फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Xi Jinping And Donald Trump hold telephone talks

China-US: शपथ ग्रहण से पहले शी जिनपिंग और डोनाल्ड ट्रंप ने की फोन पर बातचीत, व्यापार सहित इन मुद्दों पर चर्चा

Fri, 17 Jan 2025 08:37 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग। Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 17 Jan 2025 08:37 PM IST
सार

China-US: अमेरिकी राष्ट्रपति-चुनाव डोनाल्ड ट्रंप और चीनी नेता शी जिनपिंग शुक्रवार देर शाम फोन पर बातचीत की। चीन के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में यह जानकारी दी।  

विज्ञापन
Xi Jinping And Donald Trump hold telephone talks
शी जिनपिंग और डोनाल्ड ट्रंप। - फोटो : ANI

विस्तार

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने शुक्रवार को अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से टेलीफोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं के बीच फोन पर बातचीत ऐसे समय में हुई, जब 20 जनवरी को ट्रंप का शपथ ग्रहण समारोह होने वाला है। आधिकारिक चीनी मीडिया ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


जिनपिंग से बातचीत पर डोनाल्ड ट्रंप ने क्या कहा
टेलीफोन पर बातचीत के बाद ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया मंच पर बताया कि उन्होंने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर बातचीत की। इनमें व्यापार, फेंटेनाइल (ड्रग) और टिकटॉक जैसे मुद्दे शामिल थे। उन्होंने लिखा, चीन और अमेरिका के लिए यह बातचीत बहुत अच्छी रही। मुझे उम्मीद है कि हम साथ मिलकर कई समस्याओं का समाधान करेंगे और यह जल्द शुरू होगा। हमने व्यापार, फेंटेनाइल, टिकटॉक और अन्य कई मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने आगे कहा, राष्ट्रपति शी और मैं पूरी कोशिश करेंगे ताकि दुनिया को और अधिक शांतिपूर्ण व सुरक्षित बनाया जा सके। 
विज्ञापन


ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे चीनी उप राष्ट्रपति
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, शी जिनपिंग ने ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में सिरकत करने के लिए उप राष्ट्रपति हान झेंग को भेजा है। यह पहला मौका है जब एक वरिष्ठ चीनी अधिकारी अमेरिकी राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण में भाग लेगा। इससे पहले, छह जनवरी को ट्रंप ने कहा था कि वह और शी प्रतिनिधियों के माध्यम से संपर्क में रहे हैं और दोनों देशों के संबंधों को लेकर आशावादी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में अमेरिका-चीन संबंध में व्यापार, प्रौद्योगिकी और ताइवान जैसे मुद्दों को लेकर तनाव देखने को मिल सकता है। ट्रंप ने चीन से आयात होने वाली सभी वस्तुओं पर 60 फीसदी शुल्क लगाने की धमकी दी थी। हालांकि उन्होंने शी के साथ संबंधों की सराहना की और कहा कि चीन यूक्रेन युद्ध जैसे अंतरराष्ट्रीय संकटों को सुलझाने में मदद कर सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed