{"_id":"673e99b1fedb6e3bb90a3557","slug":"xi-jinping-calls-for-peace-in-ukraine-ceasefire-in-gaza-during-brazil-visit-g20-summit-news-in-hindi-2024-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"G20: जिनपिंग ने की यूक्रेन-गाजा में युद्धविराम के लिए आवाज उठाने की अपील, ब्राजील के राष्ट्रपति ने किया समर्थन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
G20: जिनपिंग ने की यूक्रेन-गाजा में युद्धविराम के लिए आवाज उठाने की अपील, ब्राजील के राष्ट्रपति ने किया समर्थन
Thu, 21 Nov 2024 07:53 AM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ब्रासीलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ब्रासीलिया
Published by: श्वेता महतो
Updated Thu, 21 Nov 2024 07:53 AM IST
सार
राष्ट्रपति जिनपिंग की ब्रासिलिया की राजकीय यात्रा ने एशिया और लैटिन अमेरिका की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच गहरे संबंधों को प्रदर्शित किया। दोनों नेताओं ने 35 सहयोग समझौतों पर हस्ताक्षर किए, जिसमें कृषि, व्यापार, तकनीक और पर्यावरण संरक्षण भी शामिल हैं।
विज्ञापन
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग
- फोटो : एएनआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ब्राजील में जी 20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के दौरान चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने और गाजा में युद्धविराम के लिए आवाज उठाने की अपील की। ब्रासीलिया में चीनी राष्ट्रपति का स्वागत करते हुए ब्राजील के राष्ट्रपति लुइस इनासियो लूला डी सिल्वा ने जिनपिंग की अपील को दोहराया और यूक्रेन में युद्ध को समाप्त करने वाले रोडमैप पर जोर दिया।
ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा ने कहा, "पूरी दुनिया सशस्त्र और राजनीतिक संघर्षों से जूझ रही है, इस बीच ब्राजील और चीन ने कूटनीतिक और बातचीत को पहले स्थान पर रखा।" जिनपिंग ने कहा कि वे यूक्रेन संकट के राजनीतिक समाधान का मार्ग प्रशस्त करने और शांति के लिए और समर्थन देखना चाहते हैं।
चीनी मीडिया एजेंसी ने कहा, "जिनपिंग ने गाजा में युद्धविराम और युद्ध को जल्द खत्म करने की भी अपील की।" यूक्रेन में शांति के लिए चीन और ब्राजील के रोडमैप का रूस ने भी समर्थन किया, लेकिन यूक्रेन ने इसे खारिज कर दिया। बुधवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने गाजा में तत्काल स्थायी युद्धविराम के प्रस्ताव पर मतदान किया, लेकिन इस्राइल के समर्थक अमेरिका ने इसे वीटो कर दिया।
विज्ञापन
राष्ट्रपति जिनपिंग की ब्रासीलिया की राजकीय यात्रा ने एशिया और लैटिन अमेरिका की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच गहरे संबंधों को प्रदर्शित किया। दोनों नेताओं ने 35 सहयोग समझौतों पर हस्ताक्षर किए, जिसमें कृषि, व्यापार, तकनीक और पर्यावरण संरक्षण भी शामिल हैं। 2023 की शुरुआत में सत्ता में लौटने के बाद राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा ने चीन और अमेरिका दोनों देशों के साथ संबंधों को बेहतर बनाने का प्रयास किया।
क्या है जी 20 शिखर सम्मेलन
जी20 का शिखर सम्मेलन को ग्रुप ऑफ 20 भी कहा जाता है। जी20 का मंच अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक मुद्दों को निर्धारित करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसके अलावा आर्थिक स्थिरता, वैश्विक व्यापार, ग्लोबल चैलेंज से लेकर कई मुद्दों पर भी राय तय करने में जी20 की अहम भूमिका होती है। जी20 में कुल 19 देश (भारत, अमेरिका, चीन, रूस, ब्राजील, कनाडा, अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस, जर्मनी, इंडोनेशिया, इटली, जापान, मैक्सिको, कोरिया गणराज्य, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्किये, यूके) और यूरोपीय संघ शामिल हैं।
संबंधित वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन