फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Weather Changed : Temerature dropped due to winds, maximum temperature falling continuously for two days in western UP

बदला मौसम: हवाओं से गिरा पारा, पश्चिमी यूपी में दो दिन से लगातार गिर रहा अधिकतम तापमान

Sat, 16 Apr 2022 12:09 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 16 Apr 2022 12:09 PM IST
विज्ञापन
Weather Changed : Temerature dropped due to winds, maximum temperature falling continuously for two days in western UP
गर्मी का मौसम - फोटो : amar ujala

पश्चिमी यूपी में मौसम लगातार बदल रहा है, रात में भी बूंदाबांदी के चलते मौसम के बदलने से नमी आने के कारण तापमान में गिरावट आई है। शनिवार से फिर धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी होने से मौसम गर्म दिखेगा।

विज्ञापन


वेस्ट यूपी में चल रहे मौसम में बदलाव के चलते गर्मी और लू का असर लगातार बढ़ रहा था। पारा भी 40 पार हो गया था। पिछले दो दिनों से आसमान में बादल छाये रहने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अप्रैल में ही 41 डिग्री तक पारा पहुंच गया था।
विज्ञापन


गुरुवार रात में तेज हवाओं के साथ शुरू हुई बूंदाबांदी के चलते वेस्ट यूपी में मौसम के मिजाज में बदलाव आया। जिस कारण शुक्रवार को भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ: महिला ने एक साथ जन्मे तीन बच्चे, मां व शिशु चारों स्वस्थ्य, एक बार में पूरा हो गया परिवार 


पिछले दो दिन से तापमान में हो रही गिरावट के चलते पारा 38 डिग्री से नीचे आ गया है। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 18 .3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन  सुभाष का कहना है कि रात में हुई बूंदाबांदी के चलते मौसम में बदलाव आने से तापमान में गिरावट आई है। आने वाले दो-तीन दिन में मौसम फिर से गर्म होगा और तापमान 40 डिग्री के पास पहुंच जाएगा। लू का असर भी बना रहेगा। धीरे-धीरे तापमान में भी बढ़ोतरी होगी।

रात में ही बारिश के चलते मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स 170 रिकॉर्ड किया गया। मेरठ के अलावा आसपास के जिलों में भी एयर क्वालिटी इंडेक्स भी कम हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed