{"_id":"68085e815312ef55cb094743","slug":"yemen-houthi-rebels-fire-missile-targeting-northern-israel-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yemen: अमेरिकी हमलों के बीच हूती विद्रोहियों की इस्राइल को चुनौती, कई शहरों पर दागी मिसाइलें","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Yemen: अमेरिकी हमलों के बीच हूती विद्रोहियों की इस्राइल को चुनौती, कई शहरों पर दागी मिसाइलें
Wed, 23 Apr 2025 09:45 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
Published by: नितिन गौतम
Updated Wed, 23 Apr 2025 09:45 AM IST
सार
हूतियों द्वारा इस्राइल के गाजा पर हमले के विरोध में लाल सागर इलाके में अतंरराष्ट्रीय व्यापारिक जहाजों को निशाना बनाया रहा है। इसी के चलते अमेरिका ने हूतियों के खिलाफ ऑपरेशन चलाया हुआ है, जिसमें कई बार यमन में हूतियों के ठिकानों पर अमेरिका ने हवाई हमले किए।
विज्ञापन
हवाई हमला
- फोटो : एएनआई/रॉयटर्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यमन के हूती विद्रोहियों ने बुधवार को इस्राइल पर मिसाइल हमला किया। यह हमला ऐसे समय हुआ है, जब अमेरिका द्वारा लगातार हूती विद्रोहियों को निशाना बनाया जा रहा है। हूतियों के हमलों के चलते इस्राइल के हाइफा, क्रयोट और अन्य इलाकों में सायरन बज उठे, जिससे लोगों में दहशत फैल गई और लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंच गए। इस्राइली सेना का कहना है कि हमले में किसी नुकसान की खबर नहीं है और संभवतः मिसाइलों को हवा में ही तबाह कर दिया गया।
हूतियों ने अभी तक नहीं ली हमले की जिम्मेदारी
हूतियों ने अभी तक हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। अमेरिका द्वारा हूतियों पर बीती 15 मार्च से ही हमले किए जा रहे हैं। इसके बावजूद हूती अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे। अमेरिकी सेना की सेंट्रल कमांड ने भी अभी तक इस्राइल पर हूतियों के हमले को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की है। हूतियों द्वारा इस्राइल के गाजा पर हमले के विरोध में लाल सागर इलाके में अतंरराष्ट्रीय व्यापारिक जहाजों को निशाना बनाया रहा है। इसी के चलते अमेरिका ने हूतियों के खिलाफ ऑपरेशन चलाया हुआ है, जिसमें कई बार यमन में हूतियों के ठिकानों पर अमेरिका ने हवाई हमले किए।
ये भी पढ़ें- Pahalgam Terror Attack: वित्त मंत्री सीतारणम ने भी बीच में ही छोड़ी अमेरिका और पेरु की यात्रा; लौट रहीं भारत
विज्ञापन
अमेरिका द्वारा हूतियों पर मार्च से ही किए जा रहे हमले
हूतियों को ईरान का समर्थन प्राप्त है। नवंबर 2023 से इस साल जनवरी तक हूतियों ने लाल सागर में 100 से अधिक व्यापारिक जहाजों को निशाना बनाया और दो जहाजों को डुबो दिया। इस दौरान चार नाविक मारे गए। इन हमलों के चलते लाल सागर इलाके में अंतरराष्ट्रीय व्यापार प्रभावित हुआ। हालांकि अमेरिका द्वारा हूतियों पर किए गए हमलों में कितने लोग मारे गए हैं और किन ठिकानों को निशाना बनाया गया है, इसकी जानकारी नहीं दी गई है। हूतियों द्वारा भी हमलों को लेकर ज्यादा जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।
ये भी पढ़ें- Voice Of America: ट्रंप प्रशासन को कोर्ट से झटका, संघीय न्यायाधीश ने वॉयस ऑफ अमेरिका को बंद करने से रोका
संबंधित वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन