फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Agriculture: Market of organic vegetables being sold online, publicity is being done on social media

Agriculture: ऑनलाइन सज रही जैविक सब्जियों की मंडी, सोशल मीडिया पर हो रहा प्रचार-प्रसार

Wed, 25 May 2022 03:38 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 25 May 2022 03:38 PM IST
सार

नमामि गंगे अभियान के तहत उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में गंगा किनारे 46 पंचायतों के क्षेत्र में जैविक फसल उगाई जा रही है। कृषि विभाग व किसानों ने कई व्हाट्सएप ग्रुप उसने जैविक पदार्थों जैसे सब्जी, दाल, गन्ने का गुड़ आदि का प्रचार किया जा रहा है।

विज्ञापन
Agriculture: Market of organic vegetables being sold online, publicity is being done on social media
ऑर्गेनिक सब्जी, जैविक सब्जी, organic vegitable - फोटो : amar ujala

विस्तार

कृषि विभाग और प्रशासन की ओर से जनपद में जैविक सब्जियां, दलहन, तिलहन आदि को बढ़ावा दिया जा रहा है। साथ जैविक उत्पाद करने वाले किसानों के सामान की बिक्री के लिए नए-नए कदम उठा रहे हैं। व्हाट्सएप ग्रुप में जैविक सब्जियों का प्रचार-प्रसार एवं सब्जियां खरीदने की अलख जगाई जा रही है। साथ ही विकास भवन के गेट पर दुकान खुलवाकर बिक्री कराई जा रही है।  

विज्ञापन


जनपद में नमामि गंगे अभियान के तहत गंगा किनारे करीब 46 गांव में जैविक पद्धति से फसल उगाई जा रही हैं। कृषि विभाग, उद्यान विभाग और प्रशासन की ओर से जैविक खेती के लिए किसानों को लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है। कृषि विभाग व किसानों ने कई व्हाट्सएप ग्रुप उसने जैविक पदार्थों जैसे सब्जी, दाल, गन्ने का गुड़ आदि का प्रचार किया जा रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: त्रिलोक त्यागी बोले- दो माह में ही बढ़ गए प्रदेश में अपराध, कहा- 20 मेंबर बनाने पर मिलेगा पार्टी में पद
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग व प्रगतिशील किसानों ने अन्य व्यक्तियों को जोड़ रखा है। सोशल मीडिया पर इस प्रचार का जैविक खेती करने वाले किसानों को लाभ मिल रहा है। उधर, किसान सतीश कुमार, राजेश ने बताया कि प्रारंभ में जैविक विधि से फसल उगाने व उसकी बिक्री करने में जरूर थोड़ी परेशानी हुई थी। विभाग व प्रशासन की प्रेरणा से जैविक उत्पादों की बिक्री सही हो रही है। उनकी आय में भी इजाफा हो रहा है। 

 नमामि गंगे अभियान के तहत गंगा किनारे 46 पंचायतों के क्षेत्र में जैविक फसल उगाई जा रही है। गंगा किनारे खेतों में जैविक विधि से मौसमी सब्जियां लौकी, तौरी, हरी मिर्च, पलेज आदि उत्पादित की जा रही है। इन उत्पादकों की बिक्री के लिए व्हाट्सएप ग्रुप बनाए गए हैं। ग्रुप पर इनका प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। प्रशासन की ओर विकास भवन के गेट के पास जैविक स्टाल खुलवाया गया है। वहां से भी लोग जैविक सब्जी व अन्य पदार्थों की खरीद कर रहे हैं। -डॉ. अवधेश मिश्रा, जिला कृषि अधिकारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed