Zohran Mamdani: ममदानी का पारदर्शी प्रशासन-किफायती आवास का संकल्प, परिवार का जताया आभार; इस्राइल ने लगाया आरोप
जोहरान ममदानी ने न्यूयॉर्क के 112वें मेयर के रूप में शपथ ली और सस्ते आवास, सुरक्षा और पारदर्शी प्रशासन का संकल्प लिया। अमेरिका के सबसे बड़े शहर का नेतृत्व करने वाले पहले दक्षिण एशियाई और मुस्लिम नेता बनने पर उन्होंने परिवार और पत्नी का आभार जताया। इसी बीच इस्राइल ने ममदानी पर गंभीर आरोप लगाए है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतवंशी जोहरान ममदानी ने न्यूयॉर्क के 112वें मेयर के रूप में शपथ लेकर व्यापक, साहसिक और पारदर्शी प्रशासन व्यवस्था के साथ ही न्यूयॉर्कवासियों के लिए सस्ते आवास का एजेंडा लागू करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर उन्होंने कंपाला से दिल्ली तक फैले अपने परिवार का शुक्रिया भी अदा किया। वह अमेरिका के सबसे बड़े शहर का नेतृत्व करने वाले पहले दक्षिण एशियाई और मुस्लिम नेता हैं। ममदानी बोले, संभव है कि हम हमेशा सफल न हों, लेकिन हम पर प्रयास न करने का आरोप नहीं लगेगा।
शुक्रवार को न्यूयॉर्कवासियों को संबोधित करते हुए अपने 25 मिनट के भाषण में ममदानी ने संकल्प लिया कि उनके प्रशासन के तहत सिटी हॉल सुरक्षा, सामर्थ्य और समृद्धि का एजेंडा लागू करेगा, जहां सरकार उन लोगों की तरह दिखेगी और जिएगी जिनका वह प्रतिनिधित्व करती है।
ये भी पढ़ें:- China Mediation Claim Row: भारत-PAK के बीच सुलह कराने के चीनी दावे को पाकिस्तान का समर्थन
मां-पिता ने जीने का तरीका सिखाया
ममदानी ने कहा, मुझे पालने-पोसने, इस दुनिया में जीने का तरीका सिखाने और इस शहर में लाने के लिए मेरे माता-पिता और बाबा को धन्यवाद। कंपाला से दिल्ली तक मेरे परिवार का आभार और मेरी पत्नी रमा दुवाजी को धन्यवाद जो हमेशा मुझे रोजमर्रा की चीजों में सुंदरता दिखाती हैं। उन्होंने कहा, नया साल आशा और वादों के एक नए युग की शुरुआत लेकर आया है।
ये भी पढ़ें:- Bangladesh: हिंसा में बुरी तरह झुलसे खोकन चंद्र दास के भतीजे ने बयां की भयावहता, कहा- खून की प्यासी थी भीड़
ममदानी पर इस्राइल ने लगाया ‘एंटीसेमिटिज्म’ का आरोप
इसी बीच न्यूयॉर्क सिटी के नए मेयर जोहरान ममदानी ने शपथ लेने के बाद अपने पहले ही दिन दो पुराने आदेश रद्द कर दिए, जो शहर की एजेंसियों को इस्राइल का बहिष्कार न करने और इस्राइल की आलोचना को एंटीसेमिटिक मानने के लिए बाध्य करते थे। इस पर इस्राइल ने ममदानी पर एंटीसेमिटिज्म का आरोप लगाया।
ममदानी ने कहा कि कुछ यहूदी संगठनों ने भी इन आदेशों की व्यापक परिभाषा पर चिंता जताई थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि नए मेयर को पुराने आदेशों को लागू रखने, रद्द करने या बदलने का अधिकार होता है। उन्होंने यह भी कहा कि उनका उद्देश्य यहूदी निवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
अन्य वीडियो