फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   ›   मुख्यालय को दिन में नहीं मिली बिजली

मुख्यालय को दिन में नहीं मिली बिजली

Sat, 05 May 2012 12:00 PM IST
Hamirpur
Hamirpur Updated Sat, 05 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। सुमेरपुर मंडी समिति व नारायनपुर के बीच पेड़ की डाल टूटकर 33 हजार की लाइन पर गिर जाने से तार टूट गया। जिससे मुख्यालय सहित कुरारा क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। बिजली न आने से दिन भर लोग गर्मी से बिलबिला उठे।
विज्ञापन

मुख्यालय व कुरारा क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति सुमेरपुर कसबा स्थित 220 केवीए पावर हाउस से होती है। शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे एक पेड़ की डाल सुमेरपुर मंडी समिति व नारायनपुर के बीच 33 हजार लाइन पर गिर गया। जिससे जिला मुख्यालय की आपूर्ति ठप हो गई। बिजली न आने से भीषण गर्मी में लोग घरों व दफ्तरों में बिलबिलाते रहे। वहीं फोटो कापी की दुकानों व शीतल पेय की दुकानों में भी मारामारी रही। फोटो कापी में जहां ग्राहकों से जनरेटर के नाम पर डेढ़ से दोगुना पैसा वसूला गया। वहीं बर्फ से शीतल पेयो को ठंडा कर मनमाने दामों में बेचा गया। टूटी लाइन के जोड़ने का कार्य करीब दो घंटे बाद शुरू हो सका। देर शाम तक विद्युत आपूर्ति बहाल होने की संभावना है। मौके में काम करा रहे अवर अभियंता विकास चंद्र ने बताया कि तार जोड़ने का काम जारी है। देर शाम तक सप्लाई बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed