फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Wuhan Became Zombieland Video Viral childrens are not allowed to sit on the plane with their parents

जॉम्बीलैंड बने वुहान का वीडियो वायरल, बच्चों को इसलिए मां-बाप के साथ प्लेन में बैठने नहीं दिया

Sat, 25 Jan 2020 03:57 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग। Published by: योगेश साहू Updated Sat, 25 Jan 2020 03:57 AM IST
सार

  • चीन के हालात बद से बदतर होते जा रहे
  • तीन घंटे झगड़े के बाद अलग केबिन में भेजे गए बच्चे
  • चीन के शहर वुहान का भयावह वीडियो वायरल

विज्ञापन
Wuhan Became Zombieland Video Viral childrens are not allowed to sit on the plane with their parents
coronavirus in china - फोटो : coronavirus in china

विस्तार

चीन में कोरोना वायरस की वजह से बरती गई सख्ती से लोग अपने बच्चों से भी अलग हो रहे हैं। जियांगसू जा रहे एक दंपति से उनके बच्चों को नानजिंग लकाऊ अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर केवल इसलिए अलग कर दिया गया क्योंकि वे संदिग्ध संक्रमित लग रहे थे। इस घटना की तस्वीरें चीनी सोशल मीडिया साइट वाइबो पर वायरल हो रही हैं।

विज्ञापन


इनमें दावा है कि बुधवार रात एयरपोर्ट पर बोर्डिंग गेट के पास इन बच्चों को जांच दल ने संदिग्ध रोगी मानते हुए रोक लिया। चांगसा शहर जाने के लिए निकले उनके माता-पिता मिन्नतें करते रहे, लेकिन उन्हें उड़ान में सवार नहीं होने दिया गया। इसे लेकर तीन घंटे हंगामा हुआ। बाद में बच्चों को इसी विमान में अलग केबिन में रवाना किया गया।
विज्ञापन


चीन में प्रोपगेंडा तेज, बनाए जा रहे हीरो
चीन में भयावह हो रही स्थिति के बीच आम लोग सोशल मीडिया पर शासन के खिलाफ तस्वीरें, वीडियो और संदेश अपलोड कर रहे हैं। वहीं, सरकार का सहयोगी प्रोपगेंडा तंत्र व मीडिया ऐसे लोगों को हीरो की तरह पेश कर रहा है, जो अपनी यात्रा रद्द कर रहे हैं। सरकार वुहान व अन्य शहरों घरों में कैद लोगों को ‘महान त्यागी’ बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन के शहर वुहान का भयावह वीडियो वायरल
चीन के शहर वुहान से एक भयवाह सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। इसमें साफ दिख रहा है कि लोग सड़कों, अस्पताल और दूसरी जगह पर चलते-चलते बेहोश होकर गिर रहे हैं। वुहान शहर को जॉम्बीलैंड भी कहा जाने लगा है। सड़कों पर बाजारों में इस हालात को देख लोगों ने घरों से निकलना बंद कर दिया है।


वुहान शहर चारों तरफ से सील हो चुका है, परिवहन व्यवस्था पूरी तरह से ठप है और लोग जहां-तहां फंसे हैं। वुहान में सड़कों पर डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की टीम तैनात कर दी है ताकि वायरस की चपेट में आकर या भय से बेहोश होकर गिरने वाले लोगों को इलाज मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed