फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Amitabh Bachchan 80th Birthday special know actor journey as singer in film industry

80 साल-80 किस्से: अभिनय ही नहीं गायिकी के भी शहंशाह हैं बिग बी, घर में है एक मिनी म्यूजिक स्टूडियो

Tue, 11 Oct 2022 11:41 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 11 Oct 2022 11:41 AM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan 80th Birthday special know actor journey as singer in film industry
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता अमिताभ बच्चन के अभिनय से दुनिया परिचित है। अपने अब तक के करियर में उन्होंने एक से बढ़कर एक किरदार निभाए हैं। मगर, बिग बी सिर्फ अभिनय तक सीमित नहीं हैं। वह प्रतिभा की खान हैं। अभिनय के अलावा संगीत की दुनिया में भी उनका सिक्का खूब चला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने बीते महीने रिलीज हुई फिल्म 'चुप: द रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट' में म्यूजिक कंपोजर का काम किया है। इसके अलावा उन्होंने कई फिल्मों में गाने भी गाए हैं। संगीत से अमिताभ बच्चन का कैसा रिश्ता है, आइए जानते हैं अमिताभ के 80वें जन्मदिन पर 'बॉलीवुड का शहंशाह, 80 साल-80 किस्से' सीरीज के तहत...

विज्ञापन

इस फिल्म में गाया पहला गाना
रिपोर्ट्स के मुताबिक एक बार ऑल इंडिया रेडियो ने अमिताभ बच्चन की आवाज को भारी कहकर उन्हें रिजेक्ट कर दिया था। लेकिन, बाद में इसी आवाज ने अमिताभ बच्चन के व्यक्तित्व को महान बनाने में योगदान दिया। अभिनय के साथ-साथ अमिताभ बच्चन कई फिल्मों में अपनी गायिकी का जादू चला चुके हैं। अमिताभ बच्चन ने सबसे पहले वर्ष 1979 में आई फिल्म 'मि. नटवरलाल' में गाना गाया था। यह पहला मौका था, जब बिग बी ने बॉलीवुड में अपनी आवाज का जादू चलाया और वह गाना था, 'मेरे पास आओ मेरे दोस्तो'। अमिताभ बच्चन को इस फिल्म के लिए फिल्मफेयर के बेस्ट एक्टर अवॉर्ड और बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर अवॉर्ड, दोनों के लिए नामांकित किया गया। 

80 साल-80 किस्से: सपोर्टिंग रोल में अमिताभ ने खींची नई लकीर, बिग बी के करियर को बुलंदी पर ले गईं ये फिल्में

विज्ञापन
विज्ञापन

इन फिल्मों में की है सिंगिंग
'मि. नटवरलाल' के बाद अमिताभ बच्चन की सिंगिंग का सिलसिला चल पड़ा। उन्होंने एक या दो नहीं, बल्कि कई फिल्मों के लिए गीत गाए हैं, फिर चाहे वह सिलसिला का 'रंग बरसे' हो, या फिर बागबान का ट्रैक 'मैं यहां तू वहां'। बिग बी हमेशा ही अपने गायन से फैंस को प्रभावित करने में सफल रहे हैं। बिग बी के गाए, 'मेरे अंगने में','चली चली फिर', 'नीला आसमान सो गया', 'वक्त ने क्या किया हसीन सितम', 'मैं यहां तू वहां', 'होरी खेले रघुवीरा' जैसे कई गाने आज भी लोगों की जुबां पर रहते हैं। इतना ही नहीं, अमिताभ बच्चन वॉइस ओवर के मामले में भी पहली पसंद रहते हैं।

80 साल-80 किस्से: जब बिग बी ने शाहरुख खान को किया डायरेक्ट

विज्ञापन

शुरू की थी एक कंपनी
अमिताभ बच्चन ने वर्ष 1995 में एक मल्टी-मीडिया प्रोडक्शन कंपनी 'एबीसीएल' भी खोली थी। यूं तो यह कंपनी फिल्मों के प्रोडक्शन, वितरण और इवेंट से संबंधित कामकाज से जुड़ी थी, लेकिन फिल्मों के अलावा इसमें बॉलीवुड साउंडट्रैक सीडी भी शामिल थीं। हालांकि, बाद में यह कंपनी घाटे में चली गई और अमिताभ बच्चन को इससे आर्थिक घाटा हुआ। रिपोर्ट्स के मुताबिक वह दिवालिया हो गए थे। 

80 साल-80 किस्से: बिग बी की सिफारिश पर इंदिरा गांधी ने लगाया था प्रेस पर बैन? बिग बी ने दी थी यह सफाई

कई हजार भजन हैं कलेक्शन में
अमिताभ बच्चन संगीत के बेहद शौकीन हैं। फिल्म प्रोड्यूसर, डिस्ट्रीब्यूटर और रियल एस्टेट डेवलपर आनंद पंडित ने भी एक बातचीत के दौरान अमिताभ बच्चन के संगीत प्रेम को लेकर बात की थी। उन्होंने कहा था, 'अमिताभ बच्चन म्यूजिक के सबसे ज्यादा शौकीन हैं। वह ऐसे म्यूजिक के शौकीन हैं कि कभी कभी रात को 10 बजे से सुबह 6 बजे तक संगीत ही सुनते रहते हैं। अमिताभ को जैमिंग बहुत पसंद है। इसे लेकर वह नए नए प्रयोग करते रहते हैं। अमिताभ बच्चन की कलेक्शन में कई हजार भजन और डिवोशनल सॉन्ग भी हैं।' बता दें कि अमिताभ बच्चन के घर में भी उनका एक मिनी म्यूजिक स्टूडियो है, जिसका नाम है सप्तस्वर। बिग बी ने एक बार खुद इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा की थी।

80 साल-80 किस्से: 'श्वेता की शादी के बाद ज्यादा जिम्मेदार पिता बने अमिताभ..', जब नव्या से बोलीं जया बच्चन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed