{"_id":"61981","slug":"Bhadohi-61981-64","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइकिल पाकर चहक उठीं छात्राएं"}
साइकिल पाकर चहक उठीं छात्राएं
Bhadohi
Updated Mon, 07 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
ज्ञानपुर। सावित्री बाई फुले बालिका शिक्षा मदद योजना के तहत विभूति नारायण राजकीय इंटर कालेज में हाईस्कूल उत्तीर्ण छात्राओं को साइकिल का वितरण किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रामलली मिश्रा थीं। उन्होंने छात्राओं को साइकिल प्रदान किया।
जीआईसी ग्राउंड पर आयोजित कार्यक्रम में जिले के दो दर्जन से अधिक इंटर कालेजों की 300 छात्राओं को साइकिल का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि श्रीमती रामलली मिश्रा ने कई लड़कियों को अपने पास से साइकिल प्रदान किया। इसके बाद अन्य छात्राओं को जिला विद्यालय निरीक्षक कमलाकर पांडेय के द्वारा साइकिल का वितरण किया गया। साइकिल लेने के लिए जनपद के कोने-कोने से छात्राएं अपने अभिभावकों के साथ पहुंची थीं। साइकिल मिलने के बाद छात्राएं काफी प्रसन्न देखी गईं। तमाम छात्राएं तो साइकिल पर सवार होकर अपने घरों को रवाना हुईं जबकि बड़ी संख्या में छात्राएं साइकिल को मोटर साइकिल, आटो रिक्शा, जीप आदि पर लादकर घर को ले गईं। साइकिल लेने के लिए जीआईसी ग्राउंड पर सुबह से ही छात्राओं की भीड़ जुट गई थी। वितरण के पूर्व प्रमाण पत्र व राशन आदि का सत्यापन भी किया गया। इस मौके पर परियोजना निदेशक डीआरडीए राममणि त्रिपाठी, डीआईओएस कमलाकर पांडेय, जीआईसी प्रधानाचार्य डा. राजकुमार पाठक, इंद्रमणि मिश्र, सपा लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार मौर्य, ब्रह्मजीत शुक्ल, बंशीधर गुप्ता, ओम प्रकाश यादव, ऋषि सिंह बघेल, धर्मेंद्र मिश्र उर्फ पप्पू, कोको दूबे, गिरजा शंकर तिवारी आदि थे।