फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   ›   मंत्री बोले...कहां का शहीद, लाश आ गई क्या?

मंत्री बोले...कहां का शहीद, लाश आ गई क्या?

Mon, 14 Jan 2013 05:32 AM IST
Badaun
Badaun Updated Mon, 14 Jan 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
बदायूं। प्रदेश सरकार के खेलकूद और युवा कल्याण मामलों के राज्यमंत्री रामकरन आर्य ने शहीद हेमराज प्रकरण में बेतुका बयान देकर सबको चौंका दिया। उन्होंने सवाल कर रहे पत्रकारों से ही पूछ लिया कि कौन जिले का शहीद है? क्या उसकी लाश आ गई? मंत्री जी के सामान्य ज्ञान और बेतुकी टिप्पणी की सर्वत्र भर्त्सना हो रही है।
विज्ञापन

जिले के प्रभारी मंत्री श्री आर्य बदायूं में कन्या विद्या धन बांटने आए थे। पत्रकारों ने उनसे हाल ही में कश्मीर में पाकिस्तानी सेना के निर्ममतापूर्ण हमले का शिकार हुए मथुरा निवासी शहीद हेमराज के बारे में सवाल दाग दिया। पूछा कि सपा का कोई जनप्रतिनिधि या सरकार का नुमाइंदा शहीद के घर क्यों नहीं पहुंचा। शहीद के परिजन तीन दिन तक धरने पर बैठे रहे लेकिन कोई अफसर तक वहां नहीं पहुंचा। मंत्री से सरकार का पक्ष जानने पर उन्होंने चौंकते हुए पूछा कि शहीद कौन से जनपद का था? बाद में जब मंत्री को इसकी जानकारी दी गई तो उन्होंने फिर पूछा कि क्या लाश आ गई? एकबारगी मंत्री ने यह भी कहा कि धरना और भूख हड़ताल करना ओछी हरकत है।
विज्ञापन

मंत्री का बयान सुनकर पत्रकारों के साथ ही मौके पर मौजूद मंत्री की पार्टी के लोग भी चौंक गए। हालांकि बाद में मंत्री ने यह कहते हुए बचाव का प्रयास किया कि हेमराज तो देश के लिए शहीद हुए हैं। उनकी पार्टी और सरकार शहीदों का सम्मान करती है और उनके हक के लिए हरसंभव काम करेगी। उन्होंने कहा कि शहीद के घर जाने की पहली जिम्मेदारी संबंधित जिलों के डीएम और कप्तान की है। संबंधित क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को भी मौके पर जाना चाहिए था। वह इसकी जानकारी कराएंगे कि आखिर वहां कोई क्यों नहीं गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जाते शहीद के घर: पाठक
मंत्री के बयान पर प्रतिक्रिया जानने का प्रयास किया गया तो भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमस्वरूप पाठक ने कहा कि शहीद हेमराज के घर प्रदेश के मुख्यमंत्री को जाना चाहिए था। उन्होंने कहा कि इसी घटना के दूसरे शहीद का घर मध्यप्रदेश में है, वहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खुद गए थे। शहादत राष्ट्रीय शोक और सहानुभूति का विषय है। मुख्यमंत्री अगर नही जा सकते थे तो अपने किसी प्रतिनिधि मंत्री को भेजते। पाठक ने कहा कि मंत्री जी के बयान से पता लग जाता है कि सपा में कैसे लोग हैं।

शर्मनाक है मंत्री का बयान: ओमकार
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि मंत्री जी का बयान शर्मनाक और हास्यास्पद है। देश के लिए कुर्बानी देने वाले शहीदों के लिए ऐसी टिप्पणी उन्हें शोभा नहीं देती। श्री सिंह ने कहा कि उनके दामाद और परिवार के अन्य लोग सेना में हैं, इसलिए यह टिप्पणी उन्हें और भी अखरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed