Exclusive: बागपत में हाईटेक नर्सरी बनाने की कवायद शुरू, गूंगाखेड़ी में एक हेक्टेयर क्षेत्रफल में होगा निर्माण
बागपत जनपद के गूंगाखेड़ा गांव में हाईटेक नर्सरी स्थापित की जाएगी। शासन की ओर से इसके लिए मंजूरी मिल गई है। नर्सरी में उन्नत प्रजाति की पौधे तैयार किए जाएंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जनपद में हाईटेक नर्सरी स्थापित की जाएगी। इस नर्सरी में उन्नत प्रजाति के फलदार एवं छायादार पौधे तैयार किए जाएंगे। नर्सरी गूंगाखेड़ी गांव में एक हेक्टेयर क्षेत्रफल में बनाई जाएगी। शासन से मंजूरी मिलने के बाद वन विभाग तैयारियों में जुट गया है।
जनपद को हराभरा रखने में वन विभाग कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। अब शासन से मंजूरी मिलने के बाद जनपद में हाईटेक नर्सरी जल्द ही बनने जा रही है। वन विभाग ने इसके लिए जमीन भी तलाश कर ली है।
गूंगाखेडी गांव में यह हाईटेक नर्सरी बनाई जाएगी। इसके लिए ग्राम प्रधान गूंगाखेडी भूपेन्द्र ने गांव में एक हेक्टेयर भूमि वन विभाग को सौंप दी है। जिसके बाद वन विभाग के अफसरों ने उच्चाधिकारियों से बातचीत कर गांव में हाईटेक नर्सरी बनाने का प्रस्ताव भेज दिया है।
यह भी पढ़ें: Meerut: आगरा एक्सप्रेस वे पर हुए भीषण हादसे में अधिशासी अधिकारी समेत तीन की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर सहित अन्य जनपदों में भेजी जाएगी पौध
वन क्षेत्राधिकारी रविकांत चौधरी ने बताया कि हाईटेक नर्सरी में उत्तराखंड राज्य से फलदार व छायादार पौध लगाकर लगाई जाएगी, जिसके बाद पौध को तैयार कर बागपत के अलावा सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर सहित अन्य जनपदों में भेजी जाएगी।
ये पौध होंगे तैयार
अभी तक वन विभाग शीशम, शहतूत, बबूल, नीम, सहजन, बरगद, पीपल आदि के ही ज्यादा पौधे तैयार कर रोपण करते थे, लेकिन अब नर्सरी में फलदार पौधों में अनार, अमरूद, नीबू, करौंदा, देसी आम, जामुन व कटहल, गुड़हल, बेल, इमली लगाए जाएंगे। नर्सरी में फलदार पौधों की संख्या में 15 से 20 प्रतिशत का इजाफा किया गया है। इन नर्सरी से किसान आसानी से पौध खरीदकर रोपित कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Meerut: सड़क हादसों ने ली छह की जान, आगरा एक्सप्रेस-वे पर एकसाथ बुझे तीन घरों के चिराग, कार के उड़े परखच्चे
जनपद में एक हाईटेक नर्सरी तैयार की जाएगी। इसके लिए गूंगाखेड़ी गांव के प्रधान भूपेंद्र द्वारा जमीन दिए जाने के बाद विभागीय अफसरों के माध्यम से शासन को प्रस्ताव भेज दिया गया है। बताया कि नर्सरी में फलदार पौधों की संख्या व प्रजाति बढ़ाई गई है। ग्राम पंचायत और स्कूलों में फलदार पौधों की मांग अधिक हो रही है। मनपसंद पौधा मिलने पर लोग उत्साह के साथ लगाते हैं और उसकी परवरिश भी करते हैं। - रविकांत चौधरी, वन क्षेत्राधिकारी