{"_id":"648583c8316dd611530c9286","slug":"grant-of-eight-lakhs-will-be-given-for-mushroom-cultivation-with-new-technology-2023-06-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सालभर उगा सकेंगे मशरूम: नई तकनीक के साथ खेती करने पर मिलेगा आठ लाख का अनुदान, यह है योजना","category":{"title":"Agriculture","title_hn":"कृषि","slug":"agriculture"}}
सालभर उगा सकेंगे मशरूम: नई तकनीक के साथ खेती करने पर मिलेगा आठ लाख का अनुदान, यह है योजना
Sun, 11 Jun 2023 01:50 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 11 Jun 2023 01:50 PM IST
सार
जिला उद्यान विभाग के अधिकारियों के अनुसार, मशरूम की खेती के लिए 1725 स्क्वायर फीट के तीन चैंबर वाले प्रोजेक्ट में 28 लाख रुपये का खर्च आएगा। इसमें आठ लाख रुपये योजना के तहत अनुदान दिया जाएगा।
विज्ञापन
मशरूम की खेती
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मशरूम की खेती के लिए अब मौसम पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। किसान पूरे वर्ष मशरूम की खेती कर सकेंगे। मशरूम उत्पादन परियोजना के जरिये फ्रीजर की ठंडक में मशरूम की पैदावार के लिए अनुकूल बनाया जाएगा। मशरूम की खेती को बड़े पैमाने पर नई तकनीक के साथ करने के लिए शाहजहांपुर जिले के तीन किसानों ने आवेदन किया है।
विज्ञापन
मशरूम की खेती अक्तूबर से फरवरी माह तक होती है। मौसम अनुकूल न होने के कारण किसानों को अन्य माह में दूसरी फसलों पर निर्भर होना पड़ता है। छोटे स्तर पर होने वाली मशरूम की खेती को बड़े पैमाने पर कराने की योजना तैयार की गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- चरित्र पर शक: 10 साल की लव स्टोरी का दर्दनाक अंत, पूजा ने परिवार ठुकराकर की थी शादी, पति बोला- वो बेवफा थी...
विज्ञापन
मशरूम उत्पादन परियोजना के तहत दो किसानों ने सालभर मशरूम की पैदावार करने के लिए अपना प्रस्ताव जिला उद्यान विभाग को दिया है। अधिकारियों के अनुसार, 1725 स्क्वायर फीट के तीन चैंबर वाले प्रोजेक्ट में 28 लाख रुपये का खर्च आएगा। इसमें आठ लाख रुपये योजना के तहत अनुदान दिया जाएगा।
उद्योग आधारित खेती को आगे आए दो किसान
मशरूम को उद्योग आधारित खेती करने के लिए प्रगतिशील किसान कौशल मिश्रा, पुवायां के जीवेश कुमार आगे आए हैं। अधिकारियों के अनुसार, तीन चैंबरों में फ्रिजर की ठंडक में मशरूम की पैदावार की जाएगी, साथ ही उसकी पैकिंग के लिए पैकेजिंग रूम भी बनाया जाएगा।ये भी पढ़ें- दुल्हन ने कर दिया कांड: शादी के चार दिन बाद पति गया बाजार, विवाहिता कर बैठी यह बड़ी 'गलती'
जिला उद्यान अधिकारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि हर माह में मशरूम उत्पादन के लिए मशरूम उत्पादन परियोजना को शुरू किया गया था। इसमें आए प्रस्तावों को स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। चैंबर में उगाए मशरूम की क्वालिटी काफी बेहतर होती है।