फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   WTO Ministerial Talk Day Five updates India message for Justice equality

WTO सम्मेलन का 5वां दिन: मंत्रिस्तरीय वार्ता में कृषि और मछली पालन पर जोर; भारत ने निष्पक्षता पर कही यह बात

Fri, 01 Mar 2024 04:35 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी Published by: ज्योति भास्कर Updated Fri, 01 Mar 2024 04:35 AM IST
सार

विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) के सम्मेलन का 5वां दिन: मंत्रिस्तरीय वार्ता में कृषि, मछली पालन और विवाद समाधान पर फोकस किया जा रहा है। भारत ने निष्पक्षता के मुद्दे पर अहम बात कही है। भारत ने कहा, 'हम निष्पक्ष खेल और न्याय के मजबूत सिद्धांतों पर आज भी कायम हैं।'

विज्ञापन
WTO Ministerial Talk Day Five updates India message for Justice equality
विश्व व्यापार संगठन की बैठक में भारत ने दो टूक संदेश दिया। (सांकेतिक) - फोटो : ani

विस्तार

विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) के सम्मेलन का 5वां दिन: मंत्रिस्तरीय वार्ता में कृषि, मछली पालन और विवाद समाधान पर फोकस किया जा रहा है। भारत ने निष्पक्षता के मुद्दे पर अहम बात कही है। भारत ने कहा, 'हम निष्पक्ष खेल और न्याय के मजबूत सिद्धांतों पर आज भी कायम हैं।' भारत ने साफ किया कि डब्ल्यूटीओ में लिए गए सभी निर्णय भारत के किसानों और मछुआरों के सर्वोत्तम हितों को ध्यान में रखते हुए हों, हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं।
विज्ञापन


समावेशी विकास लक्ष्य को पूरा करने का जिक्र करते हुए भारत ने कहा कि हमारा काम एसडीजी को पूरा करना है। इसके साथ-साथ भारत के लोगों की आर्थिक स्थिति मजबूत करना, गरीब तबके के जीवन में सुधार, जीवन की अच्छी गुणवत्ता और जीवन में आसानी (Ease of Living) पर भी फोकस करना है। भारत ने साफ किया कि डब्ल्यूटीओ में होने वाले फैसलों के माध्यम से 'अमृत काल' में मजबूत और तेज विकास को बढ़ावा देने का प्रयास भी किया जा रहा है।
विज्ञापन


केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने डब्ल्यूटीओ के मंच पर भारत का पक्ष रखा। उन्होंने अपीलीय निकाय को बहाल करने की मांग भी की। गोयल के मुताबिक ऐसा करने पर डब्ल्यूटीओ के फैसलों का बेहतर कार्यान्वयन किया जा सकेगा। भारत का कहना है कि अपीलीय निकाय बहाल करने के बाद डब्ल्यूटीओ के प्रस्तावों को पूरा नहीं किए जाने संबंधी शिकायतों को अपीलीय निकाय के समक्ष उठाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा कार्यक्रम का जिक्र करते हुए भारत ने सार्वजनिक स्टॉक होल्डिंग के मुद्दे का स्थायी समाधान करने की अपील भी की। डब्ल्यूटीओ सरीखे वैश्विक मंच पर भारत ने अपनी लंबे समय से चली आ रही पोजिशन को एक बार फिर दोहराया। भारत ने कहा कि जिम्मेदार और टिकाऊ मत्स्य पालन से भारत की बड़ी आबादी जुड़ी है। भारत ने साफ किया कि मत्स्य पालन सब्सिडी पर किसी भी व्यापक समझौते से पहले को मछली पकड़ने वाले समुदाय के हितों और कल्याण को ध्यान में रखना चाहिए, क्योंकि इससे जुड़े लोग अपनी आजीविका के लिए समुद्री संसाधनों पर निर्भर करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed