मिलती है। जहां आज के समय के कलाकार उनके सामने खड़े होने में घबराते हैं, तो वहीं 80 और 90 के दशक में अमिताभ ने अपने साथ के लोगों को भी अपना दीवाना बनाया हुआ था। लेकिन कुछ कलाकार ऐसे भी हैं, जो इंडस्ट्री में अमिताभ की आवाज कहे जाते हैं। 

किशोर कुमार के बाद अमिताभ बच्चन की आवाज बन उभरे थे यह सिंगर, गाए कई सुपरहिट गाने

35 of 80
अमिताभ बच्चन
एक शानदार अभिनेता होने के साथ-साथ अमिताभ एक पारिवारिक व्यक्ति भी हैं। यह बात किसी से नहीं छिपी है कि वह अपने परिवार से बेपनाह प्यार करते हैं और अपने माता-पिता को याद कर आज भी उनकी आंखें नम हो जाती हैं। अमिताभ अक्सर अपने पिता हरिवंश राय बच्चन और मां तेजी बच्चन की याद करते हुए नजर आते हैं। वह कई मौकों पर अपने पिता को याद करते हुए उनकी लिखी प्रसिद्ध कविता ‘मधुशाला’ की पंक्तियां गुनगुनाते दिखे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हरिवंश राय बच्चन ने ‘मधुशाला’ को लिखा क्यों था?

हरिवंश राय बच्चन ने कैसे लिखी थी मधुशाला', अमिताभ ने बताया था पिता से जुड़ा यह मजेदार किस्सा

36 of 80
अमिताभ बच्चन और रेखा - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन ने एक से एक हिट फिल्म दी, जिसमें 'डॉन', 'दीवार', 'मर्द', 'कुली', 'शराबी', 'शोले', 'कभी खुशी कभी गम' और 'बागबान' समेत कई फिल्में शामिल हैं। इन फिल्मों में अभिनेता की एक्टिंग के साथ-साथ को-एक्ट्रेस संग उनकी केमिस्ट्री पर भी फैंस का ध्यान जरूर गया है। बिग बी ने बॉलीवुड की कई हिट अभिनेत्रियों के साथ स्क्रीन पर रोमांस किया है। आइए आपको बताते हैं कि फैंस के बीच किस अभिनेत्री के साथ उन्हें पसंद किया गया। 

रेखा-जया ही नहीं इन अभिनेत्रियों के साथ भी इश्क फरमा चुके हैं अमिताभ, पर्दे पर खूब जमी जोड़ी

37 of 80
अमिताभ बच्चन, ऋषि कपूर
बिग बी कहिए, एंग्री यंगमैन कहिए या बॉलीवुड का शहंशाह... अमिताभ बच्चन के तमाम उपनाम उन्हें कैसे मिले? किसकी वजह से मिले? क्या आप जानते हैं? अगर नहीं तो इस रिपोर्ट में हम आपको बताते हैं... और सिर्फ बताते ही नहीं मिलवाते हैं, उन दिग्गज डायरेक्टरों से, जिन्होंने अमिताभ को बॉलीवुड का बिग बी बना दिया। अमिताभ के 80वें जन्मदिन पर हम रूबरू होते हैं, उन मशहूर डायरेक्टरों से...

इन डायरेक्टरों ने अमिताभ को बनाया बॉलीवुड का बिग बी, लिस्ट में एक से बढ़कर एक नाम

38 of 80
अमिताभ बच्चन, शशि कपूर - फोटो : Social media

अमिताभ बच्चन ने इंडस्ट्री के लगभग सभी कलाकारों के साथ स्क्रीन साझा की है। बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार शशि कपूर के साथ अमिताभ करीब 12 फिल्मों में नजर आ चुके हैं। दोनों पहली बार फिल्म रोटी, कपड़ा और मकान में एक साथ नजर आए थे। फिल्मों में साथ काम करने की वजह से शशि कपूर और अमिताभ बच्चन एक-दूसरे के साथ काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करते थे। दोनों कलाकारों की एक फिल्म दो और दो पांच साल 1980 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के दौरान एक ऐसा हादसा हो गया था, जिसमें शशि कपूर ने अमिताभ बच्चन की जान बचाई थी।

80 साल-80 किस्से: जब सेट पर एक हादसे के दौरान शशि कपूर ने बचाई थी अमिताभ की जान, एक्टर ने लिया

39 of 80
अमिताभ बच्चन, ऋषि कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्मी दुनिया में कई सितारे अपनी दोस्ती और याराने के लिए जाने जाते हैं। फिल्म इंडस्ट्री की इन्हीं जोड़ियों में से एक अभिनेता अमिताभ बच्चन और दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर भी एक-दूसरे के साथ काफी गहरा बॉन्ड शेयर करते थे। दोनों ही कलाकार एक-दूसरे के बहुत अच्छे दोस्त थे। यहां तक कि ऋषि कपूर के निधन की खबर भी सबसे पहले अभिनेता अमिताभ बच्चन ने ही फैंस के साथ साझा की थी। 

80 साल-80 किस्से: असल जिंदगी में समधी लगते थे अकबर और एंथनी, रील ही नहीं रियल लाइफ में भी हिट

40 of 80
डॉन के पोस्टर पर शाहरुख खान को ऑटोग्राफ देते अमिताभ बच्चन - फोटो : Instagram

अभिनेता ने पर्दे पर कई किरदारों को निभाया है और इन सभी किरदारों के जरिए उन्होंने काफी लोकप्रियता हासिल की हैं। अमिताभ के इन्हीं किरदारों में से एक उनके पिता का किरदार भी फिल्मी दुनिया में काफी मशहूर रहा है। अमिताभ बच्चन फिल्मों में अक्सर सख्त पिता की भूमिका में नजर आए हैं। अमिताभ बच्चन कई फिल्मों में बॉलीवुड के अलग-अलग अभिनेताओं के पिता का किरदार निभा चुके हैं। 

फिल्मों में इन सुपरस्टार के पिता का किरदार निभा चुके हैं अमिताभ बच्चन, खूब जमी

41 of 80
अमिताभ बच्चन - फोटो : Instagram

बॉलीवुड के महानायक अभिनेता अमिताभ बच्चन हिंदी सिनेमा के महान कलाकारों में से एक हैं। अपने शानदार अभिनय और एंग्री यंग मैन वाली छवि से सभी के दिल में जगह बनाने वाले अमिताभ देश ही नहीं विदेश में भी काफी लोकप्रिय हैं। अभिनेता के जीवन में कई ऐसे वाक्ये हुए हैं, जो खुद इस बात को साबित करते हैं। 

जब अमिताभ की वजह से रुक गई थी मुजाहिदीनों की जंग, खुदा गवाह फिल्म से जुड़ा है ये दिलचस्प किस्सा

42 of 80
रेखा और अमिताभ बच्चन की लव स्टोरी - फोटो : self

अमिताभ बच्चन और रेखा की जोड़ी को बॉलीवुड की सबसे हॉट जोड़ी कहा जाता था और इनकी प्रेम कहानियों के चर्चे लोगों की जुबां पर रहते थे। कहा जाता है कि दोनों में सीक्रेट लव था। इनकी जोड़ी ने पर्दे पर एक से बढ़कर एक फिल्में दी थीं। काम के दौरान ही दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी थीं। अमिताभ ने तो कभी रेखा के संग प्यार को कबूल नहीं किया, लेकिन रेखा आज भी दिल ही दिल में उनको अपना मानती हैं।

ऐसी थी अमिताभ-रेखा की प्रेम कहानी, जया के एक जवाब के बाद जुदा हो गई थीं दोनों की राहें

43 of 80
अमिताभ बच्चन - फोटो : Instagram
अमिताभ बच्चन अपनी एक्टिंग के अलावा स्टाइलिंग और फैशन सेंस के लिए भी काफी मशहूर हैं। उम्र के इस पड़ाव में भी अभिनेता अपनी ड्रेसिंग सेंस से कई यंग अभिनेताओं को टक्कर देते नजर आते हैं। अभिनेता के फैशन सेंस को देख यह कहना गलत नहीं होगा कि वह अपने आप में एक फैशन आइकन है, जिन्हें कई लोग आज भी फॉलो करते हैं। अभिनेता का यह फैशन सेंस आज से ही नहीं बल्कि काफी समय से लोगों को आकर्षित कर रहा है। अभिनेता आज 80 साल के हो गए हैं। ऐसे में 'बॉलीवुड का शहंशाह, 80 साल-80 किस्से' सीरीज के तहत जानते हैं कि गुजरे जमाने से लेकर आज तक बिग बी हर दौर में किस तरह खुद को फैशन आइकन साबित करने में सफल रहे।

हर दौर में फैशन आइकन बने अमिताभ बच्चन, स्टाइलिंग में आज भी यंग एक्टर्स को देते हैं टक्कर

44 of 80
निरूपा रॉय और अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

इंडस्ट्री की लगभग हर अभिनेत्री के साथ स्क्रीन शेयर करने वाले अमिताभ बच्चन कई एक्ट्रेसेस के बेटे का किरदार भी निभा चुके हैं। पर्दे पर अभिनेता कि उनकी मां के साथ बेहद शानदार बॉन्डिंग देखने को मिली है। मां के दुलार और प्यार का यह रिश्ता अभिनेता ने ऑनस्क्रीन ही नहीं बल्कि असल जिंदगी में भी निभाया है। 

असल जिंदगी में भी रील लाइफ मांओं से लगाव रखते हैं अमिताभ बच्चन, एक को हर साल

45 of 80
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनय की दुनिया में सक्रिय अमिताभ आज उम्र के इस पड़ाव पर भी कई युवा फिल्मी सितारों को टक्कर देते हैं। समय और अनुशासन के पाबंद अमिताभ बच्चन की लोकप्रियता आज भी लोगों के बीच कायम है। बड़े पर्दे से लेकर छोटे पर्दे तक अमिताभ ने हर जगह खुद को बेहतर साबित किया है। अभिनेता के जन्मदिन के मौके पर 'बॉलीवुड का शहंशाह, 80 साल-80 किस्से' सीरीज के तहत जानते हैं उनकी ब्रांड वैल्यू के बारे में-

आज भी ब्रांड वैल्यू में बेताज बादशाह हैं बिग बी, एक फिल्म के लिए चार्ज करते हैं मोटी फीस

46 of 80
अमिताभ बच्चन - फोटो : Instagram

बीते आठ दशक से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे अमिताभ अपनी फिल्मों और अनोखे अंदाज के लिए आज भी लोगों के बीच लोकप्रिय हैं। फिल्मों और टीवी शोज के जरिए लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रहे अमिताभ कई ब्रांड के विज्ञापनों से भी जुड़े हुए हैं। अभिनेता ने अपने लंबे करियर में कई ब्रांड के लिए विज्ञापनों में काम किया है। लेकिन कई बार अभिनेता को अपने कुछ विज्ञापनों के लिए लोगों का भारी विरोध भी झेलना पड़ा।

पान मसाला से लेकर सॉफ्टड्रिंक तक, इन विज्ञापनों को लेकर विवादों में रहे अमिताभ

47 of 80
अमिताभ बच्चन - फोटो : insta
अमिताभ बच्चन हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की एक ऐसी शख्सियत हैं जिनका नाम बड़े ही अदब के साथ लिया जाता है। अपने 50 साल से अधिक के करियर में उन्होंने हर तरह रोल निभाए हैं। चाहे वह गंभीर हो या फिर कॉमेडी बिग बी हर किरदार बिलकुल फिट नजर आए। ठीक इसी तरह दूसरे बॉलीवुड के सितारों के साथ उनकी जोड़ी भी खूब जमी। आइए आज 'बॉलीवुड का शहंशाह, 80 साल-80 किस्से' सीरीज के तहत आपको बताते हैं कि 80 के दशक में उन्होंने किन सितारों के साथ बेहतरीन फिल्में दीं।

80 के दशक में भी अमिताभ का जलवा रहा बरकरार, इन सितारों के साथ दीं कई सुपरहिट

48 of 80
ताजमहल में अमिताभ बच्चन के हमशक्ल - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। देशभर के अलावा विदेशों में भी उनकी फैन फॉलोइंग है। 50 साल से ज्यादा के लंबे करियर में अमिताभ ने एक से  बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। हालांकि 90 के दशक आते-आते नए सितारों की एंट्री के बाद बिग बी के करियर का ग्राफ नीचे जाने लगा था ऐसे मेंं उन्होंने अहम फैसला लेते हुए सहायक अभिनेता के तौर पर भी काम करने से भी गुरेज नहीं किया। आइए 'बॉलीवुड का शहंशाह, 80 साल-80 किस्से' सीरीज के तहत जानते हैं कि 90 के दशक में उन्होंने किन सितारों के साथ काम किया।

90 के दशक में नए अभिनेताओं के साथ हिट रही बिग बी की जोड़ी, इन फिल्मों से किया मनोरंजन

49 of 80
राजीव गांधी, अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
बच्चन परिवार का राजनीति से गहरा संबंध रहा है। वहीं अमिताभ बच्चन भी देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के काफी करीबी माने जाते हैं। अमिताभ बच्चन और नेहरू-गांधी परिवार की नजदीकियां इस कदर बढ़ गई थीं कि अमिताभ को इंदिरा गांधी का तीसरा बेटा तक कहा जाता था। बता दें कि इंदिरा गांधी की हत्या के बाद अपने दोस्त राजीव गांधी के कहने पर राजनीति में आए थे।

राजीव गांधी के कहने पर राजनीति में आए थे बिग बी, हैरान कर देगी संन्यास लेने की वजह

50 of 80
अमर सिंह, अमिताभ, जया, मुलायम सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

 उम्र के इस पड़ाव पर जब बिग बी के लगभग सभी को-स्टार्स घर पर आराम करते हैं, तो वहीं अभिनेता अभी भी पूरे जोश और लगन से काम करते नजर आते हैं। सिर्फ अमिताभ ही नहीं, बल्कि उनकी पत्नी जया बच्चन भी पूरे जोश और उत्साह के साथ सार्वजनिक मौकों पर शामिल होती हैं। दरअसल जया और अमिताभ को इंडस्ट्री का आदर्श कपल माना जाता है। इतनी उम्र के बाद भी दोनों के बीच प्यार कम नहीं हुआ है। तो चलिए अमिताभ के 80वें जन्मदिन पर 'बॉलीवुड का शहंशाह, 80 साल-80 किस्से' सीरीज के तहत जानते हैं अमिताभ और जया के बारे में-

क्या सच में अमिताभ बच्चन को बूढ़ा मानती हैं जया? जानिए किस वजह से कही थी यह बात

51 of 80
अमिताभ बच्चन, सलीम खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अमिताभ बच्चन को उनके शांत स्वभाव और सौम्य व्यवहार के लिए जाना जाता है। कभी उन्हें किसी के खिलाफ आपत्तिजनक बात करते या व्यवहार करते नहीं देखा गया। अक्सर को-स्टार्स भी अमिताभ बच्चन के व्यवहार की खूब तारीफें करते हैं। इसके बावजूद इंडस्ट्री और इंडस्ट्री के बाहर कुछ ऐसे भी लोग हैं, जिनसे अमिताभ बच्चन के रिश्तों में खटास पड़ गई। इसका दोष वक्त को दिया जाए या हालातों को यह तय करना तो थोड़ा मुश्किल है, लेकिन जिन लोगों से अमिताभ बच्चन की दूरियां बढ़ीं, वे कभी उनके सबसे करीबी और भरोसेमंद रहे। 

जब दोस्तों और करीबियों से बिगड़ गए थे बिग बी के रिश्ते, एक ने तो खोल दी थी परिवार की कलई

52 of 80
अमिताभ बच्चन
अभिनेता अमिताभ बच्चन हिंदी सिनेमा के मजबूत स्तंभ हैं। वह दुनियाभर में बॉलीवुड की आभा बिखेर रहे हैं। उनकी आवाज, अभिनय का अंदाज, कद-काठी हर चीज उन्हें खास बनाती है। वह जिस किरदार को निभाते हैं, उसमें रच-बस जाते हैं। अभिनय के अलावा अमिताभ बच्चन अपनी एक और खूबी के लिए जाने जाते हैं और वह है अनुशासन। अपने व्यक्तिगत जीवन में बिग बी बेहद अनुशासित हैं। समय की कद्र कैसे की जाती है, यह अमिताभ बच्चन से बखूबी सीखा जा सकता है। वे समय के पाबंद हैं और इतने ज्यादा पाबंद हैं कि कई दफा फिल्म के सेट पर वह वॉचमैन से पहले पहुंचे हैं।

वक्त के पाबंद है अमिताभ बच्चन, कई दफा वॉचमैन से भी पहले पहुंचे सेट पर

53 of 80
अमिताभ बच्चन
अभिनेता ने वर्षों में एक से एक सुपरहिट फिल्म दी है और इन फिल्मों में हमेशा ही बिग बी की एक्टिंग की तारीफ हुई है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अमिताभ बच्चन कॉमिक बुक के स्पाइडरमैन और बैटमैन जैसे सुपरहीरो की तरह भी नजर आ चुके हैं। कम ही लोग जानते हैं कि एक समय पर अमिताभ कॉमिक सुपरहिरो बनकर बच्चों का मनोरंजन कर चुके हैं और यह सब हुआ था 80 के दशक में। 

सुपरमैन-बैटमैन को टक्कर दे चुके हैं अमिताभ, सुप्रीमो बन कॉमिक्स की दुनिया में मचाया था धमाल

54 of 80
गांधी परिवार के बीच अमिताभ बच्चन (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
क्या आपको पता है बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने राजनीति में कदम रखा था? अभिनेता ने अभिनय की दुनिया से ब्रेक लेकर चुनाव लड़ा था। इतना ही नहीं शहंशाह ने भारी मतों से राजनीतिक दांव-पेंच के ज्ञाता हेमवती नंदन बहुगुणा को हरा भी दिया था। लेकिन सवाल यह उठता है कि आखिर ऐसा क्या हुआ था जिसकी वजह से बिग बी को फिल्मों की दुनिया से निकलकर सियासी दंगल में अपना हाथ आजमाना पड़ा था। पढ़िए पूरा किस्सा...

जब हो गया था कांग्रेस का पत्ता साफ, तब अमिताभ ने यूं दिया था गांधी परिवार का साथ

55 of 80
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ की जिंदगी से कई किस्से जुड़े हुए हैं, जिनके बारे में फैंस समय-समय पर पढ़ते रहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आभिनेता एक साल में दो बार अपना जन्मदिन मनाते हैं। ऐसा क्यों है? 

एक नहीं साल में दो बार जन्मदिन मनाते हैं बिग बी, जानें शाहंशाह के जीवन से जुड़ा यह किस्सा

56 of 80
अपने पिता हरिवंश राय बच्चन और मां तेजी बच्चन के साथ अमिताभ - फोटो : social media
एक शानदार अभिनेता होने के साथ-साथ अमिताभ एक पारिवारिक व्यक्ति भी हैं। यह बात किसी से नहीं छिपी है कि वह अपने परिवार से बेपनाह प्यार करते हैं और अपने माता-पिता को याद कर आज भी उनकी आंखें नम हो जाती हैं। अमिताभ अक्सर अपने पिता हरिवंश राय बच्चन और मां तेजी बच्चन की याद करते हुए नजर आते हैं। वह कई मौकों पर अपने पिता को याद करते हुए उनकी लिखी प्रसिद्ध कविता ‘मधुशाला’ की पंक्तियां गुनगुनाते दिखे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हरिवंश राय बच्चन ने ‘मधुशाला’ को लिखा क्यों था? 

हरिवंश राय बच्चन ने कैसे लिखी थी मधुशाला', अमिताभ ने बताया था पिता से जुड़ा यह मजेदार किस्सा

57 of 80
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अगर बॉलीवुड की बात हो रही हो और आप से कोई कहे कि एज इज जस्ट ए नंबर तो आपका जेहन में पहला नाम कौन सा आएगा? अमिताभ बच्चन का है ना? लाजमी भी है। बिग बी, शहंशाह, सदी के महानायक जैसी उपमा पा चुके अमिताभ बच्चन 11 अक्तूबर को 80 बरस के होने जा रहे हैं। अमिताभ एक ऐसे अभिनेता हैं जो 90 के दशक से लेकर आज तक के पीढ़ी के पसंदीदा अभिनेताओं में शामिल हैं। अमिताभ उम्र के इस पड़ाव पर भी काफी फिट हैं। रोल कोई भी हो वह पूरी शिद्दत से अदा करते हैं और हर किरदार में जान फूंक देते हैं।

यूं ही नहीं कोई बिग बी बन जाता है, जानें बेंच पर सोने से शहंशाह बनने तक की कहानी

58 of 80
अमिताभ बच्चन - फोटो : Twitter @SrBachchan
सदी के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन अपनी दमदार अदाकारी और अनोखे अंदाज के लिए पूरी दुनिया में मशहूर हैं। बॉलीवुड के शहंशाह पिछले कई दशकों से इंडस्ट्री का हिस्सा हैं और लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं। वह आज 80 साल के हो गए हैं। ऐसे में इस खास दिन को और भी खास बनाने के लिए 'बॉलीवुड का शहंशाह, 80 साल-80 किस्से' सीरीज के तहत हम आप तक अभिनेता से जुड़े कुछ किस्से और कहानियां पहुंचा रहे हैं, जो बेहद दिलचस्प हैं। तो चलिए आज हम आपको उनके 22 फिल्मों में एक ही नाम विजय रखने के पीछे के मजेदार किस्से के बारे में बताते हैं...

22 फिल्मों में अमिताभ बच्चन ने निभाया ‘विजय’ का किरदार, जानें इस नाम के पीछे की मजेदार कहानी

 

59 of 80
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय सिनेमा की विरासत को बचाने के लिए भी अभिनेता ने काफी संघर्ष किया है और इसकी शुरुआत उन्होंने अपने घर से ही की थी। अभिनेता आज अपना 80वां जन्मदिन मना रहे हैं। ऐसे में 'बॉलीवुड का शहंशाह, 80 साल-80 किस्से' सीरीज के तहत आज हम आपको अभिनेता की जिंदगी से जुड़े एक किस्से के बारे में बताने जा रहे हैं, जो शायद ही आपको पता होगा...

इस वजह से अमिताभ बच्चन ने सहेज कर रखी थीं अपनी फिल्में, जानें दिलीप कुमार से जुड़ा यह किस्सा

60 of 80
अमिताभ बच्चन - फोटो : Social media
बॉलीवुड में शहंशाह और एंग्री यंग मैन की छवि में मशहूर बिग बी को आपने कई फिल्मों में विलेन को धूल चटाते देखा होगा लेकिन अभिनेता असल जिंदगी में भी फाइटर हैं। अपनी जिंदगी में उन्होंने कई गंभीर बीमारियों का सामना किया है लेकिन इन सबके बावजूद हमेशा अपने काम पर फोकस किया है।

असल जिंदगी में भी फाइटर हैं अमिताभ बच्चन, इन गंभीर बीमारियों से लड़कर भी हमेशा किया काम

61 of 80
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन आज भी सिनेमा का चमकता हुआ सितारा हैं। बॉलीवुड के शहंशाह कहलाने वाले बिग बी 11 अक्टूबर 2022 को अपना 80वां जन्मदिन मना रहे हैं। मशहूर कवि हरिवंश राय बच्चन के बेटे अमिताभ बच्चन ने माया नगरी मुंबई में आकर ऐसा नाम कमाया कि यहीं के होकर रहे गए लेकिन उनका इलाहाबाद (जो अब प्रयागराज) है से गहरा नाता रहा है।

बचपन की यादों से सियासी पारी खेलने तक, अमिताभ बच्चन का इलाहाबाद से रहा है गहरा नाता

62 of 80
अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अपने काम के चलते बिग बी काफी व्यस्त रहते हैं लेकिन उन्होंने हमेशा अपने परिवार को समय दिया है। वहीं अभिषेक बच्चन के साथ बिग बी बेहद खास बॉन्डिंग साझा करते हैं, जिसकी झलक कई बार सार्वजनिक मंचों पर भी देखने को मिल जाती है। अमिताभ बच्चन और जूनियर बच्चन दोनों ही एक दूसरे के प्रति अक्सर अपनी भावनाएं व्यक्त करते रहते हैं।

अभिषेक बच्चन के साथ खास बॉन्डिंग साझा करते हैं बिग बी, जानिए पिता-पुत्र के ये दिलचस्प किस्से

63 of 80
अमिताभ बच्चन, सोनिया गांधी - फोटो : सोशल मीडिया
इतिहास गांधी परिवार और बच्चन परिवार के रिश्तों में उतार चढ़ाव का गवाह रहा है। दोनों परिवार एक दूसरे के लंबे समय तक दोस्त रहें, लेकिन धीरे-धीरे बच्चन-गांधी परिवार के संबंधों में विश्वास और भरोसे की गाड़ी पटरी से उतरने लगी और दोनों परिवारों के बीच एक लम्बी-सी दीवार खड़ी हो गई। आइए जानते हैं, ड्रामा और ट्विस्ट एंड टर्न से भरी इस कहानी को...

जब जिंदगी-मौत से लड़ रहे थे अमिताभ, गांधी परिवार की इस हरकत ने रिश्तों में खड़ी की थी दीवार

 

64 of 80
गुजरात सरकार के ब्रांड अम्बेसडर हैं अमिताभ - फोटो : BBC
इंडस्ट्री में अपना अलग मुकाम बनाने वाले अभिनेता अमिताभ बच्चन ज्योतिष शास्त्र में भी काफी यकीन करते हैं। बॉलीवुड में ऐसे कई कलाकार मौजूद हैं। बिग बी इन्हीं कलाकारों में से एक हैं। एस्ट्रोलॉजी में अमिताभ का विश्वास साफ देखने को मिलता है। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ही नहीं बल्कि उनका पूरा परिवार ज्योतिष में काफी विश्वास करता है। खुद अभिनेता अपने हाथों में नीलम रत्न ग्रहण किए हुए हैं।

ज्योतिष में काफी विश्वास रखते हैं अमिताभ बच्चन, इस वजह से आज भी पहनते हैं नीलम

65 of 80
अमिताभ बच्चन और रेखा - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन अपनी अदाकारी और दमदार आवाज के लिए जाने जाते हैं। अमिताभ आज 80 साल के हो गए हैं। ऐसे में 'बॉलीवुड का शहंशाह, 80 साल-80 किस्से' सीरीज के तहत हम आपको उनके संघर्ष या फिल्मी सफर के बारे में नहीं, बल्कि उनके पहले प्यार और शादी से जुड़ी दिलचस्प बातें बताने जा रहे हैं।

रेखा नहीं यह महिला थी अमिताभ बच्चन का पहला प्यार, रातों-रात ऐसे हुई थी जया बच्चन से शादी

66 of 80
अमिताभ बच्चन
फिल्म जगत में पांच दशक का समय बिता चुके बिग बी आज भी निर्देशकों की पहली पसंद हैं। साल 1975 में आई फिल्म ‘शोले’ का निर्देशन करने वाले रमेश सिप्पी से लेकर 47 साल बाद ‘ब्रह्मास्त्र’ का निर्देशन करने वाले आयान मुखर्जी तक, सभी निर्देशकों की पहली पसंद बच्चन ही होते हैं। तो चलिए तो चलिए अमिताभ के 80वें जन्मदिन पर 'बॉलीवुड का शहंशाह, 80 साल-80 किस्से' सीरीज के तहत जानते हैं कि फिल्म निर्देशक आखिर अमिताभ बच्चन के बारे में सोचते हैं।

बिग बी के बारे में ये सोचते हैं रमेश सिप्पी, टीनू आनंद ने तो तारीफ में कही थी इतनी बड़ी बात

67 of 80
अमिताभ बच्चन
बॉलीवुड फिल्मों के शहंशाह कहलाने वाले बिग बी विज्ञापन की दुनिया पर भी राज करते हैं। वह कई नामी ब्रांड्स के ब्रांड एंबेसडर हैं और करोड़ों रुपये की कमाई करते हैं। इस रिपोर्ट में हम आपको बता रहे हैं कि बिग बी ने किस ब्रांड से विज्ञापन जगत में डेब्यू किया था? उनके बेस्ट विज्ञापन कौन से हैं और एक विज्ञापन के लिए वह कितने रुपये चार्ज करते हैं?

बिग बी ने विज्ञापन की दुनिया में कब रखा था कदम? चौंका देगा पूरा वाकया

68 of 80
अमिताभ बच्चन
बॉलीवुड के शहंशाह यानी अमिताभ बच्चन अपनी जिंदगी के 80 बसंत पूरे कर चुके हैं। बॉलीवुड का बिग बी कहलाने वाले अमिताभ ने अपने करियर में तमाम उतार-चढ़ाव देखे। एक दौर तो ऐसा भी रहा, जब वह दिवालिया करार दे दिए गए और सड़क पर आ गए। ऐसा हुआ था उनकी बनाई एक कंपनी एबीसीएल की वजह से, जो सिर्फ पांच प्रोजेक्ट्स की वजह से डूब गई। इस रिपोर्ट में हम आपको एबीसीएल के बनने और उसके डूबने की कहानी से रूबरू करा रहे हैं।

इन पांच प्रोजेक्ट्स की वजह से डूबी थी एबीसीएल, पढ़ें कैसे सड़क पर आ गए थे अमिताभ बच्चन

69 of 80
अमिताभ बच्चन - फोटो : SELF
'जब तक बैठने को न कहा जाए शराफत से खड़े रहो...' इस डायलॉग को पढ़ने के बाद आप ये तो समझ ही गए होंगे कि हम आखिर किसकी बात कर रहे  हैं। जी हां यहां बात हो रही है 70-80 के दशक के एंग्री यंग मैन की छवि गढ़ने वाले अमिताभ बच्चन की। जो करीब पिछले छह दशकों से हमारा मनोरंजन करते आ रहे हैं। इतनी उम्र हो जाने के बाद भी काम को लेकर बिग बी का जज्बा कम नहीं हुआ है। वह आज भी किसी युवा जितना बेधड़क काम करते हैं।

सिर्फ देवनागरी में स्क्रिप्ट पढ़ना पसंद करते हैं बिग बी, रोमन में हो तो फाड़कर फेंक देते हैं

70 of 80
अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन इस उम्र में भी कितने सक्रिय, मेहनती और समर्पित हैं, ये बात किसी से छिपी नहीं है। आज भी वह जिस उत्साह और जिस ऊर्जा के साथ लगातार कई-कई घंटे बिना थके काम कर रहे हैं, उसकी कोई और मिसाल ढूंढे नहीं मिलती। अमिताभ बच्चन के उनके को-स्टार्स के साथ भी अच्छे संबंध रहे हैं। तो चलिए अमिताभ के 80वें जन्मदिन पर 'बॉलीवुड का शहंशाह, 80 साल-80 किस्से' सीरीज के तहत जानते हैं धर्मेंद्र से लेकर शत्रुध्न सिन्हा तक सभी के साथ उनके रिश्ते कैसे रहे हैं और वह बिग बी के बारे में क्या कहते हैं-

'शहंशाह' के बारे में क्या सोचते हैं शत्रुघ्न सिन्हा, हेमा ने तारीफ में कही थी बड़ी बात

71 of 80
तेजी बच्चन के साथ अमिताभ - फोटो : फाइल फोटो
क्या छोटा और क्या बड़ा पर्दा, कामयाबी मानों आई और हमेशा के लिए उनसे लिपट गई। मुश्किलें जरूर आई होंगी लेकिन अमिताभ बच्चन के सामने आंख मिला ठहर न सकी। हालांकि, हिंदी के प्रसिद्ध कवि के बड़े बेटे के लिए यह इतना आसान नहीं था। शरीर की लंबाई भले ही ऊपर वाले कि देन हो लेकिन, अभिनय जगत में जो ऊंचाई जो कद उन्होंने हासिल किया है वह अपनी मेहनत और लगन के बल पर ही किया है। इस सफर में उनके माता-पिता का सबसे ज्यादा योगदान रहा। तो चलिए अमिताभ के 80वें जन्मदिन पर 'बॉलीवुड का शहंशाह, 80 साल-80 किस्से' सीरीज के तहत जानते हैं उनके माता-पिता के बारे में-

अमिताभ को उनकी मां से पड़ती थी जमकर डांट, इस वजह से चादर में मुंह छिपा लेते थे बिग बी

 

72 of 80
अमिताभ बच्चन - फोटो : Social Media
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन बॉलीवुड के मशहूर अभिनेताओं में से एक हैं। पूरे देश में उनके करोड़ों चाहने वाले हैं। यहां तक कि विदेशो में भी उन्होंने अपनी अमिट छाप छोड़ी है। इतनी उम्र हो जाने के बाद भी बिग बी इंडस्ट्री में लगातार सक्रिय हैं। उनका जोश आज भी किसी के युवा से कम नहीं है। यूं तो बिग बी के व्यक्तित्व में अनगिनत रंग हैं। एक अकेले आदमी ने हिंदी सिनेमा का कलेवर काफी हद तक बदल दिया है। गीत-संगीत, कथा-संवाद, एक्शन-डांस और हर मोर्चे पर अमिताभ की उपस्थिति प्रभावी साबित हुई है। यही वजह है कि बिग बी हिंदी सिनेमा के पहले ऐसे कलाकार थे, जिनका मोम का पुतला मैडम तुसाद म्यूजियम में लगाया गया था। तो चलिए अमिताभ के 80वें जन्मदिन पर 'बॉलीवुड का शहंशाह, 80 साल-80 किस्से' सीरीज के तहत जानते हैं उनके वैक्स स्टैचू के बारे में-

22 साल पहले मैडम तुसाद में लगा था बिग बी का मोम का पुतला, आज भी बढ़ा रहे म्यूजियम की सुंदरता

73 of 80
बाला साहेब ठाकरे और अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
शिवसेना के संस्थापक और दिवंगत नेता बाला साहेब ठाकरे का बॉलीवुड स्टार्स के साथ काफी गहरा कनेक्शन रहा है। लेकिन, फिल्मी दुनिया के शहंशाह अमिताभ बच्चन के साथ उनका रिश्ता कुछ खास था। आखिर हो भी क्यों न? वह बाला साहेब ठाकरे ही थे, जिन्होंने बिग बी को दूसरा जन्म दिया था। अमिताभ बच्चन ने खुद इस बात का खुलासा करते हुए बाला साहेब से जुड़ा यह किस्सा सुनाया था। तो चलिए अमिताभ के 80वें जन्मदिन पर 'बॉलीवुड का शहंशाह, 80 साल-80 किस्से' सीरीज के तहत पढ़ते हैं यह किस्सा-

जब मुश्किल में थी अमिताभ की जान, देवदूत बनकर सामने आए थे बाला साहेब ठाकरे
 

74 of 80
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन अक्सर किसी न किसी मौके पर सिद्धिविनायक मंदिर दर्शन के लिए जाते रहते हैं। हालांकि एक बार अपने व्लॉग में अमिताभ ने लिखा था कि जब भी वह मंदिर दर्शने के लिए जाते हैं, उस समय वह किसी भी मीडियाकर्मी को अपने दौरे की रिपोर्टिंग के लिए न्योता नहीं देते हैं। क्योंकि उनका मानना है कि धार्मिक होने उनका हक है और वह नहीं चाहते कि कोई भी इसपर सवाल उठाए। बता दें कि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी से पहले और शादी के बाद उनको कई बार सिद्धिविनायक मंदिर नंगे पैर जाते हुए भी देखा गया है।

बिग बी के लिए बेहद खास है लेटे हनुमान जी का ये मंदिर, जानिए क्यों हर साल लगाते हैं अर्जी

75 of 80
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन ने साल 1995 में अपनी खुद की कंपनी एबीसीएल यानी अमिताभ बच्चन कॉरपोरेशन लिमिटेड शुरू की थी। इस कंपनी ने 1996 में मिस वर्ल्ड जैसा मेगा इवेंट कराया था, जिसमें विजय माल्या को जज बनाया गया था। यह पहला मौका था जब मिस वर्ल्ड जैसा इवेंट सनसिटी के बाहर किसी देश में हुआ था। मिस वर्ल्ड इवेंट से पहले एबीसीएल ने 15 फिल्में बनाईं, जिनकी लागत 3 से 8 करोड़ रुपये के बीच थी। 
लोगों को करोड़पति बनाने वाले बिग बी जब खुद हो गए दिवालिया, गिरवी रखना पड़ा था बंगला

76 of 80
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन, साल 2022 में 80 साल के होने जा रहा हैं। इस मौके पर अमर उजाला ने '80 साल...80 किस्से' नामक सीरीज की शुरुआत की है। इसके तहत हम हर रोज आपको अमिताभ बच्चन से जुड़े दिलचस्प किस्से बता रहे हैं। इसी सिलसिले में हमने आज के एपिसोड का विषय - अमिताभ बच्चन का पहले जॉब एप्लीकेशन चुना है। तो चलिए अमिताभ के 80वें जन्मदिन पर 'बॉलीवुड का शहंशाह, 80 साल-80 किस्से' सीरीज के तहत जानते हैं सदी के महानायक की आवाज से जुड़ा यह अनसुना किस्सा...

जब अमीन सयानी ने कर दिया था अमिताभ को रिजेक्ट, बोले- मैं सड़कों पर होता... ; पढे़ं यह किस्सा

77 of 80
अमिताभ बच्चन
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन आज यानि की 11 अक्टूबर को अपना 80वां जन्मदिन मना रहे हैं। रात से ही उनके बंगले जलसा के बाहर बधाई देने वालों का तांता लग गया है। फैंस बॉलीवुड के शहंशाह को फेसबुक से लेकर इंस्टाग्राम तक में बधाई दे रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में जन्में सुपरस्टार अमिताभ बच्चन वैसे तो अपने फिल्मी करियर के चलते बीते कई दशकों से मुंबई में रह रहे हैं, लेकिन उनका देश के दिल मध्यप्रदेश से भी एक खास नाता है। आसान शब्दों में कहें तो देश का दिल सदी के महानायक की ससुराल है। हालांकि यह बात बहुत कम ही लोग जानते होंगे। आइए आपको अमिताभ और जया बच्चन की शादी का एक किस्सा बताते हैं।

मध्यप्रदेश से है अमिताभ बच्चन का खास नाता, इस शहर में है महानायक की ससुराल
 

78 of 80
अमिताभ बच्चन को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार - फोटो : PTI
अमिताभ ने अपने करियर में ब्लाॅकबस्टर फिल्में देकर नाम और पहचान तो बनाई ही, साथ ही करोड़ों की संपत्ति भी बनाई। करियर के शुरूआती दिनों में महज 500 रुपये की सैलरी पर काम करने वाले अमिताभ अब एक फिल्म के लिए करोड़ों रुपये चार्ज करते हैं। 80 साल के अमिताभ जब कौन बनेगा करोड़पति के जरिए घर घर में टीवी पर नजर आते हैं, तो उनकी फिटनेस के सामने हॉट सीट पर बैठे युवा कंटेस्टेंट भी पीछे रहे जाते हैं। आइए जानते हैं अभिनेता अमिताभ बच्चन के जन्मदिन के मौके पर उनकी फिटनेस समेत आय, बंगले, गाड़ियों के कलेक्शन और कुल संपत्ति के बारे में।

सेहत और संपत्ति दोनों के धनी हैं अमिताभ, जानें बी बिग की फिटनेस और नेटवर्थ

79 of 80
अमिताभ बच्चन-मुलायम सिंह यादव-अखिलेश यादव - फोटो : सोशल मीडिया
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन आज अपना 81वां जन्मदिन मना रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और धरती पुत्र कहे जाने वाले मुलायम सिंह यादव अपनी अंतिम यात्रा पर है। आज वह अपने गांव सैफई में पंचतत्व में विलिन हो जाएंगे। अमिताभ और मुलायम की दोस्ती काफी गहरी मानी जाती रही है। ऐसा कहा जाता है कि नेताजी मुलायम सिंह यादव को अमिताभ से विशेष स्नेह था। अमिताभ बच्चन की पत्नी जया बच्चन समाजवादी पार्टी से जुड़ी हुई हैं। वह राज्यसभा में सपा की ओर से सांसद है। ऐसे में अमिताभ और मुलायम से जुड़े कई किस्से हैं जो दोनों के बीच की दोस्ती के गवाह हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ किस्सों को....

मुलायम ने सैफई में खुलवाया था अमिताभ बच्चन इंटर कॉलेज, बिग बी भी थे मौजूद
 
विज्ञापन

80 of 80
अमिताभ बच्चन का जन्मदिन मनाते फैंस - फोटो : सोशल मीडिया
आधी रात बीत चुकी है। घड़ी के मुताबिक 11 अक्तूबर की तारीख भी शुरू हो चुकी है और मुंबई में समंदर से बस चंद कदमों की दूरी पर एक बंगले के सामने लोगों के मन में तरंगें उठ रही हैं। ये बंगला है अमिताभ बच्चन का और अपने नाम के मुताबिक इसके बाहर जलसा हो रहा है, बीती सदी के महानायक कहलाए अमिताभ बच्चन के 80 साल पूरे होने का। प्रशंसकों की भीड़ धीरे धीरे बढ़ रही है। अमिताभ बच्चन घर पर ही हैं, ये जानकर इनमें उत्साह भी धीरे धीरे बढ़ रहा है। सबको पता है कि वह रात में बहुत कम देर ही सोते हैं तो उम्मीद है कि चंद लम्हों के लिए ही सही वह अपनी झलक दिखाएंगे जरूर और तभी गेट के भीतर से कोई इशारा आता है। बाहर खड़े गार्ड चौकन्ना हो जाते हैं। गेट पर जुटे प्रशंसकों को भी शायद इसी पल का इंतजार था। गेट खुलता है। अंदर से अमिताभ बच्चन चहलकदमी करते गेट तक आते दिखते हैं।

मुंबई में दिन भर दिखा बिग बी के प्रशंसकों का जलसा, हाथ जोड़कर बोले अमिताभ, ‘बहुत धन्यवाद!’
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें