फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   ›   जिले के आवंटन से गुन्नौर के तेल की कटौती

जिले के आवंटन से गुन्नौर के तेल की कटौती

Thu, 03 May 2012 12:00 PM IST
Badaun
Badaun Updated Thu, 03 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बदायूं। गुन्नौर तहसील के कोटेदारों को अब जिला मुख्यालय तक मिट्टी तेल के उठान के लिए दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। इस माह इस तहसील के सभी कोटेदारों का उठान उन्हें उनके जिले भीमनगर से मिलेगा। शासन ने यहां जिले के आवंटन में गुन्नौर के कोटेदारों के हिस्से के मिट्टी तेल की कटौती कर दी है। शासन के इस कदम से पूर्ति महकमा सहित कोटेदारों को काफी राहत मिली है।
विज्ञापन

बदायूं में शामिल रही गुन्नौर तहसील भीमनगर जिले के वजूद में आने के बाद उसमें तो शामिल हो गई लेकिन इस तहसील की कोटे की दुकानों के लिए मिट्टी के तेल का आवंटन अभी तक यहां जिले को ही मिल रहा था। ऐसे में गुन्नौर तहसील के कोटेदारों को करीब 60 से 80 किलोमीटर दूर से मिट्टी के तेल के उठान के लिए जिला मुख्यालय तक दौड़ लगानी पड़ती थी। इधर, काफी इंतजार के बाद शासन ने गुन्नौर तहसील के आवंटित होने से मिट्टी तेल के आंवटन को बदायूं से अलग कर दिया है।
विज्ञापन


अब तीन लाख लीटर कम मिलेगा मिट्टी का तेल
अभी तक यहां गुन्नौर तहसील सहित जिलेभर की 1086 ग्रामीण और 195 शहरी कोटे की दुकानों के लिए करीब 23 लाख 76 हजार लीटर मिट्टी के तेल का आवंटन होता था। अब गुन्नौर तहसील की 216 ग्रामीण और 16 शहरी दुकानों के लिए तीन लाख लीटर तेल की कटौती कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुन्नौर तहसील के तेल के आवंटन का जिले से कटौती का आदेश शासन से मिल गया है। मई में इस तहसील के कोटेदारों को यहां से उठान नहीं हो सकेगा।
नीरज सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed