फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Zelensky Says Xi Jinping Told Him He Will Not Sell Any Weapons To Russia news in hindi

Ukraine Crisis: 'रूस को हथियार नहीं बेचेगा चीन', शी जिनपिंग से फोन पर बात करने के बाद जेलेंस्की ने जताया भरोसा

Fri, 14 Jun 2024 08:32 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कीव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कीव Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 14 Jun 2024 08:32 AM IST
सार

जेलेंस्की ने कहा कि अगर शांति को लेकर कीव और चीन समान विचार रखते हैं तो उनके बीच बातचीत हो सकती है। अगर चीन के पास कोई वैकल्पिक दृष्टिकोण है तो वह इस पर वैकल्पिक शांति फॉर्मूला पेश कर सकता है।

विज्ञापन
Zelensky Says Xi Jinping Told Him He Will Not Sell Any Weapons To Russia news in hindi
वोलोदिमीर जेलेंस्की - फोटो : ANI

विस्तार

रूस यूक्रेन के बीच लंबे समय से तनाव जारी है। इस बीच यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से फोन पर बात की। इस बातचीत का विवरण देते हुए जेलेंस्की ने बताया कि जिनपिंग ने उनसे कहा कि चीन अपने हथियार रूस को नहीं बेचेगा। इटली में आयोजित जी-7 सम्मेलन में जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लिया। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि जिनपिंग के साथ उनकी बात कब हुई।  बता दें कि आखिरी बार पिछले साल जेलेंस्की ने चीनी राष्ट्रपति से फोन पर बात की थी।
विज्ञापन


बता दें कि जी-7 शिखर सम्मेलन इटली के अपुलिया क्षेत्र में आयोजित किया गया है। जी-7 संगठन के सदस्य देशों की बात करें तो इसमें अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, जर्मनी, इटली, जापान और फ्रांस के साथ ही यूरोपीय यूनियन भी शामिल हैं। 
विज्ञापन


जेलेंस्की ने कहा, "चीन के राष्ट्रपति के साथ मेरी बातचीत हुई। उन्होंने कहा कि वे रूस को हथियार नहीं बेचेंगे। हम देखेंगे कि अगर वह एक सम्मानित व्यक्ति होंगे तो ऐसा नहीं करेंग, क्योंकि उन्होंने जुबान दी है।" बाइडन के साथ एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात करते हुए जेलेंस्की ने कहा, "हालांकि, चीन अपने हथियार रूस को नहीं बेच रहा है, लेकिन उन हथियारों का उत्पादन क्षमता और ऐसा करने के लिए उपलब्ध तकनीक से वह रूस की मदद कर रहा है।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


जेलेंस्की ने आगे कहा कि अगर शांति को लेकर कीव और चीन समान विचार रखते हैं तो उनके बीच बातचीत हो सकती है। अगर चीन के पास कोई वैकल्पिक दृष्टिकोण है तो वह इस पर वैकल्पिक शांति फॉर्मूला पेश कर सकता है। यूक्रेनी नेता ने यूक्रेन में शांति के लिए अपने विचारों को बढ़ावा दिया। यूक्रेन में शांति स्थापित करने के लिए स्विट्जरलैंड इस सप्ताह के अंत में एक सम्मेलन की मेजबानी करने वाला है, जिसमें कई देश शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed