फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Goodbye movie Actor Amitabh Bachchan did not like this One habit of Actress Rekha

80 साल-80 किस्से: रेखा की इस आदत से तंग आ गए थे अमिताभ बच्चन, एक्ट्रेस को दे डाली थी हिदायत

Tue, 11 Oct 2022 11:57 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 11 Oct 2022 11:57 AM IST
सार

फिल्म 'दो अनजाने' की शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन समय से सेट पर पहुंचते थे, वहीं रेखा अक्सर शूट पर देर से पहुंचतीं। अमिताभ बच्चन को रेखा की यह बात बिल्कुल पसंद नहीं आती थी। 

विज्ञापन
Goodbye movie Actor Amitabh Bachchan did not like this One habit of Actress Rekha
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमिताभ बच्चन और रेखा की प्रेम कहानी से दुनिया वाकिफ है। बेशक इस खूबसूरत कहानी को खूबसूरत मुकाम नहीं मिला, लेकिन एक वक्त ऐसा था दोनों एक-दूसरे पर जान लुटाते थे! दोनों को एक-दूजे का साथ पसंद था और दर्शकों को पर्दे पर इनकी जोड़ी। निर्माता-निर्देशकों ने भी यह बात बखूबी समझी और इन्हें एक साथ फिल्मों में साइन किया जाने लगा। रेखा को खूब पसंद करने के बावजूद अमिताभ बच्चन को उनकी एक बात बिल्कुल नहीं भाती थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक रेखा की इस आदत से बिग बी इतना परेशान हो गए थे कि उन्हें हिदायत दे डाली थी। तो चलिए अमिताभ के 80वें जन्मदिन पर 'बॉलीवुड का शहंशाह, 80 साल-80 किस्से' सीरीज के तहत जानते हैं इस बारे में...

विज्ञापन

सेट पर देर से पहुंचती थीं रेखा
आपको बता दें कि रेखा और अमिताभ बच्चन ने पहली बार फिल्म 'दो अनजाने' में साथ काम किया। फिल्म में दोनों की जोड़ी लोगों को खूब पसंद आई। फिल्म भी दिलचस्प थी, लेकिन इस फिल्म के दौरान कुछ ऐसा भी था, जो अमिताभ बच्चन को रास नहीं आता था। दरअसल, अमिताभ बच्चन समय के पाबंद हैं। वह हमेशा सेट पर तय समय से भी पहले पहुंचते हैं। उनके बारे में यह बात मशहूर है कि कई बार वह सेट पर वॉचमैन से भी पहले पहुंच जाते हैं। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान भी बिग बी जहां, समय से पहुंच जाते थे, वहीं रेखा अक्सर शूट पर लेट पहुंचतीं। यह सिलसिला लगातार चल रहा था और अमिताभ बच्चन को रेखा की यह बात बिल्कुल पसंद नहीं आती थी। 

80 साल-80 किस्से: वक्त के पाबंद है अमिताभ बच्चन, कई दफा वॉचमैन से भी पहले पहुंचे सेट पर

विज्ञापन
विज्ञापन

टूट गया था बिग बी के सब्र का बांध 
रेखा का सेट पर देर से आना जब जारी रहा।  रेखा की लेट-तलीफी से तंग आकर एक दिन अमिताभ बच्चन के सब्र का बांध आखिर टूट गया। उन्होंने रेखा से खुद ही इस बारे में बात की। अमिताभ बच्चन ने रेखा से साफ-साफ कह दिया कि वह शूटिंग पर समय से आया करें और काम को गंभीरता से लें।

80 साल-80 किस्से: अभिनय ही नहीं गायिकी के भी शहंशाह हैं बिग बी, घर में है एक मिनी म्यूजिक स्टूडियो

विज्ञापन

रेखा ने सुधार ली आदत
अमिताभ बच्चन ने जब रेखा को उनकी देर से आने की आदत से रूबरू कराया और उन्हें वक्त पर आने की हिदायत दी तो रेखा यह सुनकर हैरान रह गईं। दरअसल, उनके साथ ऐसा पहली बार हुआ था, जब किसी को-स्टार ने उन्हें समय की अहमियत बताई हो। हालांकि, बिग बी की बात से रेखा हैरान जरुर हुईं थीं, लेकिन वह उनकी इस बात से काफी प्रभावित भी हुईं थीं। आखिरकार रेखा ने अमिताभ की कही बात मान ली और इसके बाद वह सेट पर हमेशा सही वक्त पर आने लगीं।

80 साल-80 किस्से: जानिए 80 की उम्र में भी इतने फिट कैसे हैं बिग बी, अपनाते हैं यह रुटीन और डाइट प्लान

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed