{"_id":"119-58424","slug":"Badaun-58424-119","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की हिम्मत से उचक्के को धरा"}
महिला की हिम्मत से उचक्के को धरा
Badaun
Updated Wed, 09 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। महिला की हिम्मत की वजह से लोगों ने एक उचक्के को धर दबोचा और जमकर धुनाई की। इसके बाद उसे पुलिस को सौंप दिया। आरोपी के पास तमंचा भी बरामद हुआ।
घटना पुरानी सब्जी मंडी की है। थाना गजरौला के गांव पिपरिया करम निवासी सूबेदार रघुविंदर सिंह अपनी पत्नी मंजीत कौर और पुत्र रवींद्र पाल के साथ बाजार में खरीददारी को आए थे। मंजीत कौर ने बताया कि उनके पति बाजार से पहले ही वापस घर लौट गए। वे पुत्र के साथ सीमेंट रोड की ओर जा रही थी इसी बीच पीछे से आए उचक्के ने उनके दोनों कुंडल नोंच लिए और भाग खड़ा हुआ। उचक्के को भागता देख महिला ने बिना देर किए उसके पीछे-पीछे भागकर चिल्लाने लगी। जिससे उसकी आवाज सुनकर पब्लिक भी पीछे-पीछे भागी और कुछ दूर पर भी उचक्के को दबोच लिया। दबोचने के बाद उसकी जमकर धुनाई की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को अपने साथ ले आई। पुलिस ने बताया कि दोषी युवक गांव सिकराना का सेवाराम अपने को बता रहा है। नगर में हुई कुंडल नोंचने की अन्य घटनाओं को लेकर उससे पूछताछ की जा रही है।
महिला के साहस की खूब हुई प्रशंसा
महिला के साहस की लोगों ने खूब प्रशंसा की। लोगों का मानना था कि अगर मंजीत कौर उचक्के के पीछे दौड़ने के साथ शोर न मचाती तो आज फिर कोई महिला लूूटपाट का शिकार हो जाती।