फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   ›   युवक से 90 किलो डोडा पाउडर बरामद

युवक से 90 किलो डोडा पाउडर बरामद

Sun, 29 Jun 2014 05:33 AM IST
Badaun
Badaun Updated Sun, 29 Jun 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। डोडा पाउडर लेकर रोडवेज बस से दिल्ली को चला नशे का सौदागर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। वह दातागंज कसबे का रहने वाला है। चार बैग में करीब 90 किलो पाउडर निकला। पुलिस की नजर में बरामद डोडा पाउडर की कीमत करीब एक लाख रुपया है।
विज्ञापन

पुलिस को यह सफलता शनिवार तड़के करीब छह बजे दिल्ली रोड स्थित बालाजीपुरम के पास मिली। शक होने पर पुलिस ने रोडवेज बस को घेर लिया। बस में सवार यात्रियों की तलाशी ली गई। पुलिस को देख एक यात्री खिसकने लगा तो एसएसआई नौरंगीलाल के साथ फोर्स ने उसे दबोच लिया। बस में ही चार बैग भी पुलिस को मिले। पकड़े गए युवक ने खुद को दातागंज कसबे का हरी बताया। पुलिस ने उसके नाम और पते की तस्दीक करने को दातागंज कोतवाली पुलिस से भी बात की। बैग में मिले पाउडर को चेक कराया तो वह डोडा पाउडर निकला। पूछताछ के दौरान हरी ने बताया कि उसने डोडा पाउडर की यह खेप एक अज्ञात व्यक्ति से बिसौली में हैंडओवर की थी। अलग-अलग बैग में रखकर वह डोडा पाउडर दिल्ली पहुंचाने को चला था। हरी की मानें तो उसने दो बार पहले भी बिसौली क्षेत्र से ही डोडा पाउडर की खेप दिल्ली पहुंचाई है। कोतवाल रामलखन यादव ने बताया कि बरामद डोडा पाउडर की कीमत करीब एक लाख रुपया है। डोडा पाउडर बरामद करने वाली पुलिस टीम में एसएसआई के अलावा दरोगा छोटेलाल यादव, एके सिंह, राजकुमार और सत्यपाल शामिल थे। पुलिस ने उसका चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed