{"_id":"62370","slug":"Bhadohi-62370-64","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीर्थ यात्रियों से भरी बस पलटी, दो दर्जन घायल "}
तीर्थ यात्रियों से भरी बस पलटी, दो दर्जन घायल
Bhadohi
Updated Fri, 11 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
औराई। जीटी रोड पर श्री काशी राज इंटर कॉलेज के सामने बीती रात तीर्थ यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस में सवार दो दर्जन से अधिक तीर्थयात्री घायल हो गए। बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। उसका आगे का दाहिना टायर बर्स्ट हो गया और पिछला टायर साफ्ट से अलग होकर समीप की एक गुमटी से जा टकराया, लेकिन संयोग था कि कोई बड़ी घटना नहीं हुई। घायलों का औराई स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराया गया। बाद में वाराणसी से एक ट्रैवेल एजेंसी की बस मंगवाकर तीर्थयात्रियों को रवाना किया गया।
15 फरवरी को तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के त्रिमोलमालघट्टम से लगभग पांच दर्जन तीर्थयात्रियों का एक जत्था बस (टीएन 73-वाई 5454) से निकला था। विभिन्न तीर्थस्थलों की यात्रा करने के बाद नौ मई को यात्रियों का दल वाराणसी पहुंचा। यहां बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने के बाद सभी तीर्थयात्री रात करीब 12 बजे प्रयाग के लिए रवाना हुए। बताया जाता है कि रात करीब ढाई बजे जैसे ही बस औराई स्थित इंटर कॉलेज के सामने पहुंची, चालक ने स्टेयरिंग से नियंत्रण खो दिया और बस सर्विस लेन की सुरक्षा के लिए बने करीब चार फुट ऊंचे डिवाइडर पर चढ़ गई और घसीटते हुए करीब 50 मीटर तक जाने के बाद सर्विस लेन पर पलट गई। जैसे ही बस डिवाइडर पर चढ़ी उसका अगला चक्का बर्स्ट हो गया और पिछला चक्का साफ्ट तोड़कर समीप की एक गुमटी से जा टकराया और गुमटी पलट गई, लेकिन गुमटी में सो रहे गोपाल उसका नाती और चुन्नू बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद वहां हड़कंप मच गया। घायल यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर लोग उस ओर दौड़े और बस में फंसे यात्रियों को निकाला गया। इसमें दो दर्जन से अधिक यात्री चोट लगने के कारण दर्द से कराह रहे थे। घायलों में परशुराम, क्रिस्टरबानी, गोपाल, सारस, एट्रीमलम, कलावती, कृष्णा रेड्डी, गौरी, मुनीमा, मारी, कार्तिक, श्रीप्रकाश रेड्डी, मारी रेड्डी, बसंता आदि शामिल हैं। जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायलों को औराई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया और रात में ही क्रेन मंगाकर बस को उठाया गया। इसके बाद सभी यात्रियों को वाराणसी से एक ट्रैवेल एजेंसी की बस मंगवाकर भेजा गया।