{"_id":"119-58774","slug":"Badaun-58774-119","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज के पास कंडक्टर से मारपीट, लूट"}
रोडवेज के पास कंडक्टर से मारपीट, लूट
Badaun
Updated Mon, 14 Jan 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। रोडवेज बस स्टैंड से कुछ दूरी पर रविवार की देर रात फिर एक घटना हो गई। यहां चौराहे पर बस कंडक्टरों को घेर कर कुछ रईसजादों ने जमकर पीटा। उसके पास से एक हजार रुपये भी लूट लिए। पुलिस झगड़ा करने वालों को पकड़ कर सिविल लाइंस थाने ले गई। जहां रईसजादों की पैरवी के लिए कुछ बड़े लोग आ गए और लड़कों को थाने से छोड़ दिया गया।
घटना रविवार शाम करीब आठ बजे की है। निजी बस पर कंडक्टरी करने वाला मूल चंद्र निवासी ब्राहृमपुर रोडवेज की तरफ बस लेकर आ रहा था। चौराहे पर बस आते ही यहां मौजूद लड़कों ने कंडक्टर को बस से नीचे खींच लिया और उसकी लात घूंसों से पिटाई करनी शुरू कर दी। लड़कों ने कंडक्टर के पास मौजूद एक हजार रुपये लूट लिए। मौके पर पहुंची पुलिस मारपीट करने वाले लड़कों और कंडक्टर को पकड़ कर थाने ले गई। इसकी सूचना पर कई असरदार लोग थाने पहुंच गए और अपने-अपने बेटों को छुड़ाने के लिए पैरवी करने लगे। पुलिस ने भी पिटाई का शिकार हुए कंडक्टर के खिलाफ ही रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही और लड़कों को छोड़ दिया। इसलिए पिटाई का शिकार युवक कुछ नहीं कह पाया। यहां बताते चलें कि पिछले कुछ दिनों से रोडवेज पर लूटपाट और मारपीट की वारदातें बढ़ रही हैं। पिछले महीने रोडवेज से चंद कदम दूरी पर रिटायर्ड शिक्षक से बाइक सवार युवकों ने एक लाख दस हजार रुपये लूट लिए थे, पुलिस इसका अभी तक खुलासा नहीं कर पाई है। यही वजह है कि बाइक सवार युवक एक के बाद एक वारदात को अंजाम दे रहे हैं।