फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   ›   चिंगारी से टेंट हाउस और घर जलकर खाक

चिंगारी से टेंट हाउस और घर जलकर खाक

Tue, 01 May 2012 12:00 PM IST
Bhadohi
Bhadohi Updated Tue, 01 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
जंगीगंज। क्षेत्र के सागररायपुर गांव में भट्ठे की चिंगारी से एक टेंट हाउस और घर में आग लग गई। इससे लाखों का नुकसान हो गया। आग के विकराल रूप को रोकने के लिए ग्रामीणों ने आसपास के घरों के खपड़े आदि उखाड़ दिए और पानी की बौछार की। ग्रामीणों ने फायर विभाग को इसकी सूचना दी लेकिन दमकल गाड़ी वहां नहीं पहुंच सकी थी।
विज्ञापन

सागररायपुर गांव में कृष्ण कुमार साहू उर्फ तौलन की टैंटहाउस की दुकान है। वह अपने घर के पास ही अपनी दुकान चलाता है। उसके परिवार के अन्य सदस्य भड़भूजा का कार्य करते हैं। उसके घर के पीछे दाना भूनने के लिए भट्ठा (भाड़) बनी है। सोमवार की सुबह भाड़ पर दाना भूना जा रहा था कि अचानक भाड़ की चिंगारी उसके कच्चे घर की छत पर जा पहुंची और उसका मकान जलने लगा। जब तक लोग कुछ समझ पाते उसके घर की छत धू-धू कर जलने लगी। ग्रामीण आग बुझाने के लिए बाल्टियों से पानी फेंक रहे थे कि आग का एक गोला उसे टेंटहाउस पर पड़ गया जिससे आग ने विकराल रूप ले लिया। इस भयंकर आग को देखकर किसी की भी हिम्मत नहीं हुई कि आग को बुझा लें। ग्रामीणों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी लेकिन काफी दूर तक कुछ नही आया। अगलगी की इस घटना से तौलन का न केवल टेंटहाउस में रखा टेंट, कुर्सी, बैंच, सोफा सहित काफी नुकसान हो गया। उसके घर में भी खाद्यान, कपड़े और घर-गृहस्थी का पूरा सामान जलकर नष्ट हो गया। थाने में तौलन ने प्रार्थना पत्र देकर कहा कि उसका चार लाख से अधिक का नुकसान हो गया। इस घटना से वह बर्बाद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed