फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   zimbabwe indian mining tycoon harpal randhawa and son include six died

Zimbabwe: विमान हादसे में भारतीय अरबपति, बेटे समेत छह की मौत, तकनीकी खराबी के चलते हवा में ही हुआ विस्फोट

Mon, 02 Oct 2023 02:36 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरारे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरारे Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 02 Oct 2023 02:36 PM IST
सार

सिंगल इंजन वाले इन विमान का स्वामित्व कंपनी रियोजिम के पास है। यह विमान राजधानी हरारे से मुरोवा हीरे की खदान जा रहा था, इसी दौरान माशावा इलाके में दुर्घटना का शिकार हो गया।

विज्ञापन
zimbabwe indian mining tycoon harpal randhawa and son include six died
हरपाल सिंह रंधावा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एक भारतीय अरबपति उद्योगपति और उनके बेटे समेत छह लोगों की जिंबाब्वे में एक विमान हादसे में मौत हो गई है। हादसे का शिकार होने वाला विमान भारतीय उद्योगपति की कंपनी का निजी विमान था, जो कि जिंबाब्वे के दक्षिणी पश्चिमी इलाके में स्थित एक हीरा खदान के पास दुर्घटना का शिकार हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विमान तकनीकी खराबी के चलते दुर्घटना का शिकार हुआ। 
विज्ञापन


निजी विमान हुआ हादसे का शिकार
बता दें कि हादसे में मारे गए अरबपति हरपाल सिंह रंधावा RioZim नामक खनन कंपनी के मालिक थे जो जिंबाब्वे में सोने, कोयले का खनन करती है और साथ ही निकल और तांबे जैसी धातुओं कि रिफाइनिंग का भी काम करती है। विमान हादसे में मरने वालों में हरपाल सिंह रंधावा, उनका बेटा और चार अन्य लोग शामिल हैं। जो विमान हादसे का शिकार हुआ, वह सेसेना 206 एयरक्राफ्ट था। सिंगल इंजन वाले इन विमान का स्वामित्व कंपनी रियोजिम के पास है। यह विमान राजधानी हरारे से मुरोवा हीरे की खदान जा रहा था, इसी दौरान माशावा इलाके में दुर्घटना का शिकार हो गया। जिसमें विमान में सवार सभी छह लोगों की मौत हो गई। घटना शुक्रवार सुबह करीब साढ़े सात से आठ बजे के बीच की है। 
विज्ञापन


हरपाल रंधावा समेत छह की मौत
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, तकनीकी खराबी के चलते विमान में हवा में ही विस्फोट हो गया। मृतकों के नामों का एलान होना बाकी है लेकिन हरपाल सिंह रंधावा के दोस्त और फिल्म निर्माता होपवेल चिनोनो ने हरपाल सिंह रंधावा की मौत की पुष्टि की है। कंपनी ने भी बयान जारी कर रंधावा की मौत की पुष्टि की है। बता दें कि रंधावा चार अरब डॉलर वाली इक्विटी फर्म जेम होल्डिंग के संस्थापक हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed