Amitabh Bachchan Mulayam Singh: मुलायम ने सैफई में खुलवाया था अमिताभ बच्चन इंटर कॉलेज, बिग बी भी थे मौजूद
Amitabh Bachchan Mulayam Singh: अमिताभ बच्चन की पत्नी जया बच्चन समाजवादी पार्टी से जुड़ी हुई हैं। वह राज्यसभा में सपा की ओर से सांसद है। ऐसे में अमिताभ और मुलायम से जुड़े कई किस्से हैं जो दोनों के दोस्ती के गवाह हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Amitabh Bachchan Mulayam Singh: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन आज अपना 81वां जन्मदिन मना रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और धरती पुत्र कहे जाने वाले मुलायम सिंह यादव अपनी अंतिम यात्रा पर है। आज वह अपने गांव सैफई में पंचतत्व में विलिन हो जाएंगे। अमिताभ और मुलायम की दोस्ती काफी गहरी मानी जाती रही है। ऐसा कहा जाता है कि नेताजी मुलायम सिंह यादव को अमिताभ से विशेष स्नेह था। अमिताभ बच्चन की पत्नी जया बच्चन समाजवादी पार्टी से जुड़ी हुई हैं। वह राज्यसभा में सपा की ओर से सांसद है। ऐसे में अमिताभ और मुलायम से जुड़े कई किस्से हैं जो दोनों के बीच की दोस्ती के गवाह हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ किस्सों को....
हरिवंश राय को सम्मान देने घर पहुंचे थे मुलायम
बच्चन परिवार से मुलायम को शुरू से ही काफी स्नेह था। बात 1994 की है। इस साल यूपी सरकार ने यश भारती सम्मान की शुरुआत की थी। मुलायम इस समय उत्तर प्रदेश के सीएम थे। अमिताभ के पिता हरिवंश राय बच्चन को यश भारती सम्मान देने की घोषणा की गई थी। हालांकि, हरिवंश इस वक्त बिमार चल रह थे। इसलिए वह ये सम्मान लेने लखनऊ आ न सके। यह बात जानकर मुलायम मुलायम सिंह यादव खुद मुंबई पहुंच गए और घर पर हरिवंश राय बच्चन को सम्मानित किया।
कहानी अमिताभ बच्चन राजकीय इंटर कॉलेज की
मुलायम सिंह यादव का पैतृक गांव सैफई है। यहीं से जुड़ा है अमिताभ और मुलायम की दोस्ती का किस्सा। दरअसल बात 1997 की है। तब मुलायम सिंह यादव देश के रक्षा मंत्री हुआ करते थे।
उन्होंने सैफई में अमिताभ बच्चन के नाम पर राजकीय इंटर कॉलेज कॉलेज खुलवाया था। इस कॉलेज का उद्घाटन यूपी के तत्कालीन राज्यपाल रोमेश भंडारी ने किया था। उद्धाटन समारोह में खुद अभिताभ बच्चन, उनकी पत्नी जया बच्चन आदि मौजूद थे।
बनाया था यूपी का ब्रांड एंबेसडर
मुलायम सिंह यादव ने अमिताभ बच्चन को साल 2007 में उत्तर प्रदेश का ब्रांड एंबेसडर बनाया था। ऐसा माना जाता है कि तब अमिताभ बच्चन देश की ऐसी पहली हस्ती बने थे, जिन्हें भारत के किसी राज्य का ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया गया था। इस दौरान अमिताभ ने समाजवादी पार्टी के लिए प्रचार भी किया था। हालांकि, इसके बावजूद भी समाजवादी पार्टी यह चुनाव हार गई थी।
प्रयागराज (इलाहाबाद) में जन्में थे अमिताभ
अमिताभ बच्चन का जन्म प्रयागराज (तत्कालीन इलाहाबाद) में हुआ था। उनके पिता हरिवंश राय बच्चन ने उनका नाम इंकलाब रखा था। ऐसा माना जाता है कि कवि सुमित्रानंदन पंत के सुझाव के बाद उनका नाम अमिताभ रखा गया। उनकी शुरुआती शिक्षा इलाहाबाद में स्थित ज्ञान प्रबोधिनी बॉयज हाई स्कूल से हुई थी। इसके बाद वह नैनीताल के शेरवुड कॉलेज में पढ़ें और दिल्ली के किरोड़ीमल कॉलेज से बीएससी की डिग्री हासिल की।
कमेंट
कमेंट X