{"_id":"75061","slug":"Hamirpur-75061-43","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं खरीद की आख्या रोज दें"}
गेहूं खरीद की आख्या रोज दें
Hamirpur
Updated Thu, 03 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरुआसुमेरपुर (हमीरपुर)। अपर जिलाधिकारी/गेहूं खरीद प्रभारी एचजीएस पुंडीर ने खरीद केंद्रों पर लगे राजस्व अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि गेहूं खरीद की रोज की आख्या रिपोर्ट हरहाल में उपलब्ध कराई जाए और किसानों की समस्याओं का तत्काल निस्तारण हो। बीती रोज विधायक की शिकायत पर जांच एसडीएम सदर को सौंपी गई है।
प्रदेश सरकार किसानों के गेहूं खरीद के लिए पहली अप्रैल से सरकारी खरीद चालू कराई है। इसके लिए कसबे में चार खरीद केंद्र है। डीएम के निर्देश पर 18 अप्रैल से तहसीलदार, नायब तहसीलदार व राजस्व लेखपालों की ड्यूटी केंद्रों में लगाई गई है। टोकन व्यवस्था के साथ ही किसानों को अग्रिम तारीखाें के कूपन भी जारी हुए हैं लेकिन कुछ कथित किसान अनावश्यक रूप से केंद्र प्रभारियों पर दबाव बनाने के लिए फर्जी शिकायतें कर रहे हैं। बुधवार को निरीक्षण को पहुंचे एसडीएम सदर रामबीर सिंह को मंडी समिति के खरीद केंद्रों में किसान नरेंद्र सिंह पंधरी, मुकेश कुमार नदेहरा, सौरभ सिंह टेढ़ा ने बताया कि इन केंद्रों में खरीद कार्य राजस्व अधिकारियों की मौजूदगी में सुचारू रूप से चल रहा है लेकिन कुछ कथित किसान गांवाें से छोटे किसानों का गेहूं खरीदकर इन केंद्रो में लाकर डाल रहे हैं। प्रभारियों द्वारा खसरा खतौनी से अधिक गेहूं न तौले जाने पर शिकायतें कर रहे है। जिससे किसानों की तौल पर असर पड़ रहा है। उधर हॉट शाखा के केंद्र प्रभारी भूपेंद्र कुशवाहा, पीसीएफ प्रभारी अरिमर्दन सिंह, क्रय विक्रय के सचिव जेपी त्रिपाठी, यूपी एग्रो के नवल किशोर यादव का कहना है कि फर्जी शिकायतें करके कुछ लोग उनका शोषण करने की कोशिश कर रहे हैं। उनका कहना है कि जब सबकुछ राजस्व अधिकारी की देखरेख में हो रहा हैं। वहीं बीती शाम सदर विधायक साध्वी निरंजन ज्योति द्वारा की गई शिकायतों की जांच एसडीएम सदर को सौंपी गई है। जिला गेहूं खरीद अधिकारी एचजीएस पुंडीर ने राजस्व अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि प्रतिदिन की आख्या रिपोर्ट हरहाल में उपलब्ध कराई जाए।