फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Yunus greets Hindus on Janmashtami promises to promote interfaith harmony in Bangladesh news in hindi

Bangladesh: जन्माष्टमी के दिन हिंदू समुदाय से मिले मोहम्मद यूनुस, अंतरधार्मिक सद्भाव को बढ़ाने का वादा किया

Mon, 26 Aug 2024 06:14 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ढाका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 26 Aug 2024 06:14 PM IST
सार

बांग्लादेश पूजा उद्जापन परिषद के अध्यक्ष बाशुदेब धर ने कहा कि मोहम्मद यूनुस ने सभी बांग्लादेशियों को एक परिवार बताया। उन्होंने  हिंदू समुदाय का स्वागत किया और आंतरधार्मिक सद्भाव को बढ़ाने का वादा किया। 

विज्ञापन
Yunus greets Hindus on Janmashtami promises to promote interfaith harmony in Bangladesh news in hindi
नोबेल पुरस्कार विजेता मुहम्मद युनुस - फोटो : पीटीआई

विस्तार

शेख हसीना की सरकार के गिरने के बाद भी बांग्लादेश में तनाव जारी है। इस बीच अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस ने सोमवार को वहां रह रहे हिंदुओं से मुलाकात की। उन्होंने कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर हिंदुओं के लिए एक कार्यक्रम की मेजबानी की। मोहम्मद यूनुस ने इस कास मौके पर आंतरधार्मिक सद्भाव को बढ़ाने का वादा किया। बता दें कि देश में जुलाई में शुरु हई हिंसा में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय को तबाही का सामना करना पड़ा। इस हिंसा के दौरान हिंदू मंदिरों में तोड़फोड़ भी की गई।
विज्ञापन


मुख्य सलाहकार ने जारी किया मोहम्मद यूनुस का बयान
मामले में मुख्य सलाहकार के कार्लयाय ने बयान जारी किया। इस बयान में कहा गया, "हमारे बीच लोगों का कोई बंटवारा नहीं हो सकता। हम समान नागरिक हैं। अंतरिम सरकार देश के प्रत्येक नागरिक के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।" बयान में आगे कहा गया, "यूनुस ऐसे बांग्लादेश का निर्माण करना चाहते हैं जहां हर कोई बिना डर के अपनी आस्था को मान सके और जहां किसी भी मंदिर की सुरक्षा की आवश्यकता न हो।" सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आगे कहा, "बांग्लादेश एक बड़ा परिवार है, जहां सरकार की जिम्मेदारी नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करना है।"
विज्ञापन


बांग्लादेश पूजा उद्जापन परिषद के अध्यक्ष बाशुदेब धर ने कहा, "हमने प्रोफेसर यूनुस से घंटों बात की। उन्होंने कहा कि सभी बांग्लादेशी एक परिवार है। हम सांप्रदायिकता की किसी भी भावना को खत्म कर देंगे। यूनुस ने हिंदू समुदाय का स्वागत किया और आंतरधार्मिक सद्भाव को बढ़ाने का वादा किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य सलाहकार के कार्यालय ने बयान में बताया गया कि हिंदू नेताओं ने इस जन्माष्टमी के मौके पर यूनुस को बधाई दी और कहा कि उन्होंने देश और अंतरिम सरकार की सद्भाव और समृद्धि के लिए भगवान श्रीकृष्ण से प्रार्थना की। बता दें कि बांग्लादेश में हिंदू समुदाय ने प्रसिद्ध ढाकेश्वरी मंदिर और अन्य मंदिरों और हिंदू मठों में रैली करके वैदिक भजन, कीर्तन और भजन गाकर जन्माष्टमी मनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed