{"_id":"119-54988","slug":"Badaun-54988-119","type":"story","status":"publish","title_hn":"भैयादूज पर पुलिस की रहेगी विशेष नजर "}
भैयादूज पर पुलिस की रहेगी विशेष नजर
Badaun
Updated Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बदायूं। पांच दिवसीय दीपोत्सव का आखिरी दिन भैयादूज बृहस्पतिवार को है। इस दिन बस और ट्रेनों में मुसाफिरों की भारी भीड़ जुटना लाजिमी है। इसका फायदा सार्वजनिक स्थानों पर सक्रिय जेबकतरे और झपटमार आसानी से उठा लेते हैं। हालांकि पुलिस अधिकारियों का दावा है कि भैयादूज पर सार्वजनिक स्थानों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी।
रिवाज केमुताबिक इस दिन बहनें अपने भाइयों का तिलक करती हैं। भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक इस त्यौहार पर उचक्के सक्रिय हो जाते हैं। रोडवेज और प्राइवेट बस स्टैंड के अलावा रेलवे स्टेशन पर भी ये लोग मुसाफिरों के साथ झपटमारी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। पिछले दिनों भी रोडवेज बस स्टैंड पर पंजाबी सेवा समिति के अध्यक्ष नरेंद्र दुआ के अलावा गांव गुराई निवासी एक व्यक्ति की हजारों की नगदी और सामान साफ कर दिया गया था। इस बार भी भैयादूज वाले दिन उचक्केमुसाफिरों को गच्चा देकर ठगी और झपटमारी की फिराक में होंगे। इसके मद्देनजर पुलिस ने भी मुसाफिरों की सुरक्षा की व्यवस्था कर ली है। एएसपी सिटी पियूष श्रीवास्तव ने बताया कि सार्वजनिक स्थलों पर सादावर्दी में पुलिस लगाई गई है। इसके अलावा पर्याप्त मात्रा में पुलिसकर्मी भी मुस्तैद रहेंगे। सड़कों पर हादसे न हों, इसके लिए ट्रैफिक पुलिस को डग्गामारों पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए हैं।