फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News Today Live: उत्तराखंड देहरादून ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 9 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:21 PM, 09-Sep-2024

Dehradun: जूतों की दुकान में छात्रा से छेड़खानी, विरोध में गुस्साए व्यापारियों ने 10 घंटे बंद रखा पलटन बाजार

घटनाक्रम की शुरुआत सात सितंबर को हुई। एक छात्रा जूतों की दुकान में खरीदारी के लिए पहुंची थी। यहां उसके साथ अभद्रता और छेड़खानी हुई तो उसने परिजनों को सूचना दी। इस पर स्थानीय लोग पहुंचे और दुकान पर काम करने वाले युवक को पकड़कर कोतवाली ले आए। और पढ़ें

10:31 PM, 09-Sep-2024

Kedarnath: सोनप्रयाग में हादसा, पहाड़ी से गिरे पत्थर और मलबे में फंसे छह यात्री, एक की मौत, तीन घायल

केदारनाथ से लौट रहे पांच यात्री सोनप्रयाग में ऊर्जा निगम के पावर हाउस के समीप भूस्खलन जोन में पहाड़ी से गिर रहे पत्थर व मलबे में फंस गए। और पढ़ें

09:33 PM, 09-Sep-2024

Uttarakhand: अब केदारनाथ समेत सभी हेलिकॉप्टर सेवा में लगेगा पांच प्रतिशत GST, परिषद ने जताई सहमति

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में जीएसटी परिषद की 54 वीं बैठक हुई, जिसमें वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने उत्तराखंड के मुद्दों को उठाया। और पढ़ें

विज्ञापन
08:12 PM, 09-Sep-2024

चार्ज संभालते ही DM का रियलिटी चेक: हरिद्वार में नदारद मिले कई विभागों के अफसर-कर्मचारी, वेतन रोका

जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने सुबह मुख्य शिक्षाधिकारी कार्यालय, जिला शिक्षाधिकारी कार्यालय (बेसिक और माध्यमिक) और जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। और पढ़ें

07:46 PM, 09-Sep-2024

Uttarakhand Premier League: 15 से शुरू होगा क्रिकेट का रोमांच, देहरादून और हरिद्वार के बीच होगा पहला मुकाबला

Uttarakhand Premier League 2024: आईपीएल की तर्ज पर होने वाली उत्तराखंड प्रीमियर लीग के सभी 16 मुकाबले राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। इसका शुभारंभ 15 सितंबर को किया जाएगा। और पढ़ें

विज्ञापन
07:31 PM, 09-Sep-2024

Roorkee: कुत्तों का आतंक...बाइक सवार दंपती को 17 जगहों पर काटा, एक महीने में 1041 लोगों को बनाया शिकार

Roorkee News: पीड़ित अपनी पत्नी के साथ बाइक से भगवानपुर आ रहे थे। चार-पांच आवारा कुत्ते उनके पीछे पड़ गए। घबराहट में उनकी बाइक असंतुलित हो गई और दोनों सड़क पर गिर गए। इस बीच कुत्तों पर उन पर हमला कर दिया। और पढ़ें

05:21 PM, 09-Sep-2024

PHOTOS: मसूरी में लगातार दो महीने से रुक-रुककर हो रही बारिश, कोहरा छाने से सुबह शाम बढ़ने लगी ठंड

पहाड़ों की रानी मसूरी में बीते दो महीने से रुक-रुक कर हर दिन बारिश हो रही है। बारिश के साथ ही शहर में घना कोहरा भी छा जाता है, जिससे यहां मौसम खुशनुमा बना हुआ है।  और पढ़ें

04:50 PM, 09-Sep-2024

VIDEO : पहाड़ों की रानी मसूरी में झमाझम बारिश, कोहरा छाने से तापमान में आई गिरावट

पहाड़ों की रानी मसूरी में झमाझम बारिश, कोहरा छाने से तापमान में आई गिरावट और पढ़ें

04:39 PM, 09-Sep-2024

Uttarakhand Weather: दोपहर बाद बदला मौसम, देहरादून और मसूरी में हुई झमाझम बारिश

मौसम विभाग की ओर से प्रदेश के कुछ हिस्सा में आज येलो अलर्ट जारी किया गया है। और पढ़ें

03:55 PM, 09-Sep-2024

Uttarakhand: निकायों के आरक्षण बिल को लेकर विधानसभा की प्रवर सामिति का गठन, इन्हें किया गया शामिल

Uttarakhand News: शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल उत्तराखंड को समिति का सभापति नियुक्त किया है। और पढ़ें

03:07 PM, 09-Sep-2024

Uttarakhand: हिमालय दिवस पर सीएम धामी ने की घोषणा, हिमालय संरक्षण के लिए गठित की जाएगी विशेष कमेटी

हिमालय दिवस पर सीएम धामी ने कहा कि हमें हिमालय, जल और जंगल के संरक्षण की दिशा में मिलकर प्रयास करने हैं। सोचना होगा कि अपनी आने वाली पीढ़ी को विरासत में क्या देकर जा रहे हैं। 
  और पढ़ें

02:39 PM, 09-Sep-2024

Kedarnath Yatra: 39 दिन बाद सोनप्रयाग से गौरीकुंड तक छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू, पैदल दूरी नाप रहे थे यात्री

31 जुलाई को आई आपदा से कई जगह पर हाईवे क्षतिग्रस्त हो गया था। यात्री सोनप्रयाग से केदारनाथ तक पैदल दूरी नाप रहे थे। और पढ़ें

02:16 PM, 09-Sep-2024

Roorkee: चोरी छिपे प्रेमी से मोबाइल पर बात कर थी बहन, भाई को नहीं आया रास...गला काटकर उतार दिया मौत के घाट

बहन को प्रेमी से बात करता देख भाई को बर्दाशत नहीं हुआ। उसने चाकू से बहन का गला काट दिया। और पढ़ें

12:49 PM, 09-Sep-2024

Chamoli: सुर्खियों में आई 100 साल की बच्ची, बोलीं- जब तक नहीं मानोगे मेरी बात, अपना उपवास नहीं तोडूंगी

चमोली जिले के डुमक के ग्रामीणों का क्रमिक उपवास 39वें दिन भी जारी रहा। कैंडल मार्च निकाला गया, लेकिन इस दौरान जो सबसे अधिक चर्चाओं में वो हैं डुमक की सौ वर्षीय बच्ची। और पढ़ें

10:54 AM, 09-Sep-2024

Uttarkashi: वरुणावत पर्वत के ट्रीटमेंट में देरी पड़ सकती है भारी, तत्काल शुरू हो काम...लोगों की ये गलती है वजह

वरुणावत पर्वत पर जहां भूस्खलन हुआ है वह संवेदनशील क्षेत्र है। जो कि अब दोबारा सक्रिय हो गया है। इसके ट्रीटमेंट में देरी नहीं की जानी चाहिए। और पढ़ें

09:46 AM, 09-Sep-2024

IIT के पास जिस्म का सौदा: महिला बोली- रूम में नहीं होटल चलूंगी और... कैमरे में कैद हुआ जिस्मफरोशी का खौफनाक सच

देश भर में प्रतिष्ठित आईआईटी के मुख्य गेट से लेकर सेंचुरी गेट तक 200 मीटर के मार्ग पर शाम ढलते ही बदनाम करने वाला देह व्यापार शुरू हो जाता है। और पढ़ें

09:36 AM, 09-Sep-2024

Dehradun: फर्जीवाड़ा कर बेची गोल्डन फॉरेस्ट की चार हजार हेक्टेयर सरकारी भूमि, मामले में पांच मुकदमे दर्ज

फर्जीवाड़ा कर बेची गोल्डन फॉरेस्ट की चार हजार हेक्टेयर सरकारी भूमि मामले में पांच मुकदमे दर्ज किए गए हैं।  और पढ़ें

09:25 AM, 09-Sep-2024

Uttarakhand: बेटियों को तोहफा....उच्च शिक्षा के लिए हर साल कुछ धनराशि देगी सरकार, इस योजना में होगा बदलाव

उच्च शिक्षा में बेटियों की भागीदारी बढ़ाने को नंदा गौरा योजना में बदलाव किया जाएगा।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

और पढ़ें

09:17 AM, 09-Sep-2024

Haridwar: अंडरवर्ल्ड डॉन पीपी पांडे को संत बनाने की जांच को अल्मोड़ा जाएगी संतों की टीम, ऐसे खुला था मामला

हाल ही में पीपी पांडेय को अल्मोड़ा जेल में गुरु दीक्षा देते हुए श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा का महंत बनाने की बात सामने आई है। साथ ही उसे कई मंदिरों का मुख्य महंत भी बनाने का दावा किया गया है।

और पढ़ें

08:56 AM, 09-Sep-2024

Himalaya Diwas: जलवायु परिवर्तन से पिघल रहे ग्लेशियर, झीलों के बढ़ते आकार ने बढ़ाई चिंता, खतरे का संकेत

जलवायु परिवर्तन से ग्लेशियर पिघल रहे हैं। वाडिया इंस्टीट्यूट अन्य वैज्ञानिक संस्थानों के साथ पांच अति संवेदनशील झीलों का अध्ययन करेगा। वैज्ञानिकों के अनुसार, बढ़ता तापमान, कमजोर होते हिमालय में खतरे का संकेत दे रहा है।

और पढ़ें

08:43 AM, 09-Sep-2024

Wolf Attack: आसान शिकार, आदत और हालात से भेड़िये बन जाते हैं जान के दुश्मन...1997 की घटना थी बेहद डरावनी

देश में 2500 से 3000 तक भेड़ियों की संख्या है। गुजरात, महाराष्ट्र में भेड़ियों की अच्छी संख्या है। भेड़िया  बेहद चालाक होता है। इसे घोस्ट आफ द ग्रासलैंड कहा जाता है।

और पढ़ें

07:58 AM, 09-Sep-2024

हिमालय दिवस: हिमालयी राज्यों के दिल की धड़कन...आज हिमालय के साथ दृढ़ता से खड़े होने का दिन, पढ़ें ये खास लेख

हिमालय दिवस देश-दुनिया की जुबान पर कुछ वर्षों से ही चढ़ा है। वहीं राष्ट्रीय स्तर पर बीते पांच-छह वर्षों से हिमालय के सरोकार पर चर्चा और बचाने का संकल्प मजबूत हुआ है।

और पढ़ें

07:41 AM, 09-Sep-2024

Uttarakhand: खुशखबरी... 11 विभागों में 4,400 पदों पर होगी भर्ती, जानिए आयोग कबसे करेगा भर्ती प्रकिया शुरू

इसी माह 11 विभागों में 4,400 पदों पर भर्ती शुरू होगी। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग 15 सितंबर से भर्ती प्रकिया शुरू करेगा। पुलिस, वन आरक्षी समेत इंटर, स्नातक स्तरीय पदों पर नौकरी मिलेगी।

और पढ़ें

06:17 AM, 09-Sep-2024

Dehradun News: सरकारी आवासों पर किए कब्जे अब करने पड़ेंगे खाली

यूजेवीएनएल ने 750 अवैध कब्जे किए थे चिह्नित, 210 का हुआ सत्यापन और पढ़ें

04:14 AM, 09-Sep-2024

Dehradun News: पलटन बाजार में जूतों की दुकान में छात्रा से छेड़खानी

पलटन बाजार में जूतों की दुकान में सरकारी विवि की छात्रा से छेड़खानी हो गई। और पढ़ें

04:14 AM, 09-Sep-2024

Dehradun News: विवाद के बाद जेसीबी चालक ने कारोबारी के सिर पर मारा बेलचा

कोतवाली क्षेत्र के लाइन जीवनगढ़ में सीमेंट ईंट कारोबारी और जेसीबी चालक के बीच विवाद हो गया। विवाद के बाद मौके पर जेसीबी चालक का भाई और उसके साथी पहुंच गए। और पढ़ें

04:11 AM, 09-Sep-2024

Dehradun News: अर्णव, लवित, झील और वीर ने जीती स्क्वैश प्रतियोगिता

राज्य स्तरीय दो दिवसीय स्क्वैश चैंपियनशिप का रविवार को समापन हो गया। और पढ़ें

04:10 AM, 09-Sep-2024

Dehradun News: सुराज सेवा दल का राजभवन कूच, पुलिस ने रोका तो हुई नोकझोंक

विभिन्न मांगों को लेकर सुराज सेवा दल के लोगों ने रविवार को राजभवन के लिए कूच किया। और पढ़ें

04:09 AM, 09-Sep-2024

गणेश महोत्सव : गणपति बप्पा मोरया के जयकारों के गूंजा चप्पा-चप्पा

गणेश चतुर्थी के दूसरे दिन घरों-पंडालों में गणेश भगवान की पूजा-अर्चना कर आरती की गई और पढ़ें

04:08 AM, 09-Sep-2024

Dehradun News: विज्ञापनों के माध्यम से मुनाफे के नाम पर ठगी करने वाले दो गिरफ्तार

एसटीएफ ने साइबर धोखाधड़ी के सरगना दो आरोपियों को ऊधमसिंहनगर के रुद्रपुर से गिरफ्तार कर लिया हैं और पढ़ें

04:07 AM, 09-Sep-2024

देश और संपूर्ण विश्व के लिए महत्वपूर्ण है हिमालय : विधानसभा अध्यक्ष

हिमालय दिवस की पूर्व संध्या पर उत्तरांचल उत्थान परिषद की ओर से हिमालय एक चिंतन व समाधान विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। और पढ़ें

04:06 AM, 09-Sep-2024

Dehradun News: ज्ञानी और सज्जन पुरुष कभी नहीं करता क्षमावृत्ति का त्याग

जैन धर्म के महान पर्व दशलक्षण धार्मिक अनुष्ठान एवं श्रद्धा भाव के साथ मनाया गया। और पढ़ें

03:53 AM, 09-Sep-2024

Delhi : दिसंबर से शुरू हो जाएगा दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे का पहला खंड,यमुनापार में कम होगा वाहनों का दबाव

इसे दिसंबर तक जनता के लिए शुरू करने की योजना है। इसका 14.75 किलोमीटर का हिस्सा दिल्ली में आता है। यह अक्षरधाम से शुरू होकर लोनी बाॅर्डर तक जाता है। इस हिस्से में पांच प्रवेश और निकास पॉइंट बनाए गए हैं।  और पढ़ें

01:02 AM, 09-Sep-2024

Dehradun News: फर्जीवाड़़ा कर बेची गोल्डन फॉरेस्ट की चार हजार हेक्टेयर सरकारी भूमि, पांच मुकदमे दर्ज

रजिस्ट्री फर्जीवाड़े की जांच के लिए गठित एसआईटी की जांच में गोल्डन फॉरेस्ट की हजारों हेक्टेयर जमीन को फर्जी तरीके से बेचने का खुलासा हुआ है और पढ़ें

01:00 AM, 09-Sep-2024

Uttarakhand News Today Live: उत्तराखंड देहरादून ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 9 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

चेयरमैन डॉ. कमल घनशाला ने विश्वविद्यालय को सफलता की ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए साथ मिलकर कार्य करने का आह्वान किया और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें