{"_id":"63396d969357ac5e50320d00","slug":"xi-jinping-tells-communist-party-officials-unite-to-face-great-struggles-and-major-risks","type":"story","status":"publish","title_hn":"CPC Congress: जिनपिंग ने सीपीसी सदस्यों से किया आह्वान, बड़े संघर्षों और जोखिम का सामना करने के लिए एकजुट हों","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
CPC Congress: जिनपिंग ने सीपीसी सदस्यों से किया आह्वान, बड़े संघर्षों और जोखिम का सामना करने के लिए एकजुट हों
Sun, 02 Oct 2022 04:23 PM IST
शिव शरण शुक्ला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Sun, 02 Oct 2022 04:23 PM IST
सार
सीपीसी 16 अक्टूबर को बीजिंग में पांच साल में एक बार होने वाली कांग्रेस का आयोजन करने करने जा रही है। इस कांग्रेस में राजनीतिक और आर्थिक नीति ढांचे पर चर्चा होगी। साथ ही इस महीने में होने वाली कांग्रेस को इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इसमें चीन की कम्युनिस्ट पार्टी में नेतृत्व परिवर्तन होगा।
विज्ञापन
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने इस महीने होने वाली कांग्रेस से पहले बड़ा बयान दिया है। चीन के राष्ट्रीय दिवस पर शनिवार को पार्टी की पत्रिका क्यूशी में प्रकाशित एक लेख में उन्होंने कहा कि कम्युनिस्ट पार्टी को बड़े संघर्षों की तैयारी और उनका सामना करने के लिए एकजुट होना चाहिए। जिनपिंग ने कहा कि चीन ने अपना राष्ट्रीय विकास आसानी से नहीं कर लिया है, आने वाला समय और भी बड़े खतरों और चुनौतियों से भरा होगा।
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा कि बड़ी चुनौतियों का प्रभावी ढंग से सामना करने, उनसे बचाव करने और प्रमुख अंतर्विरोधों को दूर करने करने के साथ ही लोगों का नेतृत्व करने के लिए हमारी पार्टी को एकजुट होना चाहिए। शी ने कहा कि पार्टी के सदस्यों को विकास यात्रा पूरी करने के लिए दृढ़ता का प्रदर्शन करना चाहिए। इसके लिए पार्टी के सदस्यों को अपने रास्ते पर दृढ़ विश्वास रखने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हम अलगाव और हठधर्मिता के पुराने रास्ते पर वापस नहीं चलेंगे। न ही हम कभी भी झंडे (पार्टी) बदलने के रास्ते को अपनाएंगे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि दुनिया के सबसे ज्यादा जनसंख्या वाले देश के राष्ट्रपति का यह बयान तब आया है जब चीन को ताइवान के मुद्दे पर अमेरिका, यूरोपीय संघ और जापान के साथ विरोध के साथ बढ़ते अलगाव का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा आर्थिक मंदी के कारण बढ़ते घरेलू दबाव और कोरोना को रोकने के लिए उनकी जीरो कोविड नीति के कारण उन्हें विरोध का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
वहीं, सीपीसी 16 अक्टूबर को बीजिंग में पांच साल में एक बार होने वाली कांग्रेस का आयोजन करने करने जा रही है। इस कांग्रेस में राजनीतिक और आर्थिक नीति ढांचे पर चर्चा होगी। साथ ही इस महीने में होने वाली कांग्रेस को इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इसमें चीन की कम्युनिस्ट पार्टी में नेतृत्व परिवर्तन होगा। वहीं, कहा ये भी जा रहा है कि शी जिनपिंग एक बार फिर अपने कार्यकाल का विस्तार कर सकते हैं। पार्टी, सेना और प्रेसीडेंसी के प्रमुख शी जिनपिंग इस साल अपना 10 साल का कार्यकाल पूरा कर रहे हैं।
अगर उन्हें नए कार्यकाल के लिए समर्थन मिल जाता है, तो वे पार्टी के संस्थापक माओत्से तुंग के बाद 10 साल के निर्धारित कार्यकाल से आगे सत्ता में बने रहने वाले एकमात्र नेता बन जाएंगे।