{"_id":"1-41319","slug":"Badaun-41319-119","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस ने बुग्गी को टक्कर मारी, एक घायल"}
बस ने बुग्गी को टक्कर मारी, एक घायल
Badaun
Updated Sat, 12 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी(बदायूं)। बदायूं-मेरठ हाइवे पर कुडानरसिंहपुर के पास रोडवेज बस ने भट्ठे पर कच्ची ईंट पहुंचाने के लिए बुग्गी को रौंद दिया। घोड़े की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बुग्गी चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में गुस्साए मजदूरों ने हाइवे पर जाम लगा दिया।
यह हादसा शुक्रवार तड़के हुआ। नगर के मोहल्ला बाजारकलां निवासी सोहनलाल गांव कुडानरसिंहपुर के पास एक ईंट भट्ठा पर काम करता है। रोज की तरह तड़के से ही उसने समीप के खेत से कच्ची ईंटों को बुग्गी से पहुंचाने का काम शुरू किया था। इस बीच हाइवे पर तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बुग्गी को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर से बुग्गी दूर तक घिसटती चली गई। बुग्गी चालक सोहनलाल बुग्गी से दूर जाकर गिरा और घोड़े की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद ड्राइवर रोडवेज बस को भगा ले गया।
हादसे के बाद भट्ठा पर से कई मजदूर भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने हाइवे पर तजाम लगा दिया। काफी देर तक मजदूर सड़क पर ही बैठे रहे। सूचना के बाद पुलिस ने जाकर गुस्साए मजदूरों को समझाया। घायल सोहनलाल का अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने उसकी हालत गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल स्थानांतरित कर दिया। मजदूरों को समझाकर जाम खुलवाने के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।