{"_id":"76061","slug":"Hamirpur-76061-43","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी साहब, मेरी बेटी को बचा लो"}
एसपी साहब, मेरी बेटी को बचा लो
Hamirpur
Updated Wed, 09 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्भ में पल रही लाडो को बचाने की गुहार
सत्यमेव जयते से प्रेरित हो महिला ने दिखाई हिम्मत
पति व ससुर गर्भपात कराने का डाल रहे दबाव
हमीरपुर। आमिर खान के टीवी सीरियल सत्यमेव जयते से प्रेरित होकर सुमेरपुर थाना क्षेत्र के बांकी गांव की एक महिला ने पति एवं ससुर के दबाव में अपने गर्भ को गिरवाने से इनकार करते हुए पुलिस से शिकायत की है। महिला के दो बेटियां हैं और ससुराल वालों को आशंका है कि उसके गर्भ में फिर बेटी है। महिला ने पुलिस अधीक्षक से गर्भ में पल रहे बच्चे की सुरक्षा के लिए उसे संरक्षण देने और पति, ससुर के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। पति और ससुर की पिटाई से चोटिल महिला ने जिला अस्पताल में मेडिकल भी करवाया।
बांकी के अखिलेश शिवहरे की पत्नी रामकुमारी ने एसपी की गैरमौजूदगी में एएसपी सुशील कुमार सक्सेना को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी शादी आठ वर्ष पहले हुई थी। उसके दो बेटियां है, जिसमें गायत्री (5) और गीता (3) है। वह मौजूदा समय में गर्भवती है। उसके पति व ससुर श्याम शिवहरे पुत्र न होने का ताना मारते हैं। दोनों ही आशंका व्यक्त करते हैं कि उसके फिर बेटी होगी, लिहाजा वह गर्भ गिरवा दे। 6 मई को उससे फिर गर्भपात को कहा गया, जिससे उसने साफ इनकार कर दिया। इसके बाद जानवरों को भूसा न डालने की बात करते हुए दोनों ने उसे पीटा। पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में रामकुमारी ने अनुरोध किया कि वह गर्भ नहीं गिरवा सकती। गर्भ बचाने के लिए उसे संरक्षण दिया जाए, साथ ही पति व ससुर के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।
उधर अखिलेश के दादा (ताऊ) गया प्रसाद ने बहू के आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि रामकुमारी बदमिजाज है। सोमवार को गाली देने पर उसके पति अखिलेश ने उसे पीट दिया था। उधर अपर एसपी सुशील कुमार सक्सेना का कहना है कि शिकायत गंभीर है। अगर कन्या भ्रूण के कारण गर्भपात का दबाव बनाया जा रहा है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल महिला की शिकायत की जांच कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि रामकुमारी की मारपीट की तहरीर पर पति अखिलेश व ससुर श्याम शिवहरे के खिलाफ प्राथमिकी पहले ही दर्ज कराई जा चुकी है। थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि महिला को मेडिकल कराने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भेजा लेकिन वहां चिकित्सक ने सदर अस्पताल रिफर किया।