फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Xi Jinping congratulated Joe Biden, hoping to maintain the spirit of no dispute between China and America

शी जिनपिंग ने आखिर बाइडन को दी बधाई, चीन-अमेरिका के न टकराने की भावना बरकरार रखने की जताई उम्मीद

Thu, 26 Nov 2020 06:36 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, बीजिंग
पीटीआई, बीजिंग Published by: देव कश्यप Updated Thu, 26 Nov 2020 06:36 AM IST
विज्ञापन
Xi Jinping congratulated Joe Biden, hoping to maintain the spirit of no dispute between China and America
Joe Biden and Xi Jinping - फोटो : PTI (File Photo)

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन को राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर बुधवार को बधाई दी और उम्मीद जताई कि दोनों देश टकराव की राह पर नहीं बढ़ने की भावना को बरकरार रखेंगे तथा द्विपक्षीय रिश्तों को स्वस्थ व स्थिर विकास की दिशा में लेकर जाएंगे। आधिकारिक मीडिया ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


राष्ट्रपति जिनपिंग ने बाइडन को अमेरिकी राष्ट्रपति के तौर पर उनके निर्वाचन के लिए बधाई देते हुए एक संदेश भेजा। जिनपिंग दुनिया के उन कुछ चुनिंदा प्रमुख नेताओं में से हैं जिन्होंने नवनिर्वाचित राष्ट्रपति को सबसे आखिर में बधाई दी है।
विज्ञापन



सरकारी शिन्हुआ समाचार एजेंसी के मुताबिक, शी जिनपिंग ने अपने संदेश में कहा कि चीन-अमेरिका रिश्तों के स्वस्थ और स्थिर विकास को बढ़ावा देना न सिर्फ दोनों देशों के लोगों के मौलिक हित में है बल्कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय की साझा उम्मीदों को भी पूरा करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शी ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि दोनों पक्ष गैर-संघर्ष, परस्पर सम्मान, दोनों के लिए जीत की स्थिति वाले सहयोग की भावना बनाए रखेंगे, सहयोग पर ध्यान केंद्रित करेंगे, मतभेदों को सुलझाकर स्वस्थ और स्थिर चीन-अमेरिका रिश्तों की दिशा में बढ़ेंगे।


उन्होंने यह उम्मीद भी जताई कि विश्व शांति और विकास के काम को बढ़ावा देने के लिए वे अन्य देशों और अंतरराष्ट्रीय बिरादरी के साथ भी मिलकर काम करेंगे। वहीं, चीन के उपराष्ट्रपति वांग किशान ने कमला हैरिस को एक संदेश भेजकर अमेरिका की उपराष्ट्रपति निर्वाचित होने पर उन्हें बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed