{"_id":"75059","slug":"Hamirpur-75059-43","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाति आधारित जनगणना पहली जून से होगी "}
जाति आधारित जनगणना पहली जून से होगी
Hamirpur
Updated Thu, 03 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। सामाजिक, आर्थिक एवं जाति आधारित जनगणना कराने के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार पूरी तरह से तैयार है। पहली जून से जनगणना शुरू हो जाएगी। अपर जिलाधिकारी एचजीएस पुंडीर ने मुख्यविकास अधिकारी सहित स्थानीय निकाय से अधिशासी अधिकारियों को पत्र जारी करते हुए समयबद्ध तरीके से जनगणना पूरी करने के निर्देश दिए है।
अपर जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में दो चरणों में सामाजिक, आर्थिक जाति आधारित जनगणना कराई जानी है। इसके लिए ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम विकास विभाग को नोडल बनाया गया है। नगर पालिकाओं में अधिशाषी अधिकारी नोडल रहेंगे जबकि तहसीलदार, खंडविकास अधिकारी सहायक चार्ज अधिकारी होंगे। इन अधिकारियों का मंडल स्तर पर 14 और 15 को प्रशिक्षण होगा। एक सुपरवाइजर पर 6 प्रगणकों की जिम्मेदारी रहेगी। जिला अर्थ संख्या अधिकारी जितेंद्र कुमार अमरनानी को मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षण देंगे। दो चरणों में होने वाले इस कार्यक्रम का 80 फीसदी कार्य जून में निपटेगा जबकि दूसरा चरण 1 जुलाई से होगा।