फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News Today Live: मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 5 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:56 PM, 05-Oct-2024

MP News: भोपाल में गरबा-डांडिया आयोजन को लेकर दिशा-निर्देश,बिना पहचान पत्र के प्रवेश की नहीं रहेगी अनुमति

गरबा, डांडिया और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए भोपाल कलेक्टर ने आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं। इन आदेशों का पालन करना आयोजन समितियों के लिए अनिवार्य है, अन्यथा कानूनी कार्यवाही की जाएगी।  और पढ़ें

10:52 PM, 05-Oct-2024

Maihar News: यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री मोहन यादव का पुतला फूंका, कही ये बात

मध्यप्रदेश के मैहर में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीएम मोहन यादव का पुतला फूंका। साथ ही युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ दर्ज एफआईआर का विरोध जताया। और पढ़ें

10:43 PM, 05-Oct-2024

Sehore News: गोवंश और बछड़ों से भरा वाहन पकड़ाया, एक की हुई मौत, मामला दर्ज

सीहोर जिले में गोवंश और बछड़ों से भरी आयशर गाड़ी को पकड़ा गया है। वहीं, एक गोवंश की मौत हुई है। पुलिस ने पशुक्रूरता निवारण अधिनियम एवं गोवंश वध प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। और पढ़ें

विज्ञापन
10:31 PM, 05-Oct-2024

Jabalpur News: पानी में उतराता मिला हाथ-पैर कटा शव, पनागर के परियट एरिया की घटना, पुलिस जांच में जुटी

जबलपुर में पनागर के परियट एरिया में एक शव मिला है। बताया जा रहा है कि हाथ-पैर कटा हुआ शव मिला है, जो पानी में उतरा रहा था। और पढ़ें

10:21 PM, 05-Oct-2024

Umaria News: कई कांग्रेसी गिरफ्तार...महिलाओं पर अत्याचार के विरोध में मशाल जुलूस निकालने से पहले पहुंची पुलिस

उमरिया में कई कांग्रेसियों को गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि ये लोग प्रदेश में बेटियों और महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार को लेकर मशाल जुलूस निकाल रहे थे कि इससे पहले पुलिस पहुंच गई। और पढ़ें

विज्ञापन
10:07 PM, 05-Oct-2024

Khandwa: नवरात्रि में पंडालों की रक्षा के लिए दुर्गा वाहिनी का गठन, महिला और बच्चों के लिए रहेगी विशेष सुरक्षा

Khandwa Durga Vahini formed protect pandals during Navratri special security will be provided women children और पढ़ें

10:06 PM, 05-Oct-2024

Navratri: गोमूत्र, तिलक, गैर हिंदू, लव जिहाद-बुर्का, नवरात्र में MP में क्यों गूंज रहे यह शब्द? गरबा पर 'पहरा'

नवरात्रि में मध्य प्रदेश के कई शहरों में डांडिया स्टिक की खटखट कम नेताओं के बयान ज्यादा सुनाई दे रहे हैं। गरबा के आयोजन निरस्त कर दिए गए हैं, गोमूत्र, तिलक, लव जिहाद और बुर्का जैसे शब्द नेताओं और हिंदू संगठनाें के मुख से निकल रहे हैं। जानिए, क्या है वजह? और पढ़ें

09:56 PM, 05-Oct-2024

MP High Court: संज्ञेय अपराध पर अविलंब FIR दर्ज करना पुलिस की ड्यूटी, हाईकोर्ट ने DGP को दिए ये निर्देश

संज्ञेय अपराध पर अविलंब एफआईआर दर्ज करना पुलिस की ड्यूटी है। मामले को लेकर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने डीजीपी को स्थाई आदेश जारी करने के निर्देश दिए हैं। और पढ़ें

09:47 PM, 05-Oct-2024

Umaria News: एक करोड़ 54 लाख की लागत से बन रहे विद्यालय भवन पर आरोप, चोरी का रेत किया जा रहा उपयोग

उमरिया में एक करोड़ 54 लाख रुपये की लागत से बन रहे विद्यालय में गुणवत्ताविहीन कार्य चल रहा है। वहीं, आरोप लग रहे हैं कि इसमें प्रयोग किए जाने वाला रेत चोरी का है।  और पढ़ें

09:42 PM, 05-Oct-2024

MP News: भाजपा अब गैर राजनीतिक परिवार के एक लाख सदस्य बनाएगी,’आई एम बीजेपी’ फ्यूचर फोर्स’ कार्यक्रम जारी

भारतीय जनता पार्टी आई एम बीजेपी फ्यूचर फोर्स के माध्यम से प्रोफेशनल्स को जोड़ेगी। वीडी शर्मा ने कहा कि देश के विकास में प्रोफेशनल्स की महत्वपूर्ण भूमिका, वे राजनीति में आएं ऐसा मोदी जी का प्रयास है। उन्होंने कहा कि मोदी जी के 1 लाख गैर राजनैतिक युवाओं को राजनीति में लाने के अभियान का विस्तार है ’आई एम बीजेपी फ्यूचर फोर्स’।  और पढ़ें

09:36 PM, 05-Oct-2024

Jabalpur News: आर्मी बेस वर्कशॉप में हादसे के दौरान घायल टेक्नीशियन की मौत, शनिवार सुबह हुआ हादसा

आर्मी बेस वर्कशॉप में हादसे के दौरान एक टेक्नीशियन घायल हो गया था। हादसा शनिवार सुबह हुआ था। वहीं, इलाज के दौरान टेक्नीशियन की मौत हो गई। और पढ़ें

09:25 PM, 05-Oct-2024

Ujjain News: जानिए क्या है 'मैं हूं अभिमन्यु अभियान,' पुलिस कर रही महिलाओं और बच्चों को जागरुक

उज्जैन के सभी धार्मिक स्थलों को रात्रि गश्त, प्रभात गश्त और डे-पेट्रोलिंग में चेक कर 'मैं हूं अभिमन्यु जन जागरुक' अभियान इन दिनों चलाया जा रहा है। इसके तहत इन दिनों पोस्टर/बैनर और सेल्फी पॉइंट लगाई जा रही है। और पढ़ें

08:53 PM, 05-Oct-2024

Jabalpur News: निर्माणाधीन होटल के किचन में हुआ विस्फोट, एक महिला कर्मचारी की मौत; आठ व्यक्ति घायल

MP: जबलपुर के एक निर्माणाधीन होटल की किचन में गैस पाइपलाइन टेस्टिंग के दौरान भीषण आग लग गई। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए। सीएम मोहन यादव ने इस घटना पर दुख जताया है। और पढ़ें

08:44 PM, 05-Oct-2024

Tikamgarh News: 12 घंटे में पुलिस ने चोरी का किया खुलासा, एक आरोपी को किया गिरफ्तार

Tikamgarh News: टीकमगढ़ जिले के बुदोरा गांव से हुई चोरी का पुलिस ने घटना के 12 घंटे बाद खुलासा कर दिया है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है और चोरी का माल बरामद किया गया है। और पढ़ें

08:41 PM, 05-Oct-2024

मैहर गौरव दिवस: चूनर यात्रा में जूता पहनकर चले BJP MLA श्रीकांत चतुर्वेदी, कांग्रेस समेत संतों ने जताई नाराजगी

मध्यप्रदेश के मैहर में गौरव दिवस पर कई कार्यक्रम हुए। इस दौरान भाजपा विधायक पर आस्था से खिलवाड़ करने का आरोप लगा है। माता को चढ़ाने जा रही चूनर यात्रा के दौरान उन्होंने जूता पहना हुआ था। इस पर मैहर के संतों और कांग्रेस नेताओं ने आपत्ति जताई है। और पढ़ें

08:19 PM, 05-Oct-2024

Chhatarpur: पन्ना टाइगर रिजर्व में वन संपदा पर डाका, गोंद के लिए पेड़ों की छिलाई कर रहे माफिया

पन्ना टाइगर रिजर्व में वन संपदा पर डाका डाला जा रहा है। माफिया गोंद के लिए पेड़ों की छिलाई कर रहे हैं। बता दें, माफिया टाइगर रिजर्व के बगरा पहाड़ में सलैया पेड़ों से छिलाई कर रहे हैं। और पढ़ें

08:11 PM, 05-Oct-2024

Indore: इंदौर में पुलिस ने छिनी मशाल, युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी गिरफ्तार

प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष मितेंद्र सिंह बोले कि लाड़ली लक्ष्मी, लाड़ली बहना योजना चलाने वाली सरकार प्रदेश की बच्चियों की रक्षा नहीं कर पा रही है। हम अपराधियों के खिलाफ कड़ा कानून बनाने की मांग कर रहे है। और पढ़ें

08:06 PM, 05-Oct-2024

MP News: सिग्रामपुर पहुंचे CM मोहन यादव बोले- यह मंच इंद्रासन जैसा लग रहा, लाड़ली बहनों के खाते में भेजी राशि

वीरांगना रानी दुर्गावती की 500वीं जयंती के मौके पर उनकी राजधानी सिग्रामपुर में कैबिनेट बैठक का आयोजन हुआ। इसमें प्रदेश के विकास के संबंध में सरकार ने अपना विजन तैयार किया। और पढ़ें

08:06 PM, 05-Oct-2024

Indore News: कल मिलों के पेड़ों की कटाई रोकने आएंगे पर्यावरणप्रेमी, मालवा मिल पर बनेगी मानव श्रंखला

पर्यावरण प्रेमी नागरिक मंच के द्वारा शहर के लोगों को इकट्ठा किया जाएगा। मिलों को सिटी फारेस्ट घोषित करने की मांग करेंगे।
  और पढ़ें

07:34 PM, 05-Oct-2024

Weather: भोपाल, इंदौर समेत प्रदेश के 29 जिलों मे मानसून विदाई की घोषणा, कुछ दिन तक गर्मी कर सकती है परेशान

मौसम विभाग ने शनिवार को प्रदेश के भोपाल,इंदौर समेत 29 जिलों में मानसून विदाई की घोषणा कर दी है। प्रदेश में अब दिन में सूरज की तपिश से लोग बेहाल हो रहे हैं। कई जिलों के तापमान 36 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया जा रहा है।  और पढ़ें

07:34 PM, 05-Oct-2024

Ujjain: महज कुछ घंटे की कार्रवाई और बड़नगर पुलिस ने एक, उन्हेल पुलिस ने दो नाबालिग बच्चों को ढूंढ निकाला

Ujjain News: उज्जैन की पुलिस इन दिनों काफी एक्टिव नजर आ रही है। मामले को लेकर बता दें कि पुलिस ने महज कुछ घंटे की कार्रवाई कर दो नाबालिग बच्चों को ढूंढ निकाला और उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया। 
  और पढ़ें

07:32 PM, 05-Oct-2024

Chhatarpur News: कोर्ट ने दिया नपा CMO के खिलाफ कुर्की का आदेश, वाहन सहित टेबल और कुर्सी को किया जाएगा कुर्क

अदालत के आदेश के पालन हेतु मुख्य नगर पालिका अधिकारी के वाहन एवं उनके कार्यालय के टेबल-कुर्सी को कुर्क करने का आदेश जारी किया गया है। और पढ़ें

07:22 PM, 05-Oct-2024

Sidhi News: सर्राफा कारोबारी का उसी के ही कुएं में उतराता मिला शव, हत्या या आत्महत्या को लेकर पुलिस जांच शुरू

मध्यप्रदेश के सीधी जिले में सर्राफा कारोबारी का शव उसी के ही कुएं में उतराता हुआ मिला। हत्या है या आत्महत्या, इसको लेकर पुलिस जांच कर रही है। और पढ़ें

07:16 PM, 05-Oct-2024

Ujjain News: अब जर्जर भवन पर निगम की कार्रवाई, फ्रीगंज और पुलिस लाइन में चली जेसीबी

Ujjain News: महाकाल की नगर उज्जैन में जर्जर भवन हटाने की कार्रवाई जोरों शोरों पर चल रही है। आज शनिवार को शहर के फ्रीगंज और पुलिस लाइन में जेसीबी चल गई और जर्जर मकान गिराए गए। और पढ़ें

07:09 PM, 05-Oct-2024

Mp:वनरक्षकों ने CM को खून से लिखा पत्र बोले- विभाग की गलती की सजा हमें क्यों दे रहे, 165 करोड़ वसूली के निर्देश

वनरक्षकों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को खून से पत्र लिखकर अपनी पीड़ा बताई है। उनका कहना है कि वन और वित्त विभाग की गलती की सजा उन्हें क्यों दी जा रही है। सरकार ने वन रक्षकों से 165 करोड़ रुपए की वसूली करने के निर्देश जारी किए हैं। और पढ़ें

06:58 PM, 05-Oct-2024

Chhindwara: जंगल में मिला बुजुर्ग का शव, बोरपानी में मवेशी चराने गया था; पुलिस कर रही पूरे मामले की जांच

MP: छिंदवाड़ा में बोरपानी में मवेशी चराने गए एक बुजुर्ग का शव बरामद किया गया है। पुलिस के मुताबिक रोज की तरह आज भी मृतक सुमतीलाल पिता दुगलू उम्र 65 वर्ष निवासी बोरपानी जंगल में मवेशी चराने के लिए गया था, जो काफी देर तक घर नहीं आया। और पढ़ें

06:56 PM, 05-Oct-2024

Indore: धार कलेक्टर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, रोजगार सहायक को नौकरी पर रखने के आदेश को नहीं माना

कोर्ट में उसने अपना पक्ष मजबूती से रखा। इसके बाद 22 अगस्त को कोर्ट ने उसकी सेवा समाप्ति का आदेश कोर्ट ने रद्द कर दिया। उसे फिर नौकरी पर रखे जाने के आदेश जारी हुए। फिर भी अफसरों ने उसे नौकरी पर नहीं रखा। और पढ़ें

06:38 PM, 05-Oct-2024

Omkareshwar: तीर्थनगरी में नर्मदा के किनारे बने कच्ची शराब के गढ़, आबकारी विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल

निमाड़ एरिया धीरे-धीरे अवैध शराब का गढ़ बनता जा रहा है। सीएम मोहन यादव के निर्देश के बावजूद भी आबकारी विभाग कुंभकरणीय नींद सो रहा है। देशी-विदेशी शराब का बड़े पैमाने पर कारोबार कर माफिया करोड़ों कमा रहे हैं, इससे सरकार को काफी नुकसान हो रहा है। और पढ़ें

06:27 PM, 05-Oct-2024

Sagar: जंगल में छोड़े जा रहे आवारा कुत्ते नगर पालिका की कचरा गाड़ी में रखे मिले, लोगों ने किया जमकर विरोध

MP: सागर में अनोखा मामला सामने आया है। यहां नगर पालिका परिषद खुरई के वाहन को जंगल के अंदर जाते देखा, जिस पर कोई नंबर नहीं था, जिसमें बड़ी संख्या में आवारा कुत्ते भरे हुए थे। जिसके बाद लोगों ने इसका जमकर विरोध किया। और पढ़ें

06:26 PM, 05-Oct-2024

Shahdol: पशु तस्करी करते दो वाहन जब्त, आठ आरोपियों पर मामला दर्ज; मवेशी समेत 15 लाख का मशरूका जब्त

MP: जिले की केशवाही चौकी पुलिस ने अवैध रूप से मवेशियों का परिवहन करते हुए दो पिकअप जप्त करते हुए कुल आठ आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। और पढ़ें

06:15 PM, 05-Oct-2024

MP News: CM ने लाड़ली बहनों के खातों में भेजे 1574 करोड़, दमोह को पयर्टन केंद्र के रूप में विकसित करने का एलान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिंगल क्लिक के माध्यम से लाड़ली बहना योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना और  गैस रीफिल योजना के राशि जारी की। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों के प्रति हमारी सरकार की वचनबद्धता सर्वोपरि हैं। और पढ़ें

06:13 PM, 05-Oct-2024

Mp:एक्सीडेंट में युवक ने खो दी आंखें, एम्स में सर्जरी से मिली रोशनी, डॉक्टर बोले- दुनिया में ऐसे 10 से कम केस

एक दुर्घटना दोनो आंखे खो चुके एक 25 साल के युवक को एम्स भोपाल के चिकित्सकों ने दुर्लभ और जटिल सर्जरी कर रोशनी दी है। चिकित्सकों का कहना है इस तरह के दुर्लभ मामले पूरे विश्व में 10 से भी कम हैं। निजी अस्पताल में चिकित्सकों ने इस केस में हार मान ली थी। और पढ़ें

06:11 PM, 05-Oct-2024

Digital Arrest: 28 केस में सिर्फ 7 आरोपी पकड़ाए, पुलिस भी नहीं दिलवा पाई एक करोड़ 70 लाख रुपए

तेजी से बढ़ रह डिजिटल अरेस्ट के मामलों में पुलिस भी पस्त, आरोपी हाईटेक हो रहे और नागरिकों को शिकार बना रहे। 
  और पढ़ें

05:54 PM, 05-Oct-2024

Indore: मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले-स्वच्छता के साथ पवित्रता भी रहे, एरोड्रम रोड पर नहीं हो शराब दुकानें

मंत्री विजयवर्गीय ने मंच से यह भी कहा कि एरोड्रम रोड शहर के चौड़े मार्गों में से एक है, लेकिन मैं अक्सर देखता हुं कि व्यापारी फुटपाथों तक सामान टांग कर रखते है। उसके आगे काउंटर लगाते है और फिर सड़क के बड़े हिस्से को ग्राहकों के वाहन घेर लेते है।
  और पढ़ें

05:42 PM, 05-Oct-2024

MP: कभी मुर्गा तो कभी बिरयानी मंगाता है 'थानेदार'; कॉल कर कहता है जाओ मेरा खेत जोतो, ऐसी मांगों से युवक हैरान

Shahdol Crime News: शिकायत में आरोप लगाया गया है कि झींक बिजुरी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक रामपाल वर्मा, एएसआई शिवराम सिंह और आरक्षक लालमन उसे आए दिन परेशान करते हैं। ट्रैक्टर जब्त करने की धमकी देकर उससे बिरयानी और मुर्गा मंगाते हैं।  और पढ़ें

05:42 PM, 05-Oct-2024

Navratri: भक्त के हाथों से मां का स्वरूप लेती है मिट्टी, पहनाते हैं सोने के आभूषण, 120 साल से हो रही स्थापना

सागर के पुरव्याऊ टोरी में 1905 से से मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की जा रही है। खास बात यह है कि दुर्गोत्सव में 120 साल पुरानी परंपराओं को आज भी निभाया जा रहा है। पढ़िए, यह खास रिपोर्ट और पढ़ें

05:41 PM, 05-Oct-2024

Jabalpur: मानव तस्करी के केस में हाईकोर्ट ने दिए एफआईआर दर्ज करने निर्देश, आदिवासी युवक है लापता

याचिकाकर्ता की ओर से दलील दी गई कि बेटे को लेकर जाने वाले दोनों व्यक्तियों से अब तक कोई पूछताछ नहीं हुई है। दो वर्ष से उसका बेटे से संपर्क नहीं हो पाया है। याचिका की सुनवाई के बाद युगलपीठ ने पुलिस को एफआईआर दर्ज आदेश जारी किए। और पढ़ें

05:32 PM, 05-Oct-2024

MP News: यह कैसी मां है...रात के अंधेरे में सड़क पर नवजात को छोड़ा, सात दिन पहले हुआ जन्म

डॉक्टर बसंत नेमा ने बताया कि बच्चा फिलहाल स्वस्थ है। वह लगभग 7 दिन का है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उसके लिए आईसीयू जैसी उचित व्यवस्था नहीं है। इसलिए उसे जिला अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है।
  और पढ़ें

05:20 PM, 05-Oct-2024

MP News: शिवपुरी में खाद के लिए मारामारी, किसान परेशान, कांग्रेस विधायक ने साधा निशाना

पोहरी में खाद के लिए परेशान किसानों को लेकर कांग्रेस विधायक कैलाश कुशवाह ने एक वीडियो जारी कर जिला प्रशासन से खाद की आपूर्ति समय पर करने की मांग की है। और पढ़ें

05:11 PM, 05-Oct-2024

Bhopal: मुस्लिम समुदाय ने कई थाने में की महंत नरसिंहानंद के खिलाफ शिकायत, शहर काजी और MLA मसूद ने सौंपा ज्ञापन

इंसानियत और भाई चारे का पैगाम देने वाले पैगंबर हजरत मुहम्मद को लेकर की गई इस टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शहर के विभिन्न थानों पर महंत के खिलाफ शिकायती आवेदनों का सिलसिला शुक्रवार दिन भर चला। शनिवार को भी इस तरह की गतिविधियों के लिए आह्वान किया जा रहा है। और पढ़ें

05:06 PM, 05-Oct-2024

Chhatarpur: अकेलेपन से तंग आकर युवक ने की आत्महत्या…पत्नी, बच्चे और पिता से रहता था अलग

Chhatarpur: जिले के बड़ामलहरा थाना क्षेत्र बाजना के ग्राम कचारी में एक युवक ने अपने ही घर की दहलान की बीम में लगे लोहे के कुंदे से रस्सी में फंदा लगाकर मौत को गले लगा लिया। सुबह जब लोगों को जानकारी लगी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। और पढ़ें

05:04 PM, 05-Oct-2024

MP News: किसानों को 0% ब्याज पर ऋण, कोदो कुटकी उगाने वाले को बोनस, जैन कल्याण बोर्ड को मंजूरी



मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में शनिवार को कैबिनेट की बैठक रानी दुर्गावती की 500वीं जयंती पर दमोह जिले के सिंग्रामपुर में रखी गई। बैठक में कई अहम प्रस्ताव पर मुहर लगी। 
  और पढ़ें

04:38 PM, 05-Oct-2024

MP News: रानी दुर्गावती के नाम पर SAF बटालियन का नाम, सीएम बोले- जनता के सामने रखे 1 साल का विजन डॉक्यूमेंट

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि वीरांगना रानी दुर्गावती की जयंती के अवसर पर सिंग्रामपुर में कैबिनेट का हिस्सा बनना सभी सदस्यों का सौभाग्य हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मां दुर्गा अवतारी रानी दुर्गावती का जन्म दुर्गा अष्टमी के दिन ही हुआ था।  और पढ़ें

04:32 PM, 05-Oct-2024

Panna News: जेवरात और नकदी लेकर फरार होने वाली लुटेरी दुल्हन और कथित मां-बाप गिरफ्तार, कटनी से पकड़ा गया

पन्ना जिले में पुलिस ने लुटेरी दुल्हन सहित उसके कथित माता-पिता को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि शादी के 8वें दिन ही लुटेरी दुल्हन सोने-चांदी के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गई थी। और पढ़ें

04:28 PM, 05-Oct-2024

MP News Today Live: मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 5 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम की केन्द्रीय योजना एवं राजस्थान वनवासी कल्याण परिषद के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को जनजाति विकास विभाग द्वारा संचालित काॅलेज स्तरीय बालिका छात्रावास आबूरोड में रानी दुर्गावती का जन्मदिन समारोहपूर्वक मनाया गया। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें