फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Yemen fired ballistic missiles on several areas of Israel joe Biden on Hezbollah chief death

Israel: इस्राइल के कई इलाकों पर यमन ने दागी बैलिस्टिक मिसाइलें; हिजबुल्ला चीफ के खात्मे पर बाइडन ने कही यह बात

Sat, 28 Sep 2024 11:09 PM IST
राहुल कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव Published by: राहुल कुमार Updated Sat, 28 Sep 2024 11:09 PM IST
सार

बताया जा रहा है कि, यमन की ओर से इस्राइल के कई हिस्सों पर  बैलिस्टिक मिसाइल के जरिए हमले किए गए हैं।  तेल अवीव और आस-पास के शहरों में अर्लट जारी किए गए हैं। 

विज्ञापन
Yemen fired ballistic missiles on several areas of Israel joe Biden on Hezbollah chief death
संयुक्त राष्ट्र महासभा में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

इस्राइल द्वारा लेबनान की राजधानी बेरूत पर किए गए हवाई हमले के एक दिन बाद अब यमन की ओर से इस्राइल के कई शहरों को निशाना बनाकर बैलिस्टिक मिसाइलें दागी गई हैं। मध्य इस्राइल में लगातार सायरन की आवाजें सुनाई दे रही हैं। बताया जा रहा है कि, यमन की ओर से इस्राइल के कई हिस्सों पर  बैलिस्टिक मिसाइल के जरिए हमले किए गए हैं।  तेल अवीव और आस-पास के शहरों में अर्लट जारी किए गए हैं। 
विज्ञापन


इस्राइल डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने कहा कि मिसाइल को इस्राइली क्षेत्र के बाहर आईडीएफ एरियल डिफेंस एरे द्वारा रोक दिया गया है। सरकारी प्रवक्ता के अनुसार, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। हालांकि कुछ लोग साइरन की आवाजें सुनकर सुरक्षित क्षेत्रों में जाने की हड़बड़ी में घायल हुए हैं।  इन हमलों के बाद तेल अवीव समेत इस्राइल के कई शहरों में सायरन लगातार बज रहे हैं।
विज्ञापन

 
नसरल्ला की मौत पर बाइडन का बयान
वहीं इस मामले पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की प्रतिक्रिया सामने आई है। जो बाइडन ने कहा कि, इजरायल को आत्मरक्षा का पूरा अधिकार है। नसरल्लाह चार दशकों से आतंक फैला रहा था। उसकी मौत से सैकड़ों लोगों को न्याय मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्हाइट हाउस की ओर से जारी बयान के अनुसार बाइडन ने कहा कि, "हसन नसरल्ला और उनके नेतृत्व वाला आतंकवादी समूह हिजबुल्ला ने पिछले चार दशक में सैकड़ों अमेरिकियों की हत्या के लिए जिम्मेदार है। इस्राइल के हवाई हमले में उसकी मौत हजारों अमेरिकियों, इस्राइलियों और लेबनानी नागरिकों सहित कई पीड़ितों के लिए 'न्याय का एक उपाय' है।

'इस्राइली नागरिकों को धमकाने वालों को ढूंढकर खत्म कर दिया जाएगा'
शीर्ष हिजबुल्ला नेता हसन नसरल्ला की हत्या पर प्रतिक्रिया देते हुए भारत में इस्राइली दूतावास के प्रवक्ता ने कहा कि, इस्राइली नागरिकों को धमकाने वालों को ढूंढकर खत्म कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा, कुछ घंटे पहले इस्राइली रक्षा बल ने हसन नसरल्ला के खात्मे की पुष्टि की है। उसके साथ मारे जानें वालों में अली कराकी और हिजबुल्ला के कई अन्य उच्च पदस्थ अधिकारी भी शामिल हैं। उनके हाथों में बहुत खून था। यह आईडीएफ के टूलबॉक्स में आखिरी हथियार नहीं है। 


इस्राइली दूतावास के प्रवक्ता ने कहा कि, इजरायली नागरिकों को धमकाने वालों को ढूंढकर खत्म कर दिया जाएगा, चाहे वह पास हो या दूर। जिस तरह हम इस सटीक हमले के लिए तैयार हैं, उसी तरह हम कई अन्य परिदृश्यों के लिए भी तैयार हैं।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed