{"_id":"76183","slug":"Hamirpur-76183-43","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन मिलने पर एसडीएम जिम्मेदार"}
अवैध खनन मिलने पर एसडीएम जिम्मेदार
Hamirpur
Updated Thu, 10 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। अवैध खनन व ओवरलोडिंग के खिलाफ डीएम के निर्देश पर आठ ट्रकों को पकड़कर सीज कर दिया गया। इसमें 5 ट्रक मौदहा व 3 ट्रक सुमेरपुर में पकड़े गए हैं।
उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में डीएम बी चंद्रकला ने अवैध खनन एवं ओवर लोडिंग के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए। मंगलवार शाम अधिकारियों ने मौदहा क्षेत्र में 5 ट्रक व सुमेरपुर क्षेत्र में 3 ट्रक पकड़ कर मौंरग को सीज कर दिया है। डीएम ने कहा कि किसी भी प्रकार का अवैध खनन करने वाले के खिलाफर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने अवैध खनन रोकने एवं प्रभावी कार्रवाई करने के लिए खनिज अधिकारी व सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देशित किया है। साथ ही कहा है कि जिस तहसील क्षेत्र में अवैध खनन से भरे वाहन मिले, वहां के संबंधित उपजिलाधिकारी पर कड़ी कार्यवाही होगी।